Media24Media.com: वसूली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वसूली. Show all posts
Showing posts with label वसूली. Show all posts

पदस्थापना स्थल पर अब तक उपस्थिति नहीं देने वाले MBBS अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों से बॉण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में पदस्थ किए गए एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी जिन्होंने अपने पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनके विरूद्ध बॉण्ड की संपूर्ण राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत 9 नवम्बर 2022 को 212 एम.बी.बी.एस. अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों को अपने पदस्थापना स्थल में पांच दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए सूचना (Notice) जारी की गई थी। इसके परिपालन में 212 में से 183 अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दे दी है। परंतु 29 अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी अभी भी अनुपस्थित हैं।

राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग के छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथैरेपी) स्नातक प्रवेश नियम के अनुसार बॉण्ड की शर्तों का अनुपालन नहीं करने वाले अनुपस्थित चिकित्सकों के विरूद्ध बॉण्ड की संपूर्ण राशि की वसूली की कार्यवाही भू-राजस्व की बकाया राशि के रूप में किए जाने का प्रावधान है। राज्य मेडिकल काउंसिल में एम.बी.बी.एस. स्नातक योग्यता का स्थायी पंजीयन अभ्यर्थी को प्रदान की गई अंतिम डिग्री के आधार पर ही किया जाएगा। डिग्री के लिए अभ्यर्थी को अपने महाविद्यालय के अधिष्ठाता को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिनकी अनुशंसा पर विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम डिग्री प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में कार्यवाही किए जाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक, मेडिकल कांउसिल के रजिस्ट्रार एवं आयुष युनिवर्सिटी उपरवारा, नया रायपुर के अधिष्ठाता को पत्र लिखा गया है। बॉण्ड की शर्तों का पालन नहीं करने वाले अनुबंधित चिकित्सा अधिकारियो के विरूद्ध वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है। 

पदस्थापना स्थल पर अभी तक ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 चिकित्सा अधिकारियों ईशान यादव, राजेंद्र प्रसाद दत्ता, शिवेंद्र सिंह मरई, व्यास नारायण, राजीव सिंह ठाकुर, उर्वशी मेश्राम, हरेश कुमार बघेल, प्रकाश गुप्ता, श्रद्धा सोनी, शिवम अवस्थी, दीक्षाश्री सिंह, स्पर्श गुप्ता, अर्जुन सिंह चौहान, भारती कुमेटी, वैशाली बिसेन, पारूल पांडेय, शुभांगी, सौम्या गोयल, किशन साव, निशांत जैसवाल, नितिन कुमार साहू, देशांत धनखर, हिमांशी गजभिए, जय अवधेश सिंह, निर्मला सैनी, पवन कुमार पाटीदार, नवदीप, रोताश कुमार और योगेश कुमार मीणा के विरूद्ध नियमानुसार बॉण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

टैक्स बकायादारों पर परिवहन विभाग ने दिया एक मुश्त निपटान का फार्मूला समयावधि में टैक्स जमा नही करने पर होगी कुर्की की कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

उत्तर बस्तर कांकेर। परिवहन विभाग ने बकाया कर वसूली के लिए अभियान शुरू किया गया है। राज्य सरकार के आदेशानुसार परिवहन विभाग ने बकाया कर दाताओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट का फार्मूला दिया है, इस योजना के तहत त्रैमासिक टैक्स देय वाहनों के लिए 1 अप्रैल 2013 से 31 दिसंबर 2018 तक लंबित शास्ति (पेनाल्टी) की राशि में पूर्णतः प्रदान की गई है। इस दौरान के वाहन टैक्स पर वाहन मालिक को केवल लंबित टैक्स और ब्याज का ही भुगतान करना होगा, 



साथ ही यात्री वाहनों व्हील बेस के कारण टैक्स ब्याज और पेनाल्टी लगाई गई है तो उन्हें भी एक मुश्त निपटान योजना के तहत लंबित टैक्स एवं ब्याज देय होगा। यह योजना 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक चलेगी। जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या ने बताया कि कांकेर जिले में लगभग 249 वाहन मालिकों ने वर्ष 2013 से 2018 तक वाहनों के टैक्स का भुगतान नही किया है। ऐसे वाहन मालिको की सूची तैयार किया गया है। हर महीने वाहन मालिकों को टैक्स का भुगतान करने नोटिस भेजी जाती है।

 इस बीच छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने 02 अगस्त 2022 को राजपत्र में उल्लेख करते हुए 2013 से 2018 तक टैक्स का भुगतान नही करने वाले वाहन मालिकों से सिर्फ टैक्स और बकाया टैक्स पर लगने वाले ब्याज वसूली करने के निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही बकाया टैक्स पर लगने वाले शास्ति की राशि (पेनाल्टी) को परिवहन विभाग ने पूर्णतः छूट कर दिया है। जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या ने वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि राज्य सरकार की ’’एक मुश्त निपटान’’ योजना का लाभ अधिक से अधिक वाहन मालिक उठाये। टैक्स का भुगतान नही करने की स्थिति में बकायादारों पर छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 15 (3) के तहत कुर्क करने के बाद राजस्व वसूली की जाएगी।

टैक्स बकायादारों पर परिवहन विभाग ने दिया एक मुश्त निपटान का फार्मूला

No comments Document Thumbnail

उत्तर बस्तर कांकेर। परिवहन विभाग ने बकाया कर वसूली के लिए अभियान शुरू किया गया है। राज्य सरकार के आदेशानुसार परिवहन विभाग ने बकाया कर दाताओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट का फार्मूला दिया है, इस योजना के तहत त्रैमासिक टैक्स देय वाहनों के लिए 1 अप्रैल 2013 से 31 दिसंबर 2018 तक लंबित शास्ति (पेनाल्टी) की राशि में पूर्णतः प्रदान की गई है। इस दौरान के वाहन टैक्स पर वाहन मालिक को केवल लंबित टैक्स और ब्याज का ही भुगतान करना होगा, साथ ही यात्री वाहनों व्हील बेस के कारण टैक्स ब्याज और पेनाल्टी लगाई गई है। 



तो उन्हें भी एक मुश्त निपटान योजना के तहत लंबित टैक्स एवं ब्याज देय होगा। यह योजना 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक चलेगी। जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या ने बताया कि कांकेर जिले में लगभग 249 वाहन मालिकों ने वर्ष 2013 से 2018 तक वाहनों के टैक्स का भुगतान नही किया है। ऐसे वाहन मालिको की सूची तैयार किया गया है। हर महीने वाहन मालिकों को टैक्स का भुगतान करने नोटिस भेजी जाती है। इस बीच छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने 02 अगस्त 2022 को राजपत्र में उल्लेख करते हुए 2013 से 2018 तक टैक्स का भुगतान नही करने वाले वाहन मालिकों से सिर्फ टैक्स और बकाया टैक्स पर लगने वाले ब्याज वसूली करने के निर्देश जारी किए है।

 इसके साथ ही बकाया टैक्स पर लगने वाले शास्ति की राशि (पेनाल्टी) को परिवहन विभाग ने पूर्णतः छूट कर दिया है। जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या ने वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि राज्य सरकार की ’’एक मुश्त निपटान’’ योजना का लाभ अधिक से अधिक वाहन मालिक उठाये। टैक्स का भुगतान नही करने की स्थिति में बकायादारों पर छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 15 (3) के तहत कुर्क करने के बाद राजस्व वसूली की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.