Media24Media.com: वर्शगांठ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वर्शगांठ. Show all posts
Showing posts with label वर्शगांठ. Show all posts

महात्मा गांधी के छायाचित्र में माल्यार्पण के बाद गौरव यात्रा की हुई शुरूआत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। भारत की आजादी की 75वीं वर्शगांठ महोत्सव के अवसर पर आयोजित विधानसभा स्तरीय गौरव यात्रा के तहत आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत झालखम्हरिया से पदयात्रा की शुरूआत हुई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नेतृत्व में निकली पदयात्रा के दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं गौरव यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

गांवों में कांग्रेस की गौरव यात्रा का ग्रामीणों ने किया जगह-जगह स्वागत

आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत झालखम्हरिया में कांग्रेसजन एकत्र हुए। बाद इसके संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर गौरव यात्रा की शुरूआत की। संसदीय सचिव  चंद्राकर की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने गांव में पदयात्रा कर ग्रामीणों से चर्चा की। संसदीय सचिव  चंद्राकर ने कहा कि देष को आजाद कराने में कांग्रेस के नेताओं का बड़ा योगदान है। इसके लिए कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी जान भी दे दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हीरक महोत्सव आजादी के 75 वें वर्ष पर लोगों के बीच में सद्भावना एवं भाईचारा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं कुछ विघटनकारी शक्तियों से हमें लड़ना है एवं ऐसे लोगों से डटकर मुकाबला करना होगा। भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम हम सबको मिलकर करना है। झालखम्हरिया से पदयात्रा सिरगिड़ी, कोसरंगी, खट्टी, लभराकला, परसदा ख, केषवा होते बोरियाझर में समाप्त हुई।

गौरव यात्रा में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन बघेल, खिलावन साहू, राजेंद्र चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, विजय साव, आरिन चंद्राकर, हुलासगिरी गोस्वामी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन गायकवाड़, देवेंद्र चंद्राकर, ममता चंद्राकर, नितेंद्र बेनर्जी, गिरजाशंकर चंद्राकर, यदुनाथ पांडे, ब्रजेन हीरा बंजारे, दिलीप चंद्राकर, गोविंद साहू, डागा राम साहू, शेखर चंद्राकर, चमन सिन्हा, रविसिंह ठाकुर, रेखराज पटेल, उमेश रावल, रहीम खान, जीवन यादव, परमेश्वर साहू, हरिकृष्ण भार्गव, सुभाष शर्मा, रेखराज पटेल, विनोद चंद्राकर, लीलू साहू, नरेश सारथी, लक्ष्मी सोनी, मोती राम साहू, हितेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

आज आठ गांवों में पहुंचेगी गौरव यात्रा


आज
13 अगस्त को गौरव यात्रा के तहत कांग्रेसजन विधानसभा के 8 गांवों में भ्रमण करेंगे। गौरव यात्रा के विधानसभा प्रभारी विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत शेर से यात्रा की शुरूआत होगी। बाद इसके कनेकेरा, मुरकी, धनसुली, मोरधा, बकमा, मोंगरा होते लभराखुर्द में समाप्त होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.