Media24Media.com: वर्चुअल लोकार्पण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वर्चुअल लोकार्पण. Show all posts
Showing posts with label वर्चुअल लोकार्पण. Show all posts

अधोसंरचना निर्माण से मिलेगी आर्थिक विकास को गति : मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने बुधवार को रायपुर से प्रदेशवासियों को 16 विभागों के 4 हजार 471 करोड़ रूपए की लागत के 2715 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल लोकार्पण-भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी विकास कार्य अधोसंरचनाओं के विकास से जुड़े हैं जो जनसुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे। इन कार्यों का सीधा संबंध हमारे आर्थिक विकास से भी है।


इन विकास कार्यों में 2 हजार 368 करोड़ रूपए की लागत के 1121 कार्यों का भूमिपूजन तथा 1705 करोड़ की लागत के 1530 कार्यों का लोकार्पण तथा 398 करोड़ रूपए लागत के 64 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने इस मौके पर नई दिल्ली के द्वारका में 60 करोड़ 40 लाख के लागत से बने सर्व सुविधा युक्त नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का वर्चुअल शुभारंभ भी किया और उन्होंने प्रदेशवासियों को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 05 सालों में सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ अधोसंरचना निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। हमारी जनहितैषी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी वर्गो को समान रूप से मिल रहा है। लोगों की जरूरतों के अनुरूप हमारी योजनाएं बनी और उसके प्रभावी क्रियान्वयन ने छत्तीसगढ़ के विकास को गति दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को नई दिल्ली में ठहरने के लिए छत्तीसगढ निवास के रूप में नया भवन मिल गया है। इससे प्रदेश के जरूरतमंदों को सहित सभी के रूकने-ठहरने की दिक्कत दूर हो जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पिछले दो दिनों के भीतर ही राज्य तथा जिला स्तर पर विभिन्न विभागों तथा जनसुविधाओं से जुड़े 10 हजार 551 करोड़ रूपए की लागत के निर्माण कार्यों की सौगात प्रदेशवासियों को दी है।

उप मुख्यमंत्री टीएस सिहदेव कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े। सिंहदेव ने अपने वर्चुअल सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का काम इसी तरह होता रहेगा। इन विकास कार्यों से आमजनों की सुवधिाएं बढ़ेगी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, एस. भारतीदासन सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर वर्चुअली शामिल हुए।

सर्वसुविधा युक्त है छत्तीसगढ़ निवास
नई दिल्ली के द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास में कुल 61 कमरे और 13 सूट हैं। यह भवन आधुनिकतम सुविधाओं से सुसज्जित है। शासकीय अथवा निजी कार्य से दिल्ली जाने वाले छत्तीसगढ़वासियों की सुविधा के लिए यह भवन तैयार किया गया है। साथ ही चिकित्सा कारणों से दिल्ली जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी इस भवन में रूकने-ठहरने की सुविधा होगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के दो भवन पहले से ही दिल्ली में हैं, लेकिन बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए तीसरे भवन की भी जरूरत महसूस की जा रही थी। यह नया भवन चार मंजिला है। जिसमें सभी डाईनिंग, वेटिंग, कॉन्फेंस हॉल, गेस्ट रूम, डोर मेट्री, आवासीय लिफ्ट के साथ पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

इन कार्यों का भी हुआ लोकर्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री बघेल द्वारा भूमिपूजन, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के अंतर्गत 1284.42 करोड़ रूपए की लागत के 19 कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 404.02 करोड़ रूपए की लागत के 1192 कार्य, उच्च शिक्षा विभाग में 126.22 करोड़ रूपए लागत के 31 कार्य, गृह विभाग में 101.81 करोड़ रूपए लागत के 30 कार्य, क्रेडा विभाग में 49.88 करोड़ रूपए की लागत के 03 कार्य, आवास एवं पर्यावरण विभाग में 533.32 करोड़ रूपए की लागत के 17 कार्य, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 362.81 करोड़ रूपए की लागत के 09 कार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग में 99.91 करोड़ रूपए की लागत के 04 कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 816.62 करोड़ रूपए की लागत के 146 कार्य, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में 13.85 करोड़ रूपए की लागत के 06 कार्य, परिवहन विभाग में 72.34 करोड़ रूपए की लागत के 03 कार्य, अनुसूचित जनजाति विभाग में 133.76 करोड़ रूपए की लागत के 10 कार्य, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेव्लपमेंट कार्पोरेशन में 146.53 करोड़ रूपए की लागत के 11 कार्य, डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर एंड टेक्नालजी में 172.06 करोड़ रूपए की लागत के 331 कार्य, लोकनिर्माण विभाग में 144.5 करोड़ रूपए की लागत के 02 कार्य तथा अपेक्स बैंक में 9.8 करोड़ रूपए की लागत का 01 निर्माण कार्य शामिल हैं।


CM भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले को दी 270 करोड़ रूपए के 258 विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद जिले को 270 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। वर्चुअल लोकार्पण, शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सालभर के दौरान कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में हमारे सामने बहुत से कठिन चुनौतियां खड़ी की। लेकिन वे हमारे विकास के संकल्प को डिगा नहीं सकी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोरोना संकट काल के दौरान विकास कार्यों की रफ्तार धीमी जरूर हो गई थी, परंतु थमी नहीं । अब हालात सामान्य होने लगे हैं, विकास के कार्य तेजी से होंगे और हम पूरी क्षमता से 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे।






छत्तीसगढ़ में जल्द ही शुरू होगी धरसा विकास योजना- भूपेश बघेल




जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने, लोगों को जागरुक करने का काम जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य के अमले डाॅक्टर मितानिन, आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सभी को उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रण में है ।





मुख्यमंत्री,आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में महासमुंद जिले को 270 करोड रूपए की लागत वाले 258 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों की सौगात दी उसमें मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत एवं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास कार्य शामिल हैं।





प्रेग्नेंसी की ख़बरों के बाद सांसद नुसरत जहां ने जारी किया स्टेटमेंट, बोली- निखिल ने अवैध तरीके से निकाले…





इन कार्यों का शिलान्यास





मुख्यमंत्री बघेल महासमुंद जिले में लगभग 221 करोड़ रूपए की लागत के 201 कार्यों का भूमिपूजन किया। उनमें 36 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से सराईपाली-उमरिया-भंवरपुर-बड़ेसाजापाली मार्ग में 17 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन कार्य, 15 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से आंवराडबरी-कोमा-कोल्दा-खुसरूपाली मार्ग के 6 किलोमीटर का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य, 11 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से 9 किलोमीटर सिरकों-नवागांव मार्ग का निर्माण कार्य, 7 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से पुल-पुलिया सहित बनने वाले 5.10 किलोमीटर लंबे बाघामुडा-बांसकाटा-देवरी मार्ग का निर्माण कार्य, 11 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से चण्डीडोंगरी जलाशय नहर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य 8 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से कालीदरहा जलाशय का बांध एवं नहर का जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।





मुख्यमंत्री इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 22 करोड़ रूपए की लागत के 57 कार्य, क्रेडा के माध्यम से 25 गांवों में 2 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से सोलर ड्यूल पंप संयंत्र स्थापना के कार्य का शिलान्यास शामिल है ।





छत्तीसगढ़ के किसानों को मौसम आधारित कृषि की सलाह, होगा लाभ





इन कार्यो का हुआ लोकार्पण





मुख्यमंत्री ने महासमुंद जिले में 49 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत के 57 कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें प्रमुख रूप से 8 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से पिथौरा में निर्मित 50 बिस्तरों का मातृ शिशु अस्पताल, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध महासमुंद चिकित्सालय में 2 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से स्थापित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, 69 लाख रूपए ग्राम गढ़सिवनी में निर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 4 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से बागबहरा तथा 4 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से विकासखण्ड मुख्यालय बसना में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु बनाए गए आवास, 21 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित 9 सड़कें शामिल हैं।





अंग्रेजी स्कूल की पढ़ाई की सराहना





मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के माध्यम से अब राज्य में गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। इन स्कूलों से पढ़ने वाले बच्चों में आत्मविश्वास जगेगा, जिससे उन्हें देश-दुनिया में भी रोजगार के अवसर प्राप्त होेंगे। स्वामी आत्मानंद स्कूल महासमुंद के 8 कक्षा के छात्र क्षितिज पांडे ने शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने और उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। बच्चे के द्वारा फर्राटे से अंग्रेजी में बातचीत किए जाने की मुख्यमंत्री ने सराहना की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।




कोरोना ने छीनी पति की जिन्दगी, सहारा बनी अनुकम्पा नियुक्ति, शासन के फैसले से नीतू को मिली सहायक शिक्षक की नौकरी





मुख्यमंत्री बघेल ने जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों तथा गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, डेयरी सहित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों का संचालन करने वाले, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और कृषक से चर्चा की और योजना के तहत मिलने वाले फायदे की जानकारी ली। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास से स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने सम्बोधित किया और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच और पहल का ही यह परिणाम है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। गांवों में रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा वर्चुअल रूप से शामिल हुए । उन्होंने संबोधन में कहा कोरोना आपदा काल में भी जिले को विकास कार्यों के लिए बहुत बड़ी सौगात मिली है। सरकार द्वारा कोरोना काल में भी हर तबके का खयाल रखा गया है। संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर, खल्लारी विधायक द्वारिका प्रसाद यादव, लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह और किस्मतलाल नंद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिले के अनेक पंचायत एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.