Media24Media.com: वरिष्ठ पत्रकार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वरिष्ठ पत्रकार. Show all posts
Showing posts with label वरिष्ठ पत्रकार. Show all posts

स्व. हेमंत राठौड़ की स्मृति में 7 पत्रकारों का सम्मान

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। प्रेस क्लब भवन महासमुंद में सोमवार को  प्रेस क्लब महासमुंद के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार स्व. हेमंत राठौड़ की स्मृति में ‘पत्रकारों का सम्मान’ प्रेस क्लब अध्यक्ष उत्तरा विदानी और सदस्य प्रज्ञा चौहान की ओर से किया गया। स्व. हेमंत राठौड़ की स्मृति में यह तीसरा साल है, जब वरिष्ठ पत्रकार केपी साहू, जसवंत पवार, आनंद राम पत्रकारश्री, संजय महंती, अनिल चौधरी, प्रभात महंती व नवीन एच हिंडोचा का सम्मान किया गया। इन सभी का  लंबे समय से पत्रकारिता से सरोकार है और समय-समय पर जनहित के मुद्दे अखबारों के जरिए प्रकाशित करते रहे हैं। इससे पूर्व के दो सालों में भी डेढ़ दर्जन वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान हुआ है। 


पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण  कर दी प्रज्जवलन से हुई। अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा विदानी ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकारों का यह सम्मान समारोह छोटा जरूर है पर इसका महत्व कहीं अधिक है। वरिष्ठ पत्रकार भाई हेमंत जी हमारे बीच आज भी हैं भले ही जीवंत रूप न सही, पर उनकी बातें उनके काम करने का तरीका आज भी हमारा मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार केपी साहू ने कहा कि पत्रकार द्वारा पत्रकारों का सम्मान आज के समय में बड़ा ही कठिन काम है। पत्रकार बनाये नहीं जाते वे जन्मजात पैदा होते हैं जिसके कई उदाहरण सबके सामने हंै। वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय डफले ने स्व हेमंत जी के साथ बिताये समय को याद करते हुए कहा कि हेमंत जी अपने काम के प्रति बहुत गंभीर थे। सुबह से ही फील्ड में घूमते और शाम को वे अपने पिटारे से जनहित के मुद्दे सहित सकारात्मक समाचार निकालते थे। पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने कहा कि हेमंत जी बेहद मृदुभाषी थे व्यवहार कुशल हेमंत भाई से अक्सर बैठक होती जिसमें पत्रकारिता व समाचारों को लेकर लंबी चर्चा होती थी । पूर्व अध्यक्ष आनंद राम पत्रकारश्री ने कहा कि हेमंत जी की कमी आज भी महसूस होती है। अपने काम के प्रति गंभीरता उन्हें विशिष्ट बनाती थी। 

सम्मान समरोह में के. पी साहू, जसवंत पवार, आनंद राम पत्रकारश्री, संजय महंती, अनिल चौधरी, प्रभात महंती और नवीन एच हिंडोचा का सम्मान वरिष्ठ पत्रकार संजय डफले, बाबूलाल साहू, सालिक राम कन्नौजे, क्लब के महासचिव विपिन दुबे और कोषाध्यक्ष विजय चौहान  ने किया। इस दौरान सम्मानित पत्रकारों के अलावा प्रकाश शर्मा, विक्रम साहू, अमित हिशीकर, दिनेश पाटकर, कुंजू रात्रे, चमन साहू, पोषण कन्नौजे, रवि विदानी, छबिलाल साहू, आशीष साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन महासचिव विपिन दुबे ने किया।

प्रेस क्लब भवन निर्माण में  हेमंत जी की अहम भूमिका : उत्तरा

मालूम हो कि साल 2020 में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष हेमंत राठौर का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। हेमंत राठौर ने 90 के दशक में पत्रकारिता की शुरूआत की थी। वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे। महासमुंद जिले में योग शिविर शुरू करने  और प्रेस क्लब भवन निर्माण में स्व. राठौर की अहम भूमिका रही है। वे तोषण राठौड़ पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज, महेंद्र राठौड़, नोटरी भूपेंद्र राठौड़, फूड इंस्पेक्टर कुशाल राठौड़ के अनुज थे। पांच भाइयों में सबसे छोटे हेमंत राठौड़ के परिवार में इस वक्त पत्नी और दो बेटियां हैं। सम्मान समारोह में हेमंत राठौड़ के परिवार की ओर से पत्रकार विजय चौहान कार्यक्रम में उपस्थित थे।

आनंदराम पत्रकारश्री को 'कलमवीर' सम्मान

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द/रायपुर (छत्तीसगढ़) : वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब महासमुन्द के पूर्व अध्यक्ष व श्रीपुर एक्सप्रेस के संपादक आनंदराम पत्रकारश्री को 'कलमवीर' सम्मान दिया गया। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सिरपुर में आयोजित प्रादेशिक सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया। सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, महासंघ के अध्यक्ष सेवक दास दीवान, महासचिव प्रवीण खरे, वरिष्ठ पत्रकार मनोज एस गोयल, विष्णु महानंद ने और मंचस्थ सभी अतिथियों ने शाल, श्रीफल, 'कलमवीर सम्मान' स्मृति चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर आनंदराम का सम्मान किया।


सम्मान देकर हम गौरवान्वित- दीवान

इस अवसर पर पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष सेवकदास दीवान ने कहा कि पत्रकारों के हित में निरंतर सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर बेबाक कलम चलाने वाले आनंदराम पत्रकारश्री को यह सम्मान देकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 'पत्रकारश्री' सम्मान से आनंदराम को प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) में सम्मानित किया गया था। पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा में सक्रिय सहभागिता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम में विशिष्ट योगदान, अपनी कुल वार्षिक आमदनी का दस प्रतिशत अनिवार्य रूप से समाज सेवा के लिए समर्पित कर दान करने, जीवन यात्रा संपन्न होने पर देहदान और नेत्रदान करने का दृढ़ संकल्प, पीड़ित मानवता के लिए मुखर होकर 25 वर्षों से निरंतर कलम चलाने के लिए आनंदराम को 'कलमवीर सम्मान' से विभूषित किया गया है।

प्रदेशभर से पहुंचे थे कलमकार

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रायः सभी जिलों से सिरपुर पहुंचे पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने कहा कि पत्रकारों के सुख-दुख में वे हमेशा सहभागिता निभाते हैं। और आगे भी निभाते रहेंगे। उन्होंने कलमवीर सम्मान के लिए आनंदराम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। विषय परिस्थितियों में भी जो पत्रकारिता का दायित्व बखूबी निभाते हैं, वे ही कलमवीर कहलाते हैं। इस अवसर पर रायपुर, महासमुन्द, सारंगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, बस्तर, कोण्डागांव सहित विभिन्न जिलों से युवा पीढ़ी के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकारों को 'कलमवीर' की मानद प्रशस्ति पत्र दिया गया। कलम को समाजहित, जनहित में चलाने प्रेरित किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार मोहन साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर के वरिष्ठ पत्रकार मोहन साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने साहू के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

उन्होंने मोहन साहू के शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्व. श्री शुक्ल छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के प्रकाश स्तंभ थे। आने वाली पीढ़ियां उनके कृतित्व और व्यक्तित्व से प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।

बघेल ने स्व. श्री शुक्ल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.