Media24Media.com: वरिष्ठ नेता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वरिष्ठ नेता. Show all posts
Showing posts with label वरिष्ठ नेता. Show all posts

झीरम कांड के प्रत्यक्षदर्शी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दौलत रोहड़ा का निधन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : रायपुर राजधानी से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दौलत रोहड़ा काआकस्मिक निधन हो गया। बता  दें कि,  वे झीरम कांड के प्रत्यक्षदर्शी थे, विनम्र स्वभाव के रोहड़ा सोशल मीडिया में भी काफी सक्रिय रहते थे जन्म दिन,वैवाहिक वर्षगांठ या दुख की सूचना हो तो सबसे पहले वे पोस्ट किया करते थे।


CM  बघेल ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी दौलत रोहड़ा के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दी. झीरम हमले में घायल होने के बाद भी वे सेवारत रहे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को दुख सहने की हिम्मत दे.



नारायण चंदेल होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये नेता प्रतिपक्ष होंगे। वे वर्तमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का स्थान लेंगे। पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने आज रायपुर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा की। बैठक में प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन और संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर चंदेल ने कहा कि चुनौती के समय उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। 



उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी। इसके लिए पार्टी के सभी सदस्य टीम के रूप में एक साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा से तीसरी बार विधायक चुने गए नारायण चंदेल, नेता प्रतिपक्ष बनने से पहले भी पार्टी संगठन में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाल चुके हैं। उन्नीस अप्रैल 1965 को जांजगीर-चांपा जिले के नैला में जन्मे चंदेल 1994 से 1998 तक मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्ष 2007 से 2008 तक छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रहे। साथ ही वर्ष 2010 से 2011 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.