Media24Media.com: वन्यप्राणी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वन्यप्राणी. Show all posts
Showing posts with label वन्यप्राणी. Show all posts

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह: स्कूली बच्चों की ड्रॉइंग-पेंटिंग, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मरवाही वनमण्डल, पेण्ड्रारोड अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वनस्पतियों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से 02 अक्टूबर 2023 से 08 अक्टूबर 2023 तक वनमण्डल के सभी परिक्षेत्रों में वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मुख्य रूप से मरवाही परिक्षेत्र अंतर्गत डी.ए.वी. स्कूल मरवाही, स्वामी आत्मानंद विद्यालय मरवाही एवं शासकीय हाई स्कूल दानीकुण्डी में ड्रॉइंग-पेंटिंग, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चे बहुत ही उत्साह से भाग ले रहे हैं।

हाथी मानव द्वंद रोकने चलाया गया जन-जागरूकता अभियान -

मरवाही में हाथी से प्रभावित ग्रामों में हाथी मानव द्वंद रोकने जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। गजरथ के माध्यम से हाथी मानव द्वंद को कम करने हेतु हाथी के व्यवहार एवं हाथी के आने पर क्या करें और क्या न करें इस संबंध में लाउड स्पीकर के माध्यम से एवं पाम्पलेट के माध्यम से जन जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही गजराज द्वारा किये गये क्षतिपूर्ति राशि ग्रामीणों को चेक के माध्यम से प्रदाय किया जा रहा है।

मानव हाथी द्वंद रोकने चलाए गए जन-जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि हाथी आने की सूचना निकटवर्ती वन कर्मचारी को तुरंत दी जानी चाहिए। सभी घरों में पर्याप्त रौशनी रखें, हाथियों का सामना होने पर उनसे दूरी बनाकर रखें। पहाड़ी स्थानों में सामना होने पर ढलान की ओर दौड़े। हाथी ढलान में तेज गति से नहीं उतर सकता है, परंतु चढ़ाई में दक्ष होते हैं। सुरक्षा संबंधी निर्देशों को अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार का शोरगुल या हल्ला न करें, सेल्फी और फोटो न लें, हाथियों को खदेड़ने उसके पास न जाए, हाथियों को गुलेल, तीर, मशाल और पत्थरों से बिल्कुल न मारें। घर में बनें शौचालय का उपयोग करें। देशी शराब व महुआ से शराब न बनाएं व भंडारण न करें। हाथियों के विचरण क्षेत्र में तेंदूपत्ता, फुटु, बांस के संग्रहण के लिए एवं मवेशी चराने के लिए न जाएं।

नुक्कड़ नाटक के के जरिए दिया वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश

ग्रामों में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जा रहा है एवं गौरला परिक्षेत्र अंतर्गत ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पेण्ड्रारोड, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आमाडोब एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया में भी में ड्रॉइंग-पेंटिंग स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

वन मंत्री अकबर ने वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद वन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में आज राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। 

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रमुख सचिव वन विभाग मनोज पिंगुवा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद वन कर्मियों का सम्मान करते हुए वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वन शहीदों को सैल्यूट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उल्लेखनीय है राजीव स्मृति वन रायपुर स्थित वन शहीद स्मारक में अंकित नाम में उप वनक्षेत्रपाल स्व. के. डी. साहिल, वनपाल स्व. मोतीलाल कुशवाह, वनपाल स्व. मधुसुदन पाटिल, उपवनक्षेत्रपाल स्व. वीरेन्द्र कुमार तिवारी, वनरक्षक स्व. जगदीश चंद्र मरकाम, परियोजना अधिकारी स्व. अशोक कुमार आचार्य, वनपाल स्व. मार्क ताण्डी, वनरक्षक स्व. शिव कुमार कौशिक, वनपाल स्व. मेहत्तर सिंह डनसेना, स्व. बुधराम भगत, वनपाल स्व. व्ही. पी. शास्त्री, वनपाल स्व. अंगनपल्ली पांडू, स्व. वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, वनरक्षक स्व. रामजी राम जयसवाल, वनरक्षक स्व. के.पी. गौतम

वनरक्षक स्व. शम्भूनाथ सिंह, वनरक्षक स्व. रामजी वर्मा, वनपाल स्व. मनेश्वर यादव, वनरक्षक स्व. चुन्नी लाल साहू, वनरक्षक स्व. सुरेश कुमार राव, वनरक्षक स्व. सुखदेव राम नेताम, वनरक्षक स्व. जगदीश राम कुमेटी, वनरक्षक स्व. देशभक्त दास मांगरे, वनरक्षक स्व. विजय कुमार साहू, वनरक्षक स्व. रामेश्वर पांडे, वनपाल स्व. गणपति, वनरक्षक स्व. बलीराम टंडन, वनरक्षक स्व. मदन सिंह परिहार, उपवनक्षेत्रपाल स्व. अशरफी लाल श्रीवास्तव, वनक्षेत्रपाल स्व. दौलत राम दलेर, वनक्षेत्रपाल स्व. रथराम पटेल शामिल है।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक संजय ओझा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एम.टी. नंदी, शेट्टी पनावर, अरूण पाण्डेय, सुनील मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओ.पी. यादव तथा श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती शालिनी रैना, अमरनाथ प्रसाद, एस.पी. पैकरा और राजू आगासिमणि, राम अवतार दुबे, अलोक तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ : बारनवापारा अभ्यारण्य में विश्व हाथी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आकर्षक अभ्यारण्य में विख्यात बारनवापरा अभ्यारण्य में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर 12 अगस्त को शाम 4 बजे से 5 बजे तक ऑनलाईन क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके लिए अपना निःशुल्क पंजीयन वेबसाईट https://forms.gle/zbPWVVVQDFmMP4ZW6 में 11 अगस्त को शाम 5 बजे तक कर सकते है। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव के निर्देशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वन्यप्राणी) सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में विश्व हाथी दिवस पर अभ्यारण्य में कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में भारतीय डाक विभाग के द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य के जंगली हाथियों के पोस्टल लिफाफा, पोस्ट कार्ड एवं डाक टिकट का विमोचन किया जाएगा, जिससे डाक सुविधा के माध्यम से जंगली हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश जन-जागरूकता के उद्देश्य के साथ व्यापक स्तर पर पहुंच सके।

पोस्टल विमोचन के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो को बारनवापारा अभ्यारण्य में हाथियों के रहवास वाले क्षेत्रों में भ्रमण कराया जाएगा। जिससे जन सामान्य तक बारनवापारा में हाथियों की उपस्थिति और इस पारिस्थिकीय तंत्र के महत्व का पता चल सके। ’’विश्व हाथी दिवस’’ पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जंगली हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन में जनमानस का योगदान एवं हाथी-मानव द्वंद्व को कम करना तथा इस पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित रखने का प्रयास करना है।

अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य आनंद कुदरया ने बताया कि यहां वर्तमान में स्वच्छंद विचरण करने वाले वन्य प्राणियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वन विभाग द्वारा पर्यटकों के ठहरने के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है। जिसमें सभी तबकों के हिसाब से 34 कमरे बनाए गए हैं। आमोद-प्रमोद हेतु पर्यटन ग्राम में बारनवापारा अभ्यारण्य में झूला, ओपन थिएटर तथा इंटरप्रिटेशन सेंटर मौजूद है। बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत 18 ग्राम शामिल हैं।

जानवरों के अवैध शिकार पर निकले 4 संदेही गिरफ्तार,वन विभाग के टीम ने जब्त किया समान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। वनमंडल अधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर जंगलों में निरीक्षण कर अवैध शिकार पर गश्ती टीम के माध्यम से कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके तहत 7 मार्च को वन अमले द्वारा लवन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोथाही परिसर के कक्ष क्रमांक 139 के समीप आबादी क्षेत्र में गस्त के दौरान अवैध शिकार किए जाने के संदेह में ग्राम घिरघोल निवासी कृषक विष्णु प्रसाद ध्रुव के खेत में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शिकार किए गए पशु का खून मिला। स्थल का मौका निरीक्षण किए जाने पर 01 नग कुल्हाड़ी, 01 नग हीरो मोटर सायकल, चीतल का 04 नग पैर व मांस के टुकड़े प्राप्त हुए। उक्त घटना को अंजाम देने के शक के आधार पर गुरूवार को विष्णु प्रसाद ध्रुव व अन्य से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ग्राम घिरघोल निवासी विष्णु प्रसाद ध्रुव वल्द नाथूराम उम्र 46 वर्ष, टेकराम धु्रव वल्द रमेशर ध्रुव उम्र 32 वर्ष, रघुनाथ निषाद वल्द रेवाराम एवं शोभाराम निषाद वल्द बोनूराम निषाद उम्र 42 वर्ष द्वारा जी.आई तार के माध्यम से 11 के.व्ही. विद्युत करेंट फेलाकर वन्यप्राणी नर चीतल के शिकार करने का जुर्म स्वीकार किया गया।

उक्त अभियुक्तों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के सुसंगत धाराओं के तहत् विधिवत न्यायालयीन कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में वनक्षेत्रपाल अनिल वर्मा, वनपाल आशुतोष सिंह ठाकुर, जयकिशन यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, वनरक्षक महेश कुमार चेलक, संदीप देवांगन, राजू कुर्रे, गिरीशचंद्र सेन का विशेष योगदान रहा।


विद्युत करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य के बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर परिक्षेत्र अंतर्गत गिधपुरी परिसर में विगत दिवस एक नर हाथी मृत पाया गया, वनमंडलाधिकारी द्वारा 03 डॉक्टरों के दल का गठन कर उक्त मृत हाथी का शव परीक्षण कराया गया, परीक्षण उपरांत हाथी की मृत्यु विद्युत करंट से होना पाया गया। घटना स्थल का मुआयना करने पर तार नुमा फंदा पाया गया, जिससे पता चलता है कि हाथी की मृत्यु उक्त तार नुमा फंदे में संचालित विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई है।



जिसमें वन अपराध अधिनियम के तहत 07 नवंबर 2022 के तहत प्रकरण दर्ज की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला तथा मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे. आर. नायक और वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए तार फंदा लगाने वाले की पतासाजी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों नकुल पिता रामेश्वर भोई, ग्राम पकरीद तथा जोहित पिता नारायण बरिहा, ग्राम पकरीद से पुछताछ की गई। जिस पर उक्त व्यक्तियों द्वारा फंदा लगाना स्वीकार किया गया।

दोनो अपराधियों के विरुद्ध वन्यप्राणी अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही कर जिला न्यायालय बलौदाबाजार में पेश किया गया। जिसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेड के द्वारा 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गौरतबल है कि लोगों को जागरूक करने हेतु विभाग द्वारा डॉग स्क्वाईड की मदद ली जा रही है एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी, एन.जी.ओ. जो इस कार्य में पहले उदन्ती- सीतानदी टायगर रिजर्व में कार्य कर चुके हैं, उनकी मदद भी ली जा रही है। वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।

विश्व बाघ दिवस: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत विविध कार्यक्रम सम्पन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में एवं पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक पी व्ही नरसिंग राव के निर्देशन में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में विश्व बाघ दिवस 29 जुलाई के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अगले दिवस आज 30 जुलाई को भी समस्त परिक्षेत्रों में ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।



उप निदेशक वरूण जैन ने बताया कि विश्व बाघ दिवस की पूर्व संध्या पर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत इको पार्क मेचका और इको पार्क कोयबा में ओपन एयर थिएटर में बाल फिल्म ‘‘द लायन किंग’’ का प्रसारण किया गया। परिक्षेत्र अर्सिकन्हार स्थित मुचकुंद ऋषि पर्वत पर सुबह ट्रैकिंग आयोजित की गयी जिसमें बच्चे, जैव विविधता प्रबंधन समिति सदस्य एवं टाइगर रिजर्व के स्टाफ भी शामिल हुए। ट्रैकिंग अंतर्गत बच्चों एवं स्थानीय ग्रामीणों को प्रकृति के संरक्षण एवं ईको पर्यटन की ओर जागरूक किया गया। ट्रैकिंग उपरांत ईको पार्क मेचका में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया 


जिसमें बाघों एवं अन्य वन्य प्राणियों के बारे में सवाल पूछे गये एवं सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं मैडल दिए गये। परिक्षेत्र कुल्हाड़ीघाट स्थित माध्यमिक विद्यालय में बाल फिल्म का प्रसारण किया गया एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में बाघ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने के लिए परिक्षेत्र रिसगांव में भी पैदल रैली निकाली गयी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.