Media24Media.com: वनमंडल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वनमंडल. Show all posts
Showing posts with label वनमंडल. Show all posts

वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम में लापरवाही बरतने के कारण वनमंडल रेंजर निलंबित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वनमंडल कटघोरा में पदस्थ रेंजर देवदत्त खाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की यह कार्यवाही रेंजर देवदत्त खाण्डे द्वारा एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच एवं वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम एवं जांच में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण की गई है।

गौरतलब है कि वन विभाग को रेंजर देवदत्त खाण्डे के विरूद्ध बिना कार्य कराए प्रमाणक प्रस्तुत करने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच वनमंडलाधिकारी, कटघोरा द्वारा की गई। जांच में उक्त शिकायत सही पायी गई। रेंजर खाण्डे के विरूद्ध जांच-पड़ताल में यह भी पाया गया कि वे एतमानार परिक्षेत्र अंतर्गत पी.ओ.आर. प्रकरणों की जांच एवं वन अपराध तथा वन्यजीवों के अवैध शिकार के रोकथाम में असफल रहे हैं। जिसके चलते प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत शासकीय काम एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाये पर निलंबित कर दिया है।

आवर्ती चराई योजना से आर्थिक समृद्धि की राह हुई प्रशस्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कृषि की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना का आरंभ किया गया। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवर्ती चराई क्षेत्र विकास व गौठान निर्माण कर पशुपालन में वृद्धि करना व पशुओं को चारागाह के माध्यम से चारा उपलब्ध कराना व साथ ही ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी कार्य उपलब्ध कराकर उन्हे सुदृढ़ बनाना है।

इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत सामान्य वनमंडल महासमुन्द के वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत “आवर्ती चराई विकास कार्य“  हेतु 30 स्थल तथा “गौठान निर्माण कार्य“ हेतु 16 स्थलों को चयन कर कार्य सम्पादन किया गया है। आवर्ती चराई एवं गौठान गोड़बहाल को परिक्षेत्र में मॉडल के रूप में चयन किया गया।

आवर्ती चराई विकास कार्य गोड़बहाल में चारागाह विकास कार्य हेतु 2 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन कर चयनित क्षेत्र में सी.पी.टी, डब्ल्यू.ए.टी. व शोकपीट का निर्माण कराया गया। कार्य के तहत् क्षेत्र में पानी एकत्रीकरण हेतु पानी टंकी का निर्माण किया गया, पानी की व्यवस्था हेतु नलकूप खनन कराकर मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। गौठान क्षेत्र में वर्मी कम्पोस्ट पीट 10 नग, अंजोला टैंक 12 नग तथा 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में 3 स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा सब्जी भाजी का उत्पादन कर अपने आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से सशक्त व सुदृढ़ हो रहे है।

10 हेक्टेयर क्षेत्र में नेपियर घास का रोपण किया गया है। जिससे स्थानीय निवासियो द्वारा चक्रिय निधि मद के तहत ऋण लेकर 250 गायों के लिए उत्तम चारा उपलब्ध हो पा रहा है, जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है। अंजोला टैंक से भी पशुओं के लिए चारा उपलब्ध हो रहा है। इस प्रकार पशुपालकों, ग्रामीण महिलाओं को जमीनी स्तर में लाभ मिल रहा है।

गांव के पशुपालक अपने मवेशियों को चराई केंद्र में लाते हैं, जिससे वे निश्चिंत होकर कृषि कार्यों में अपना समय का बेहतर सदुपयोग कर पाते हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं एकता और आत्मविश्वास से स्वावलंबन कि दिशा में बढ़ते हुए उन्नति की ओर अग्रसर हो रही हैं। साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों को रोजगार के नए नये मौके मिलना शुरु हो गये हैं जिससे आर्थिक सशक्तीकरण भी सुनिश्चित हुआ है।

छत्तीसगढ़ फ़िल्मी तरीके से कर रहे थे अवैध सागौन की तस्करी, तस्करों पर जारी कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत बीजापुर वनमंडल के भोपालपटनम से तारलागुडा मार्ग पर वन कर्मचारियों द्वारा नियमित रात्रि गश्त के दौरान गत दिवस रविवार की सुबह तड़के 4 बजे सफ़ेद रंग की एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दी।


वन कर्मचारियों को संदेह होने पर उनके द्वारा वाहन रोककर सूक्ष्मता से जांच की गई। जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों द्वारा गुमराह करने के लिए पिकअप वाहन में उपर सब्जी रखकर नीचे खुफिया कम्पार्टमेंट बनाकर फ़िल्मी तरीके से 16 नग अवैध सागौन चिरान तस्करी कर ले जाया जा रहा था।

कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध सागौन चिरान 0.64 घनमीटर एवं पिकअप वाहन एपी 04 व्ही 7816 के जप्ती की कार्रवाई की गई। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त चिरान भोपालपटनम के ग्राम लिंगापुर से लाना बताया गया। दल द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम लिंगापुर में एक जर्जर भवन से दोपहर 1 बजे 114 नग सागौन चिरान 1.92 घनमीटर जप्त किया गया। जप्त किये गये चिरान का अनुमानित मूल्य करीब एक लाख तीस हजार रूपये है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव के निर्देशानुसार, मुख्य वन संरक्षक मो. शाहिद के कुशल मार्गदर्शन एवं वनमंडलाधिकारी अशोक पटेल के नेतृत्व में उपवनमंडल भोपालपटनम की टीम द्वारा अवैध सागौन तस्करी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से नियमित गश्त कर तस्करों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई जारी है।


समशान नाला किसानों और वन्य प्राणियों के लिए बना वरदान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में चलाए जा रहे नरवा कार्यक्रम के तहत भू-जल, सवर्धन एवं संरक्षण के कार्यों के सकारात्मक परिणाम बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी देखने को मिल रहे है, जहां नाले के उपचार से न केवल भू-जल स्तर में वृद्धि हुई है, बल्कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी के साथ ही पशुओं को भी बारह महीने पानी उपलब्ध हो रहा है। वाटर रिचार्जिंग के उद्देश्य से बलरामपुर वनमंडल के वन परिक्षेत्र  रामानुजगंज स्थित समशान नाला में वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण कराया गया। नरवा कार्यक्रम के तहत अब तक 6395 नालों को उपचारित किया जा चुका है। जिसके आशानुकूल परिणाम सामने आ रहे हैं। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि नरवा विकास कार्यक्रम से वन क्षेत्रों में भू-जल स्तर, सिंचाई के रकबे में वृद्धि के साथ जैव-विविधता की स्थिति बेहतर हो रही है।

नरवा विकास कार्यक्रम के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर वनमंडल के वन परिक्षेत्र रामानुजगंज स्थित समशान नाला में वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का निर्माण कराया गया। स्ट्रक्चर के बनने से लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है। साथ ही वन्य प्राणियों को भी पानी मिलने लगा है। इसी तरह नजदीकी ग्राम गरगोड़ी का भू-जल स्तर भी 0.25 मीटर बढ़ गया है। आसपास के कुंए एवं अन्य जल स्त्रोत भी पुनर्जीवित हुए हैं। कुंए और बोरवेल का जल स्तर बढ़ने से 70 हेक्टेयर खरीफ फसल क्षेत्र की भी सिंचाई हो पा रही है। वहीं रबी के मौसम में भी लगभग 40 हेक्टेयर क्षेत्र इससे सिंचित होगा। भू जल के बढ़ते स्तर से कृषि के साथ ही वनौषधियों के उत्पादन बढ़ोत्तरी देखी गई है।

सघन वनों के बीच स्थित शमशान नाला का प्रवाह क्षेत्र लक्ष्मण पानी पहाड़ के मध्य बनाया गया है। लक्ष्मण पानी पहाड़ की सुंदरता सहज ही आकर्षित करती है लेकिन स्ट्रक्चर बनने से इसकी सुंदरता अधिक बढ़ गई है, जिससे पर्यटन स्थल के रूप में इसको अब पहचान मिल रही है। औसतन 10-15 व्यक्ति प्रत्येक दिन बाँध में घूमने आते हैं और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैम्पा के तहत 2020-21 में बलरामपुर वनमंडल के रामानुजगंज में स्थित समशान नाला वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार किया गया है, जिसकी चौड़ाई 165 मीटर तथा ऊंचाई 12 मीटर है।

वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का कैचमेंट एरिया 320 हेक्टेयर एवं जल भराव क्षेत्र 16.00 हेक्टेयर है। अधिकारियों ने कहा कि स्ट्रक्चर जिस उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है, अब वह पूरा हो रहा है। वर्षा जल संचयन न होने, जल के अनियंत्रित दोहन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण भू-जल स्तर लगातार घट रहा है। भू-जल स्तर घटने से कई स्तरों पर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीगसढ़ सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए भूू-जल स्तर बढ़ाने के नवाचारी उपायों के तहत नालों के उपचार का कार्य कर रही है।

 

 

 

फलदार पौधों से लहलहाया ’समक्का-सारक्का कुंज’

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के सीमावर्ती वनांचल स्थित भोपालपटनम का ’’समक्का-सारक्का कुंज’’ अब फलदार पौधों से लहलहाने लगा है। यहां कैम्पा मद अंतर्गत बीजापुर वनमंडल में भोपालपटनम परिक्षेत्र के शहर से लगे 10 हेक्टेयर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराकर 4 हजार आम, जामुन तथा कटहल के फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। ’’समक्का-सारक्का कुंज’’ में पिछले वर्ष वर्षाऋतु में ही रोपण का कार्य किया गया था, जिसका अभी से बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे है और एक वर्ष के भीतर ही रोपित आम के लगभग सभी पौधो में पुष्पन हुआ तथा उनमें फल भी लगे है।

इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भोपालपटनम के कक्ष क्रमांक 829 शहर से लगा होने के कारण विभाग के समक्ष सीमावर्ती वनभूमि में बढ़ता अतिक्रमण एक चुनौती बनी हुई थी। परन्तु सितम्बर वर्ष 2020 में विभाग द्वारा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं कैम्पा मद अंतर्गत ए. पी. ओ. वर्ष 21-22 में असिंचित बांस वृक्षारोपण के लिए प्रस्तावित किया गया। क्षेत्र के अतिक्रमण से प्रभावित होने एवं वस्तुस्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा असिंचित बांस वृक्षारोपण को सिंचित फलदार वृक्षारोपण ( चौनलिंक फेंसिंग सहित ) में परिवर्तित किया गया।

वृक्षारोपण परिवर्तित होने के पश्चात क्षेत्र में चौनलिंक फेंसिंग किया गया तथा वर्षा ऋतु - 22 में 10 हे. क्षेत्र में कुल 4000 उच्च गुणवत्ता के पौधे रोपित किये गये। रोपित पौधों में मुख्यतः 02 हजार आम के पौधे, 01 हजार कटहल के पौधे और 01 हजार जामुन के पौधे शामिल हैं। चूँकि रोपण क्षेत्र काफी वर्षों से रिक्त था, आसपास के लोग इस क्षेत्र का अतिक्रमण कर रहे थे। इसके रोकथाम हेतु विभाग द्वारा वृक्षारोपण को क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेडाराम के आराध्य देवी के नाम पर ’’समक्का- सारक्का कुंज’’  का नाम दिया गया। यह इसीलिए क्योंकि ‘‘समक्का सरक्का देवी’’ इस क्षेत्र में सर्वमान्य है एवं विभिन्न धर्मों समुदायों द्वारा पूजे जाते हैं। इस पहल का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला तथा वर्तमान में रोपण क्षेत्र में लोगों का प्रवेश पूर्णतः बंद है।

उच्च गुणवत्ता के पौधों का उपयोग, नियमित सिंचाई, खाद का सही उपयोग एवं रखरखाव के फलस्वरूप प्रथम वर्ष से ही परिणाम दिखने लगे हैं। लगभग सभी आम के पौधों में इस वर्ष पुष्पन हुआ तथा करीब 5-6 फीट पौधों में फल लगने शुरू हो गये है। पौधों के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए केवल कुछ पौधों में फल प्राप्त किया गया है। प्रयोग के तौर पर पौधों के बीच इस वर्ष साग-सब्जी जैसे पालक, लाल भाजी, बरबट्टी, बैगन, मूली, मिर्ची एवं टमाटर आदि अंतर फसल का उत्पादन लिया गया। वर्तमान में वृक्षारोपण शत प्रतिशत जीवित प्रतिशत के साथ स्वस्थ स्थिति में है। विभाग द्वारा निरंतर प्रयास कर इसे एक आदर्श वृक्षारोपण के रूप में विकसित किया जा रहा है।

नरवा विकास योजना के तहत बासीखाई नाला के सिंचाई क्षेत्र में हुई वृद्धि

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। नदी नालों एवं जल स्त्रोतों को उपचारित कर भूमिगत जल स्तर में सुधार एवं मृदा क्षरण को रोकने के उद्देश्य से नरवा विकास योजना के तहत उपचारित बासीखाई नाला के सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होने से अब क्षेत्र के किसान भी रबी फसल लेने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं।

वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस के अनुसार गरियाबंद वनमंडल के वन परिक्षेत्र गरियाबंद अंतर्गत बासीखाई नाला को उक्त योजना अंतर्गत उपचारित किया गया है। नाले की कुल लंबाई 8.500 कि.मी. है एवं केचमेंट एरिया 1768 हेक्टेयर है। इस नाला के उपचार हेतु कंटूरट्रेंच- 7570 नग, ब्रशवुड- 277 नग, लुज बोल्डर चेकडेम- 326, गेवियन संरचना- 8 नग, तालाब - 2 नग, क्ले डाईक- 2 नग, अर्दन गली प्लग- 21 नग कुल 8206 नग संरचनाओं का निर्माण 52.84 लाख लागत राशि से किया गया है। उपरोक्त संरचनाओं के निर्माण से 1.030 लाख घन.मी. जल भण्डार मे वृद्धि हुई है, जिससे संभावित जल सिंचाई क्षेत्र 42 हेक्टेयर तथा वनक्षेत्र में 1768 हेक्टेयर मृदा क्षरण को कम करने में सफलता मिली है।

उक्त कार्याे के माध्यम से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिला है। वन क्षेत्रों में बनाये गये विभिन्न संरचनाओं से भू-जल स्तर मे औसत 120 सेमी. वृद्धि हुई है। इसके अलावा 1.030 लाख घन मीटर संचित जल का प्रत्यक्ष लाभ वन एवं वन्य प्राणियों को भी मिल रहा है, जिससे वन्य प्राणियों को वन क्षेत्रों में भोजन एवं रहवास में सुविधा हो रही है। परिणाम स्वरूप वन्य प्राणियों का रहवास क्षेत्रो में आवागमन कम हुआ है, जिससे वन्य प्राणी - मानव द्वन्द की स्थिति न्यून हुई है। नरवा विकास योजना के तहत् नालों में वर्षाकाल का पानी संचय कर कृषक उन्नत कृषि कर आर्थिक रूप से सक्षम बन रहे है, साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को लगभग 15058 मानव दिवस रोजगार प्राप्त हुआ है।

जानवरों के अवैध शिकार पर निकले 4 संदेही गिरफ्तार,वन विभाग के टीम ने जब्त किया समान

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। वनमंडल अधिकारी मयंक अग्रवाल के निर्देश पर जंगलों में निरीक्षण कर अवैध शिकार पर गश्ती टीम के माध्यम से कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके तहत 7 मार्च को वन अमले द्वारा लवन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोथाही परिसर के कक्ष क्रमांक 139 के समीप आबादी क्षेत्र में गस्त के दौरान अवैध शिकार किए जाने के संदेह में ग्राम घिरघोल निवासी कृषक विष्णु प्रसाद ध्रुव के खेत में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शिकार किए गए पशु का खून मिला। स्थल का मौका निरीक्षण किए जाने पर 01 नग कुल्हाड़ी, 01 नग हीरो मोटर सायकल, चीतल का 04 नग पैर व मांस के टुकड़े प्राप्त हुए। उक्त घटना को अंजाम देने के शक के आधार पर गुरूवार को विष्णु प्रसाद ध्रुव व अन्य से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ग्राम घिरघोल निवासी विष्णु प्रसाद ध्रुव वल्द नाथूराम उम्र 46 वर्ष, टेकराम धु्रव वल्द रमेशर ध्रुव उम्र 32 वर्ष, रघुनाथ निषाद वल्द रेवाराम एवं शोभाराम निषाद वल्द बोनूराम निषाद उम्र 42 वर्ष द्वारा जी.आई तार के माध्यम से 11 के.व्ही. विद्युत करेंट फेलाकर वन्यप्राणी नर चीतल के शिकार करने का जुर्म स्वीकार किया गया।

उक्त अभियुक्तों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के सुसंगत धाराओं के तहत् विधिवत न्यायालयीन कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में वनक्षेत्रपाल अनिल वर्मा, वनपाल आशुतोष सिंह ठाकुर, जयकिशन यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, वनरक्षक महेश कुमार चेलक, संदीप देवांगन, राजू कुर्रे, गिरीशचंद्र सेन का विशेष योगदान रहा।


वन विभाग द्वारा 10 लाख रूपए मूल्य की अवैध लकड़ी जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन विभाग द्वारा आज छापामार कार्रवाई के दौरान सुकमा वनमंडल अंतर्गत 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य की अवैध लकड़ी की जब्ती की कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण के तहत कार्रवाई जारी है।

मुख्य वनसंरक्षक मो.शाहिद से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान सुकमा के तीन विभिन्न वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलावरम तथा आसपास के क्षेत्रों में विभागीय टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम में विभाग के 30 से अधिक कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम तथा वनो की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है।

सागौन तथा बीजा लकड़ी के अवैध चिरान जप्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत विगत दिवस कार्रवाई उपरांत अवैध कटाई तथा अतिक्रमण में संलिप्त तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा वन परिक्षेत्र रतनपुर अंतर्गत बानाबेल सर्किल के सोडाखुर्द परिसर में जांच के दौरान ग्राम सोडाखुर्द से दो आरोपियों तथा ग्राम लोहाड़िया से एक आरोपी को सागौन एवं अन्य मिश्रित प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करते पाया गया। इनका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख रूपए है। इसी तरह विभागीय टीम द्वारा ग्राम नांगचुआ में ओंमकार गंर्धव के घर एवं बाड़ी में तलाशी कर कुल 11 नग बीजा लकड़ी के चिरान जप्त किए गए। जप्तशुदा चिरान को विक्रय डिपो कोटा में परिवहन कराया गया है। वन विभाग द्वारा उक्त सभी प्रक्ररणों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।  

वनरक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन 5 मार्च तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग के अंतर्गत विभिन्न वनमंडलों में खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत वनरक्षक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से नियुक्ति राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रावीण्यता प्राप्त उम्मीदवारों से किया जाना है। इच्छुक उम्मीदवारों से 05 मार्च 2023 शाम 05.00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। 

आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में वनमण्डलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर के पते पर पंजीकृत डाक (पावती सहित), स्पीड पोस्ट से ही भेजे जा सकते हैं। रिक्त पद पर निर्धारित अर्हता तथा अन्य संबंधित जानकारी वन विभाग की वेबसाइट www.cgforest.com से download  किया जा सकता है।

वन विभाग द्वारा भेंगारी में आवंटित वन अधिकार पत्रों की जांच जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य के वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र घरघोड़ा के सर्किल नवापारा स्थित संरक्षित वनखंड चारमार से लगा प्रस्तावित नारंगी वनखंड बागबहार का मौका निरीक्षण 12 नवम्बर को किया गया। प्रस्तावित नारंगी वनखंड बागबहार जो ग्राम भेंगारी पटवारी हल्का नम्बर के 17 खसरा मिलाकर कुल रकबा 34.961 हेक्टेयर को लेकर बनाया गया है। उक्त 17 खसरा में से 13.08 हेक्टेयर भूमि बड़े झाड़ मद की शासकीय राजस्व वन भूमि है, जिसमें विभिन्न लोगों को वनअधिकार पत्र जारी हुआ है।

 


वन परिक्षेत्र अधिकारी घरघोड़ा द्वारा 11 नवम्बर को उक्त प्रकरण का सर्वे कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसके तहत मौके पर किसी भी प्रकार से न वन अधिकार पट्टा धारकों का जोताई-कोड़ाई और न ही कब्जा किया जा रहा हैं। इस तारतम्य में तहसीलदार घरघोड़ा द्वारा भी जांच कार्यवाही कर जांच प्रतिवेदन सौंपा गया है, जिसके अनुसार प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया वहां 21 व्यक्तियों को वनअधिकार पत्र दिया गया है, वे बिना कब्जा काश्त के है। वनमंडल अधिकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए वन अधिकार पत्र धारकों से उनके वन अधिकार पत्र की प्रति जप्त कर विस्तृत जांच की जा रही हैं।

विद्युत करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य के बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर परिक्षेत्र अंतर्गत गिधपुरी परिसर में विगत दिवस एक नर हाथी मृत पाया गया, वनमंडलाधिकारी द्वारा 03 डॉक्टरों के दल का गठन कर उक्त मृत हाथी का शव परीक्षण कराया गया, परीक्षण उपरांत हाथी की मृत्यु विद्युत करंट से होना पाया गया। घटना स्थल का मुआयना करने पर तार नुमा फंदा पाया गया, जिससे पता चलता है कि हाथी की मृत्यु उक्त तार नुमा फंदे में संचालित विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई है।



जिसमें वन अपराध अधिनियम के तहत 07 नवंबर 2022 के तहत प्रकरण दर्ज की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला तथा मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे. आर. नायक और वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए तार फंदा लगाने वाले की पतासाजी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों नकुल पिता रामेश्वर भोई, ग्राम पकरीद तथा जोहित पिता नारायण बरिहा, ग्राम पकरीद से पुछताछ की गई। जिस पर उक्त व्यक्तियों द्वारा फंदा लगाना स्वीकार किया गया।

दोनो अपराधियों के विरुद्ध वन्यप्राणी अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही कर जिला न्यायालय बलौदाबाजार में पेश किया गया। जिसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेड के द्वारा 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गौरतबल है कि लोगों को जागरूक करने हेतु विभाग द्वारा डॉग स्क्वाईड की मदद ली जा रही है एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी, एन.जी.ओ. जो इस कार्य में पहले उदन्ती- सीतानदी टायगर रिजर्व में कार्य कर चुके हैं, उनकी मदद भी ली जा रही है। वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.