Media24Media.com: वन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वन. Show all posts
Showing posts with label वन. Show all posts

वन मंत्री अकबर ने वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद वन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में आज राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। 

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रमुख सचिव वन विभाग मनोज पिंगुवा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद वन कर्मियों का सम्मान करते हुए वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वन शहीदों को सैल्यूट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उल्लेखनीय है राजीव स्मृति वन रायपुर स्थित वन शहीद स्मारक में अंकित नाम में उप वनक्षेत्रपाल स्व. के. डी. साहिल, वनपाल स्व. मोतीलाल कुशवाह, वनपाल स्व. मधुसुदन पाटिल, उपवनक्षेत्रपाल स्व. वीरेन्द्र कुमार तिवारी, वनरक्षक स्व. जगदीश चंद्र मरकाम, परियोजना अधिकारी स्व. अशोक कुमार आचार्य, वनपाल स्व. मार्क ताण्डी, वनरक्षक स्व. शिव कुमार कौशिक, वनपाल स्व. मेहत्तर सिंह डनसेना, स्व. बुधराम भगत, वनपाल स्व. व्ही. पी. शास्त्री, वनपाल स्व. अंगनपल्ली पांडू, स्व. वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, वनरक्षक स्व. रामजी राम जयसवाल, वनरक्षक स्व. के.पी. गौतम

वनरक्षक स्व. शम्भूनाथ सिंह, वनरक्षक स्व. रामजी वर्मा, वनपाल स्व. मनेश्वर यादव, वनरक्षक स्व. चुन्नी लाल साहू, वनरक्षक स्व. सुरेश कुमार राव, वनरक्षक स्व. सुखदेव राम नेताम, वनरक्षक स्व. जगदीश राम कुमेटी, वनरक्षक स्व. देशभक्त दास मांगरे, वनरक्षक स्व. विजय कुमार साहू, वनरक्षक स्व. रामेश्वर पांडे, वनपाल स्व. गणपति, वनरक्षक स्व. बलीराम टंडन, वनरक्षक स्व. मदन सिंह परिहार, उपवनक्षेत्रपाल स्व. अशरफी लाल श्रीवास्तव, वनक्षेत्रपाल स्व. दौलत राम दलेर, वनक्षेत्रपाल स्व. रथराम पटेल शामिल है।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक संजय ओझा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एम.टी. नंदी, शेट्टी पनावर, अरूण पाण्डेय, सुनील मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओ.पी. यादव तथा श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती शालिनी रैना, अमरनाथ प्रसाद, एस.पी. पैकरा और राजू आगासिमणि, राम अवतार दुबे, अलोक तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मितानिन दीदियां घर तक पहुंचकर दे रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं : केबिनेट मंत्री अकबर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन में राजीव युवा मितान क्लब वार्ड 07-08 द्वारा आयोजित मितानीन सम्मान समारोह में शामिल हुए। मंत्री अकबर ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहली पंक्ति में कार्य करने वाली मितानिनों का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित और राज्य गीत के साथ किया गया। मंत्री अकबर ने सभी मितानिन दीदियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मंत्री अकबर ने मितानिन दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग राज्य सरकार और आम जन समुदाय के बीच की कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। इसकी शुरुआत प्रदेश में 2002 में की गई थी और लगातार इसका विकास हुआ है। जहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंच पाते है, वहां मितानिन दीदियां पहुंचकर सेवा कार्य करती हैं, यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए मितानिन बहनों के योगदान को देखते हुए उन्हें दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त राज्य मद से 2200 रूपए प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियां समय पर जाकर लोगों की सहायता करती हैं और आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कहा कि दीदियों की जितनी तारीफ और सराहना की जाए वह कम है।

वे सदैव कार्य के लिए तत्पर रहती हैं और लोगों की सहायता भी करती हैं। उन्होंने कहा कि बोड़ला, कवर्धा और सहसपुर लोहारा में मितानिन भवन के लिए स्वीकृति दी गई है। मितानिन सम्मान समारोह के आयोजन की सराहना की है। मितान क्लब वार्ड 08 के अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत कर, मितानिन दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। दीपक ने कहा कि डॉक्टर, एम्बुलेंस, पुलिस से भी पहले लोगों की मदद करने मितानिन दीदी पहुँचती हैं। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पाषर्द मोहित महेश्वरी, अगम दास अनंत, राजीव मितान क्लब समन्वयक विकास केशरी, सचिव केतुल नाग, हेमन्त ठाकुर, दिलेश्वर ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मितानिन दीदियां उपस्थित थीं।

छत्तीसगढ़ : वनरक्षक के 291 पदों पर वन विभाग ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा प्रदेश में विभिन्न वनमंडलों के 291 रिक्त पदों भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा, महासमुंद, धमतरी, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद, गरियाबंद, मुंगेली, रायगढ़, धरमजयगढ़,

जांजगीर-चांपा, अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी के 151 पदों पर शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया 22 मई 2023 से शुरू होगी। दक्षता परीक्षा का रोल नंबरवार विवरण विभाग की वेबसाईट www.cgforest.com में उपलब्ध होगी। साथ ही अभ्यर्थी 13 मई से वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

                                                                                                                           

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.