Media24Media.com: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन. Show all posts
Showing posts with label वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन. Show all posts

Vande Bharat Train : छत्तीसगढ़ को मिली एक और वंदे भारत ट्रेन: प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

No comments Document Thumbnail

 Vande Bharat Train : छत्तीसगढ़ में नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई. पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. इसमें दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच वंदे भारत ट्रेन भी शामिल हैं.


बता दें कि अभी तक दुर्ग-विशाखापट्‌टनम् वाल्टेयर एक्सप्रेस ही एक ट्रेन थी, जो सीधे विशाखापट्टनम जाती थी. वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब लोगों को दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए एक और नई ट्रेन मिल जाएगी.

इन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी ट्रेन
ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें, तो यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर रेलवे स्टेशन, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगड़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम रेलवे स्टेशन पर रुकते हुए विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

इन रूट्स पर चलेंगी 10 नई वंदे भारत ट्रेन
टाटानगर – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
वाराणसी – देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
रांची-गोड्डा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
आगरा-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
दुर्ग-वीएसकेपी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
हुबली-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
पुणे-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

गौरतलब है कि साल 2023 में प्रधानमंत्री मोदी ने बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन सेवा की शुरुआत की थी, यह ट्रेन बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर रुट पर चलने वाली पहली और देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस थी, इस ट्रेन की शुरुआत के बाद इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन शनिवार को छोड़कर दोनों छोर से संचालित होती है. जिसका रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया स्टेशनों में स्टॉपेज है.

वंदे भारत एक्सप्रेस’ पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

No comments Document Thumbnail

एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है. इस बार नागपुर से बिलासपुर के बीच एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पत्थरबाजी हुई है। कामठी के पास हुई इस घटना में शामिल छह नाबालिगों को आरपीएफ ने पकड़ लिया, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए बाद में चेतावनी देकर छोड़ भी दिया। रविवार को 20826 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर नागपुर से रवाना हुई थी।


 इस पर दोपहर 2:14 बजे कामठी रेलवे स्टेशन के पास पत्थरबाजी की गई। पथराव के कारण कोच सी 6 का कांच टूट गया। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल नागपुर को दी। मौके पर पहुंचकर आरपीएफ ने स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद 6 बच्चों को पकड़ लिया। उनको थाने लाया गया और भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए चेतावनी दी गई। उल्लेखनीय है कि पिछले 11 दिसंबर से यह ट्रेन नागपुर और बिलासपुर के बीच चल रही है। ट्रेन शुरू होने के 1 दिन पहले दुर्ग के पास इसमें पत्थर फेंके गए थे। 

इसके बाद 14 दिसंबर को भिलाई पावर हाउस और भिलाई नगर थाने के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इस महीने की 21 तारीख को भी ट्रेन पर पत्थर फेंक कर शीशा तोड़ा गया था। देश के अलग-अलग स्थानों पर वंदे भारत हाईस्पीड ट्रेन की शुरुआत की गई है, उसके बाद से इन ट्रेनों में पथराव की घटनाएं हो रही है। रेल मंत्रालय के निर्देश पर ट्रेन रूट में पड़ने वाले गांवों में आरपीएफ और जीआरपी जागरूकता अभियान भी चला रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.