Media24Media.com: लोक-जीवन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लोक-जीवन. Show all posts
Showing posts with label लोक-जीवन. Show all posts

मुख्यमंत्री ने गीतकार लक्ष्मण मस्तुरिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया की 03 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि मस्तुरिया के गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और यहां के लोक-जीवन की झलक दिखती है।

छत्तीसगढ़ का सहज-सरल लोक जीवन उनके गीतों में रचा-बसा है। उन्होंने अपने सु-मधुर और दिलकश आवाज की बदौलत छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की रचना की। उनका गीत मोर संग चलव रे-मोर संग चलव जीकाफी लोकप्रिय हुआ। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कला जगत में मस्तुरिया जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.