Media24Media.com: लोकसभा सांसद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लोकसभा सांसद. Show all posts
Showing posts with label लोकसभा सांसद. Show all posts

प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है, हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट विमानतल, बिलासपुर से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि बिलासा देवी केंवट विमानतल पर तथा मुख्यमंत्री निवास पर लोकसभा सांसद सुनील सोनी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें। इस उद्देश्य से पूरे देश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज न्यायधानी बिलासपुरवासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है। बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है। इस हवाई सेवा का लाभ बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नई हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज जगदलपुर के लिए भी बड़ी खुश खबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

बिलासा देवी केंवट विमानतल चकरभाटा बिलासपुर को 3सीव्हीएफआर लायसेंस प्राप्त हुआ है। यहां 72 सीटर प्लेन का संचालन होगा। विमानन विभाग द्वारा इस हवाई अड्डे पर नाईट लैंडिंग की सुविधा के लिए 3सीआईएफआर के लिए आवेदन किया गया है। यह सुविधा भी बिलासपुर विमानतल पर जल्द प्रारंभ होगी। एलायंस एयर द्वारा आज छत्तीसगढ़ में तीन हवाई सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इनमें से बिलासपुर से दो हवाई सेवाएं-दिल्ली-बिलासपुर-दिल्ली और कोलकाता-बिलासपुर-कोलकाता तथा जबलपुर-जगदलपुर-जबलपुर।

आज कोलकाता से पहली सीधी उड़ान 8.55 बजे बिलासपुर आकर 9.40 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुई। इसी तरह दिल्ली से दूसरी उड़ान 9.30 बजे बिलासपुर आकर 10.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाटा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बिलासपुर से एक साथ नई दिल्ली और कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा शुरू होना बिलासपुर के विकास के लिए एक बड़ा पड़ाव है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ होने की मांग पूरी हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विमान सेवा को नियमित रूप से चलने में राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही बिलासपुर से हैदराबाद के लिए भी नियमित विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बिलासपुर को एक साथ दो नियमित विमान सेवा की सौगात मिली है। उन्होंने कहा पहले दिन से ही पर्याप्त यात्री टिकट लिए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को जल्द ही नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने पर विमान रद्द अथवा डायवर्ट होने की नौबत नहीं आएगी। नगर के विधायक अमर अग्रवाल ने नियमित विमान सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के नागरिकों का वर्षों पुराना सपना आज पूर्ण हो गया। तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि आज से शुरू हुई विमान सेवा लगातार लोगों की सेवा में कार्यरत रहेगी। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा की बिलासपुर के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई दी। शुक्ल ने कहा बिलासपुर की हवाई सेवा एटीसी मानचित्र में सदैव के लिए अंकित हो गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया।

यात्रियों ने कहा: फ्लाईट पकड़ने कहीं और दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

लोरमी से दिल्ली यात्रा में जा रही दिव्या वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर संभाग की जनता को बहुत फायदा हुआ है। हमें अब दिल्ली कोलकाता व अन्य जगह जाने के लिए रायपुर जाना नहीं पड़ेगा। इससे हमारे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने नियमित रूप से दिल्ली और कोलकाता विमान सेवा शुरू होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर कोटा विधायक अटलवास्तव, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरुण सिंह चौहान, कमिश्नरमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में यात्री और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में सचिव विमानन दयानंद पी., संचालक विमानन नीलम नामदेव एक्का सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। 

’राजीव युवा मितान सम्मेलन’: सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ने नवनियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलनमें प्रदेश में नवनियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सम्मेलन के मंच से प्रतीक स्वरूप इनमें से 20 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे सहित मंत्रिमण्डल के सदस्य, संसदीय सचिव, विधायक, निगम मण्डल के अध्यक्ष तथा अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे। गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद प्रदेश में पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2019 में व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 14,580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापित पदों के विरुद्ध कुल 10,834 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है।

 वर्तमान में मई 2023 में 12,489 व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों में सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 12 अगस्त, 2023 को इस भर्ती में व्याख्याता पद पर चयनित 232 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। शिक्षक के विज्ञापित 5772 पदों में से 3449 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। इनमें से 2000 अभ्यर्थियों को आज राजीव युवा मितान सम्मेलन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। सहायक शिक्षक के 6285 पदों के लिये अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रक्रियाधीन है, शीघ्र ही इन्हें नियुक्ति आदेश जारी किया जायेगा।

आज जिन 20 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए है उनमें राजेश पटेल, सुश्री नेहा भोई और सुश्री प्रमिला, जिला कोरिया, सुश्री वर्षा देवांगन, शशांक साहू, सुश्री आभा रंजन, सुश्री मंजू सिदार, जिला बस्तर, सुश्री सुमन, सुश्री कविता निर्मलकर और सुश्री प्रिया, जिला कोण्डागांव, सोनू जायसवाल, आदित्य वर्मा, जिला सरगुजा, चंद्रकांत गजेन्द्र, दीपक कुमार वर्मा, जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, यश कुुमार साहू, सुश्री गीतिका कुटारे, जिला कांकेर, सुश्री कुंती साहू, जिला दंतेवाड़ा, कामेश, जिला जशपुर, राहुल सिंह और सुश्री रोशनी सिंह, जिला सूरजपुर शामिल हैं।

अपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करें और योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुचाएं - सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत

No comments Document Thumbnail

कोरबा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद  महंत ने निर्देशित किया कि जिले में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएं।
                     

उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाने हेतु एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी सुविधा उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तामूलक शिक्षा हेतु स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति के निर्देश दिए। सांसद ने जिले में सर्पदंश के इलाज हेतु एंटी एनम का पर्याप्त स्टॉक रखने, सिकलसेल की जांच करने, जर्जर हो चुकी आंगनबाड़ी का जीर्णाेद्धार कराने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का समय पर पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

दिशा समिति की विगत बैठक मे दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करने के पश्चात सांसद श्रीमती महंत ने मनरेगा के कार्यों की जानकारी ली और समय पर कार्य पूरा करने के साथ समय पर मजदूरी भुगतान के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ग्रामीण महिला समूहों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में, बड़े हाट बाजारों में, धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यकतानुसार सामुदायिक शौचालय बनाने के साथ उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की जानकारी ली और जिले में कराएं गए कार्यों का भौतिक सत्यापन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराए जाने के साथ हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने कहा।

इस दौरान कटघोरा के मुक्तिधाम में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण कार्यक्रम राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली और कहा कि कोरबा औद्योगिक जिला है और दुर्घटनाओं के दौरान समुचित उपचार की आवश्यकता बनी रहती है, ऐसे में सीटी स्कैन, एमआरआई आदि की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। सांसद ने दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सक तथा मरीजों के उपचार के लिए एम्बुलेंस व्यवस्था और बारिश में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए अस्पताल में एंटी स्नैक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, रूरबन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग

सांख्यिकी विभाग,नगर पालिक निगम अंतर्गत संचालित आवास एवं पेयजल तथा स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, गौ-सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा,, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोदावरी राठौर, गणराज सिंह कंवर, श्रीमती नीलिमा धृतलहरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष कोरबा श्रीमती हरेश कंवर, जनपद अध्यक्ष कटघोरा श्रीमती लता कंवर, जनपद अध्यक्ष करतला श्रीमती सुनिता कंवर, जनपद अध्यक्ष पोड़ी-उपरोड़ा श्रीमती संतोषी पेंदरो, नगर पालिका परिषद कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित, प्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

भेंट-मुलाकात: नवागढ़ विधानसभा, ग्राम-नांदघाट : छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, गांव-गरीब और मजदूरों की सरकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम नांदघाट में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से रूबरू हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा और राज्य गीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर संसदीय सचिव और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जितनी भी योजनाएं हम बना रहे हैं, उसका लाभ आप लोगों को मिल रहा है या नहीं, लोग योजनाओं से खुश हैं कि नहीं इसकी जानकारी लेने आए हैं। सरकार बनते ही हमने शपथ ग्रहण के बाद सीधे मंत्रालय जाकर सबसे पहले किसानों के ऋण माफी का फैसला लिया। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने हमें किसानों की ऋण माफी के लिए 10 दिनों का समय दिया था, हमने 10 घंटे के भीतर ही प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए 19 लाख किसानों के लगभग 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने पर केन्द्र के द्वारा लगाए जा रहे अड़चनों के बावजूद हम समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए सर्वाधिक मूल्य में किसानों से धान खरीद रहे हैं। योजना के तहत तीन किस्त किसानों के खाते में अंतरित की जा चुकी है और चौथी किस्त 31 मार्च को खाते में डाल दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गन्ना का सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। राज्य में कोदो-कुटकी की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर हो रही है, जो पूरे देश में कहीं नहीं है। यह किसान, गांव-गरीब और मजदूरों की सरकार है।

मुख्यमंत्री बघेल ने नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए 57 करोड़ 29 लाख 49 हजार रुपए की सौगात देते हुए विभिन्न नवीन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 35 करोड़ 62 लाख 75 हजार रुपए लागत से स्वीकृत 46 विभिन्न नवीन कार्याे का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार 21 करोड़ 66 लाख 74 हजार रुपए के 14 कार्याे का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए किसान हरीश मिश्रा ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। उनके पास 50 एकड़ जमीन है और उनका ऋण माफी योजना के तहत 12 लाख 50 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। किसान भागवत निर्मलकर ने बताया कि उनकी 15 एकड़ जमीन है। ऋण माफी के तहत एक लाख 12 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। धान बेचकर जो पैसे मिले उनसे अपने बच्चों की शादी कराई है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल नवागढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा तनु सिंह ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बात करते हुए कहा कि उन्हें स्कूल में निजी स्कूलों की तरह सभी सुविधाएं मिल रही है। अच्छी एजुकेशन, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स की सुविधा मिल रही है। पहले निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी, जहां बहुत पैसे लगते थे।

लल्लू राउत ने मुख्यमंत्री को गोधन न्याय योजना के लिए धन्यवाद देते हुए सुंदर छत्तीसगढ़ी बोली में राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित गाना गाकर सुनाया। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि लल्लू राउत के गाने में एक जीवन दर्शन देखने को मिला।

श्रीमती निर्मला साहू ग्राम मोहतरा ने बताया कि उनका समूह बाड़ी योजना का लाभ लेकर 2 एकड़ में खेती कर रहा है। उन्होंने बाड़ी में हल्दी की खेती की है और हल्दी बेचकर उन्हें लगभग 40 हजार रूपए की आमदनी हुई है। श्रीमती साहू ने गोधन न्याय योजना की प्रशंसा करते हुए बताया कि उन्हें वर्मी कम्पोस्ट बेचकर लगभग 3 लाख 24 हजार 7 सौ रुपए की आमदनी हुई है।

राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके क्लब में 35 सदस्य हैं और सभी सदस्य शासन की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही क्लब के सदस्यों के द्वारा पारंपरिक खेलों और विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब को युवाओं के विकास के लिए एक अच्छी योजना बताई।

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना से लाभान्वित जनकराम सेन ने बताया कि उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है। उनके खाते में अब तक 3 किश्तों में दो हजार रुपए आ चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है, जिसकी किस्तें सही समय पर मिलने से हम अपने सभी त्यौहार धूमधाम से मना रहे हैं।


श्रीमती अंजला तिवारी ने बताया कि उन्होंने वर्मी कंपोस्ट बेचकर साड़ी और गहने खरीदे हैं। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आपकी योजनाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। श्री खुबीराम ने बताया कि गोधन न्याय योजना का लाभ लेकर 40 हजार रुपए का गोबर बेचा है। इसमें से 10 हजार रुपए से मोबाइल खरीदा है।

नवागढ़ विधानसभा के ग्राम नांदघाट में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं:-

1. ग्राम नांदघाट में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जायेगा

2. नांदघाट में मंगल भवन का निर्माण कराया जायेगा।

3. बदनारा व नांदघाट में हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिए नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा।

4. नांदघाट में नवीन विश्राम गृह का निर्माण कराया जायेगा।

5. बदनारा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी ।

6. नवागढ़ मोड़ बेमेतरा से नवागढ़ होते हुए मुंगेली सरहद तक सड़क निर्माण कराया जायेगा

7. चक्रवाय में मिडिल स्कूल के लिए नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा।

8. नांदघाट पंचायत के विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा।

9. नांदघाट को नगर पंचायत बनाने की घोषणा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.