Media24Media.com: लोक सेवा केन्द्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लोक सेवा केन्द्र. Show all posts
Showing posts with label लोक सेवा केन्द्र. Show all posts

लोक सेवा ऑपरेटर पदों पर चयन के लिए दस्तावेज सत्यापन 4 जनवरी को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। लोक सेवा केन्द्र जिला कार्यालय एवं तहसील कार्यालय महासमुंद के लिए लोक सेवा ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन के लिए दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की गई है। ई-जिला प्रबंधक भूपेन्द्र अम्बिलकर ने बताया कि मेरिट सूची के प्रथम 50 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसकी सूची  जिले की वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/  पर अवलोकन किया जा सकता है।

सूची में उल्लेखित अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन 04 जनवरी 2023 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक कक्ष क्रमांक 22 जिला कार्यालय महासमुंद में किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होंगे।

महासमुंद : लोक सेवा ऑपरेटर चयन के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। लोक सेवा केन्द्र जिला कार्यालय एवं तहसील कार्यालय महासमुन्द के रिक्त 03 पदों पर लोक सेवा ऑपरेटर के चयन के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। ई- जिला प्रबंधक ने बताया कि आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाईट https://mahasamund.gov.in  में जारी किया गया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।



पात्र, अपात्र सूची के संबंध में दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07 दिसम्बर 2022 निर्धारित है। अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक कार्यालयीन दिवस व समय में अपनी दावा आपत्ति का आवेदन आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर कक्ष क्रमांक 22, जिला कार्यालय महासमुन्द में प्रस्तुत कर सकते हैं। अंतिम तिथि के उपरांत किसी भी दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।

महासमुंद : लोक सेवा ऑपरेटर के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। लोक सेवा केन्द्र जिला कार्यालय एवं तहसील कार्यालय महासमुंद के लिए लोक सेवा ऑपरेटर के रिक्त 03 पदों के लिए इच्छुक आवेदकों से 23 सितम्बर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इसके लिए आवेदक की अर्हता उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण एवं कम्प्यूटर संबंधी डिग्री व डिप्प्लोमाधारी होना या समकक्ष प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।



इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर कार्यालय कलेक्टर, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, कक्ष क्रमांक 22 (सी.जी. स्वान कक्ष) बी.टी.आई. रोड, जिला महासमुंद के पते पर केवल स्पीड पोस्ट, डाक, रजिस्ट्री माध्यमों से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट www.mahasamund.gov.in  पर अवलोकन कर सकते है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.