Media24Media.com: लिखित भर्ती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लिखित भर्ती. Show all posts
Showing posts with label लिखित भर्ती. Show all posts

आबकारी आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 जून तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के आरक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 4 जून से शुरू हो गई है। नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पद के लिए 27 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी आरक्षक परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 जून को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त आवेदन पत्र के त्रुटि सुधार हेतु आवेदन करने की तिथि 28 जून से 30 जून शाम  5 बजे तक निर्धारित है।

नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाईन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाईन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाईट  https://vyapamcg.cgstate.gov.in/  पर पर उपलब्ध है।

 

 

पुलिस मुख्यालय में 08 रिक्त पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6 नवंबर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत 08 रिक्त पदों सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक (अंगूल चिन्ह), उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कंप्यूटर) एवं उपनिरीक्षक (रेडियो) के लिए प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 6 नवंबर 2022 को अपरान्ह 2 से 4:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।



अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि में भी 3 दिनों की वृद्धि की गई है। अभ्यर्थी अब व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov-in पर जाकर 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की तिथि 26 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निर्धारित थी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.