Media24Media.com: लाइवलीहुड कॉलेज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लाइवलीहुड कॉलेज. Show all posts
Showing posts with label लाइवलीहुड कॉलेज. Show all posts

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से अपने हुनर को निखारकर आत्मनिर्भरता प्राप्त कर रही हैं महिलाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना महिलाओं के जीवन में एक सुखद बदलाव लेकर आ रहा है। इस योजना के माध्यम से मिले प्रशिक्षण से वे अपने हुनर को निखारकर जीवन को एक नई दिशा भी दे रही है। लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर नगर में सिलाई मशीन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने इस योजना से न सिर्फ नई तकनीकों को सीखा, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की ओर भी एक कदम बढ़ाया है।

जशपुर जिले के ग्राम जामपानी की कुमारी लीलावती ने बताया उन्हें पहले भी सिलाई आती थी, लेकिन इस प्रशिक्षण से उन्हें बारीकियों और उन्नत तकनीकों की जानकारी हुई। अब वह अपने गांव में कपड़े सिलने के बेहतर तकनीक के लिए तैयार है और वह इस काम को एक स्थायी आय का स्रोत बनाना चाहती हैं। इसी प्रकार, डुमरटोली की श्रीमती संगीता प्रजापति ने बताया की प्रशिक्षण लेने के बाद उनमें एक नया आत्मविश्वास जगा है।  इस प्रशिक्षण ने उन्हें न सिर्फ सिलाई की कला में निपुण बनाया, बल्कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने का भी अवसर दिया है।

साई टांगर टोली की कुमारी सम्मी नाज भी इस प्रशिक्षण से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मिले इस अवसर ने उन्हें अपने सपनों को साकार करने का रास्ता दिखाया है। अब वह आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार की मदद कर पाएंगी।

 

महासमुंद : कौशल प्रशिक्षण संचालन के लिए चैनल पार्टनर के लिए आवेदन आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महासमुंद में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी कौशल प्रशिक्षण संचालन के लिए चैनल पार्टनर का चयन किया जाना है। 

इच्छुक संस्थाएं 01 मार्च 2023 दोपहर 03:00 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव जमा कर सकते है। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.mahasamund.gov.in पर प्राप्त कर सकते है या जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज महासमुंद से प्राप्त की जा सकती हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.