Media24Media.com: लल्लूराम डॉट कॉम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लल्लूराम डॉट कॉम. Show all posts
Showing posts with label लल्लूराम डॉट कॉम. Show all posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया देसी टॉक कवि सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम की ओर से आयोजित देसी टॉक कवि सम्मेलन के पोस्टर का आज शाम अपने निवास कार्यालय में विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल बतौर मुख्य अतिथि इस सम्मेलन में शामिल होंगे। इस मौके पर चैनल के चेयरमैन नमित जैन, संपादकीय निदेशक मनोज सिंह बघेल, प्रमुख संवाददाता डॉ. वैभव शिव पाण्डेय मौजूद रहे। 

 



गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी 16 दिसंबर को पुलिस मैदान रायपुर में अखिल भारतीय देसी टॉक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में मुख्य कवि कुमार विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गीतकार रामेश्वर वैष्णव, सुश्री कविता तिवारी, जॉनी बैरागी, सुदीप भोला, दिनेश बावरा जैसे प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.