Media24Media.com: लखनपुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लखनपुर. Show all posts
Showing posts with label लखनपुर. Show all posts

संसदीय सचिव ने दी लखनपुर और चिरको को लाखों के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत लखनपुर और चिरको को लाखों के विकास कार्यों की सौगात देते हुए विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। आज सोमवार को ग्राम पंचायत लखनपुर व चिरको में विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की।



विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, खिलावन साहू, दारा साहू, जनपद सदस्य आरीन चंद्राकर, रामेश्वर गब्बर साहू, हेमंत डडसेना, सीटू सलूजा मौजूद थे। पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने ग्राम पंचायत लखनपुर में प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, निर्मलकर समाज के सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी रोड का निर्माण का भूमिपूजन व आंगनबाड़ी भवन व मुक्तिधाम निर्माण का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत चिरको में सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण व अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया। 



विकास कार्यों की सौगात मिलने पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गांवों में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जब से प्रदेश में भूपेश सरकार सत्ता में तब से शहर के साथ ही गांवों के विकास की ओर सरकार का ध्यान फोकस है। सरकार के चार सालों में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। संसदीय सचिव चंद्राकर ने किसान हितैषी भूपेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज फिर से लोग का झुकाव खेती किसानी की ओर हो रहा है।

इसके पीछे भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी नीति हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की गांव, गरीब, किसान, व्यापार और उद्योग हितैषी नीतियों से समाज के सभी वर्गों में खुशहाली है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमन सिंग ठाकुर, आलोक नायक, अतुल गुप्ता, सोनू राज, राजा गंभीर, गंगाराम पटेल, रोशन पटेल, पतिराम बघेल, हरिराम पटेल, किशन कोसरिया, लमकेश्वर साहू, कमलेश चंद्राकर, मायाराम टंडन, प्रीतम दीवान, जगत देवदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.