Media24Media.com: रोशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रोशन. Show all posts
Showing posts with label रोशन. Show all posts

सोलर रूफटॉप से रोशन हो रहे महासमुंद के घर, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से पाई राहत, अब बिजली बिल हुआ शून्य

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब महासमुंद जिले के आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचने लगा है। यह योजना न केवल लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक बड़ी पहल साबित हो रही है।इस योजना के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए हैं। इन सौर ऊर्जा संयंत्रों की सहायता से लाभार्थी अपने घरेलू उपयोग की बिजली स्वयं उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे उनके बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी आई है।

महासमुंद शहर के क्लबपारा निवासी एवं बिजली विभाग से सेवानिवृत्त लाइन इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू ने अपने घर की छत पर कुछ माह पूर्व 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाया है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट की कुल लागत लगभग 2 लाख रुपये आई, जिसमें से 78,000 रुपए की सब्सिडी उन्हें सरकार की ओर से प्राप्त हुई। इससे यह प्लांट काफी सस्ता और किफायती हो गया।श्री साहू ने बताया कि, उनके घर में फ्रिज, कूलर, एसी, पंखे और अन्य आवश्यक बिजली उपकरण नियमित रूप से चलते हैं, जिनके कारण पहले हर महीने उन्हें 2000 से 2500 रुपए बिजली बिल भरना पड़ता था। लेकिन सोलर प्लांट लगने के बाद से न केवल उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है, बल्कि अब वे अपनी घरेलू जरूरतों के लिए पूरी तरह सौर ऊर्जा पर निर्भर हो चुके हैं।

उन्होंने इस योजना को पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी के उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सोलर सिस्टम का रखरखाव बेहद सरल है और इसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता। उन्होंने इसे हर नागरिक के लिए अपनाने योग्य और टिकाऊ समाधान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस योजना से जुड़ने को कहा।प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना न केवल बिजली बचत और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में भी एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है, जो भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर कर रहा है।

सुशीला नेताम ने एक बार फिर जिले का नाम किया रोशन

No comments Document Thumbnail

कोण्डागांव। जमशेदपुर राष्ट्रीय तीरंदाजी में जीता रजत पदक, राष्ट्रीय खेल 2024 के लिए क्वालीफाई कोंडागांव जिले की होनहार तीरंदाज कु. सुशीला नेताम ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में एक बार फिर जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य का नाम भी रोशन किया है।

दिनांक 15 से 20 दिसंबर 2024 के बीच जमशेदपुर (झारखंड) में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने इंडियन राउंड के टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। सुशीला ने अपनी इस सफलता के साथ ही अगले माह उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह उनके कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

खेलो इंडिया का योगदान

सुशीला नेताम खेलो इंडिया लघु केंद्र की नियमित प्रशिक्षणार्थी हैं। उनकी इस सफलता में प्रशिक्षक नकुल सिंह और आईटीबीपी के कोच त्रिलोचन मोहंता का विशेष योगदान रहा है। खेलो इंडिया केंद्र के माध्यम से उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खेलो इंडिया केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करना है। इन केंद्रों के माध्यम से खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण, उपकरण और अवसर प्रदान किए जाते हैं।

बस्तर संभाग के युवाओं को नई पहचान

छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर संभाग के युवाओं को खेलों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, साथ ही खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। तीरंदाजी, हॉकी, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों में यहां की प्रतिभाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर मिल रहे हैं।

इस दीवाली में गोबर से बनी हुई फ्यूज़न दीप रंगोली से रौशन करें घर

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेरणा दायक गोधन न्याय योजना से प्रेरित होकर अब गोठानों के बाहर भी बन रहे हैं, गोबर से कई उपयोगी उत्पाद। इस दीवाली में घरों को रोशन करने समूह की महिलाओं ने गोबर से बनी हुई फ्यूजन दीप बनाया है। भिलाई में स्थित उड़ान नई दिशा समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से फ्लोटिंग दीया, बंदनवार, मोबाईल स्टैंड, हैंगिंग शो-पीस जैसी कई सजावटी उत्पाद बना रही है। आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समूह की महिलाओं ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को गोबर से बनी फ़्यूज़न दीप रंगोली भेंट कर उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ दी।



इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि समूह की महिलाओं ने अन्य सजावटी उत्पाद तैयार की हैं जो गुणवत्ता, सुंदरता और हर मायने में उत्कृष्ट हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता में मेहनत कर और एकजुट होकर समूह की महिलाओं ने कमाल की चीजें बनाई हैं, यह बाजार की जरूरतों को पूरा करने एवं अपनी गुणवत्ता से आकर्षित करने उपयोगी साबित होंगी।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीधि चंद्राकर ने बताया कि समूह के उत्पादों की देश के विभिन्न राज्यों के बड़े शहर नोएडा और पुणे में इस उत्पाद की अच्छी मांग है। उन्होंने बताया कि समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य हिस्सों में विक्रय हेतु भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा बड़े शहरों में रंगोली बनाने के लिए जगह का अभाव होता है इसलिए हमने ऐसी रंगोली बनाई है, जिसे आप घर के दरवाजे, टेबल या आंगन पर रख सकते हैं। रंगोली में गोबर से बने दीये भी लगे हैं। जिससे इसकी खुबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.