Media24Media.com: रोजगार मेला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रोजगार मेला. Show all posts
Showing posts with label रोजगार मेला. Show all posts

Rojgar Mela : पीएम मोदी आज 71000 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, देश में 45 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला

No comments Document Thumbnail

 Rojgar Mela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिभा का भरपूर उपयोग उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के जरिए हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीते एक-डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को सरकार ने पक्की सरकारी नौकरी दी है। आज भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वह हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है।


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अक्तूबर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे थे। रोजगार मेला देशभर में 40 जगहों पर आयोजित किया गया था। इसमें राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती हुए लोग शामिल हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा था, "इस उत्सवी माहौल में, आज इस पावन दिन पर, रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भारत सरकार में देश के लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

देश भर में 45 जगह आयोजित किया गया

रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया गया। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं वित्तीय सेवा शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कल रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला' के तहत कल (23 दिसंबर) करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री इस अवसर पर युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी करेंगे।


पीएमओ ने कहा कि रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है। पीएमओ ने कहा, "यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म सशक्तीकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।" यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं वित्तीय सेवा शामिल हैं। रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। हाल में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। 

युवाओं के सपने होंगे साकार, तमनार में वृहत रोजगार मेला आज 11 बजे से

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। रायगढ़ में तमनार आज बहुत से युवाओं के सपनो के साकार होने का साक्षी बनेगा। यहां युवाओं के लिए वृहत रोजगार मेला लगने जा रहा है। जिसमें एक ही स्थान पर 58 उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद रहकर करीब 1180 पदों पर भर्ती करेंगे। उद्योग तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती करेंगे। यह मेला तमनार के हाईस्कूल मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर तमनार में वृहत रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें जिले और बाहर के उद्योग युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे।  मेले में जिले के विभिन्न उद्योगों के कई टेक्निकल पद जैसे मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, शिफ्ट इंचार्ज, फिटर, वेल्डर, मेल्टर, इलेक्ट्रीशियन, लैब असिस्टेंट, केमिस्टए क्रेन एण्ड मशीन ऑपरेटर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ ही गैर तकनीकी पद जैसे सेल्स एक्जीक्यूटिव, ब्रांच रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव, कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव जैसे पदों पर भी भर्ती ली जाएगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन युवाओं को रोजगार मेले से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा 'रायगढ़ रोजगार मितानÓ द्धह्लह्लश्च://222.ह्म्ड्डद्बद्दड्डह्म्द्धह्म्श5द्दड्डह्म्द्वद्बह्लड्डठ्ठ.द्बठ्ठ वेबपोर्टल बनाया गया है। जिसमें युवा विभिन्न उद्योग, कंपनियों और उनकी रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं एवं पोर्टल में अपना पंजीयन कराकर रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 9399983879 जारी किया गया है। जिसमें कॉल कर के मेले के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। जिसे स्कैन कर सीधे अपना पंजीयन करवाया जा सकेगा।

मेला स्थल पर भी करवा सकेंगे पंजीयन


ऐसे युवा जिनके पास ऑनलाइन माध्यमों से पंजीयन करवाने की सुविधा नही है। वे सीधे मेला स्थल पर फॉर्म भरकर पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालयों में संचालित मुख्यमंत्री यूथ सेंटर में जाकर मेले के लिए अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

CG JOB NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 11 सौ से अधिक पदों पर करेंगे भर्ती

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की महत्वपूर्ण पहल पर तमनार में 4 अप्रैल को महा रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है। मेले में करीब 58 उद्योगों और नियोक्ताओं द्वारा लगभग 1180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों श्रेणी के पद शामिल हैं। यह पहला मौका होगा जब जिला मुख्यालय से बाहर विकासखंड स्तर पर इतना विशाल रोजगार मेला लगने जा रहा है। कलेक्टर सिन्हा ने अपनी पदस्थापना के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैय्या कराने के प्रयास प्रारंभ कर दिए थे।


उन्होंने रोजगार अधिकारी को इसके लिए विशेष रूप से निर्देशित करते हुए रोजगार मेले की पूरी रूपरेखा तैयार करवाई। ताकि औद्योगिक क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार का मौके प्राप्त हो सके। 4 अप्रैल को तमनार के शा.हाई स्कूल मैदान में लगने वाले इस वृहद रोजगार मेले में उद्योगों द्वारा स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता एवं उद्योगों की मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वृहद रोजगार मेला में तकरीबन 1180 तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर भर्ती की जायेगी। कलेक्टर सिन्हा ने जिले के युवाओं को अधिक से अधिक इस मौके का लाभ उठाने की अपील की है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन युवाओं को रोजगार मेले से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा 'रायगढ़ रोजगार मितान' http://www.raigarhrozgarmitan.in वेबपोर्टल बनाया गया है। जिसमें युवा विभिन्न उद्योग, कंपनियों और उनकी रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं एवं पोर्टल में अपना पंजीयन कराकर रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 9399983879 जारी किया गया है। जिसमें कॉल कर के मेले के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। जिसे स्कैन कर सीधे अपना पंजीयन करवाया जा सकेगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.