Media24Media.com: रॉकिंग स्टार यश का जन्मदिन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रॉकिंग स्टार यश का जन्मदिन. Show all posts
Showing posts with label रॉकिंग स्टार यश का जन्मदिन. Show all posts

बस ड्राइवर के बेटे का रॉकी भाई तक का सफर, जानिए KGF के हीरो की कहानी

No comments Document Thumbnail

पर्दे पर जब केजीएफ चैप्टर 1 रिलीज हुई तो फिल्म की कहानी और एक्शन ने लोगों को बीच हंगामा मचा दिया। लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान गया इस फिल्म के हीरो पर। इस हीरो का नाम है रॉकिंग स्टार यश जो आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश (KGF 2 hero's life story)का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है।
यश का जन्म कर्नाटक के हसन जिले में हुआ था। बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि यश एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं। यश के पिता अरुण कुमार जे KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते थे। बाद में वह BMTC ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करने लगे। आज भी यश के पिता बस चलाते हैं। उनका मानना है कि इसी काम की बदौलत वह यश को इतना बड़ा बना पाए इसलिए वो ये नौकरी कभी नहीं छोड़ेगे। 





अगर आपके पास भी आ रहा WhatsApp का नोटिफिकेशन, तो पढ़ें ये खबर






यश के बचपन के दिन मैसूर में बीते थे जहां उन्होंने महाजन हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा ली। अपनी पढ़ाई के तुरंत बाद, वह बिनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने जाने माने ड्रैमिस्ट B.V Karnath के बनाए बेनका ड्रामा के ग्रुप में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत Nanda Gokula नाम के कन्नड़ टीवी सीरियल से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया। 





KGF ने दिलाई सफलता






टीवी शो में काम करने के बाज यश को उनकी पहली फिल्म डॉयरेक्टर शशांक ने दी। ये फिल्म थी Moggina Manasu इस फिल्म में एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। यश की पहली कमर्शियल हिट फिल्म Modalasala थी। इसके बाद उन्होंने और भी कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि यश के करियर में चार चांद लगाया उनकी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' ने। इस फिल्म ने उन्हें जबरदस्त सफलता दिलाई और आज उनकी फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है।





राधिका पंडित से की शादी






यश ने अपनी को एक्टर राधिका पंडित (KGF 2 hero's life story) से शादी की है। 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे पर मर मिटे। दोनों की सगाई 12 अगस्त 2016 को गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में एक निजी समारोह में शादी की। इतना ही नहीं यश ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पूरे कर्नाटक को न्योता दिया था। दोनों के दो बच्चे हैं। अपनी मेहनत के बलबूते यश ने आज जो पहचान बनाई है उसकी दुनिया दीवानी है। यश अब बहुत जल्द 'केजीएफ चैप्टर 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.