Media24Media.com: रेल मंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेल मंत्री. Show all posts
Showing posts with label रेल मंत्री. Show all posts

Train Accident Update : ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, 288 की मौत, मौके पर पहुंचे रेल मंत्री…

No comments Document Thumbnail

Train Accident Update : ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतर जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है, जबकि कम से कम 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। शुक्रवार की शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा पिछले 15 वर्षों में देश में सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक है। मुख्य सचिव ने कहा कि 30 बसों के साथ 200 से अधिक एंबुलेंस को सेवा में लगाया गया है। रेलवे ने ए.एम.चौधरी, सीआरएस/एसई सर्किल द्वारा घटना की जांच की घोषणा की है।


एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ, ओडिशा अग्निशमन सेवा के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संगठनों ने रात भर क्षतिग्रस्त कोचों के ढेर में फंसे बचे लोगों और शवों की तलाश जारी रखी। दिल्ली में रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूरे मलबे की छानबीन के बाद ही हताहतों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के स्थान पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। दुर्घटनास्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए वैष्णव ने कहा, हमारा मुख्य ध्यान घायलों के बचाव, उपचार और यात्रियों की जानकारी उनके रिश्तेदारों तक पहुंचाने की है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत उच्च-स्तरीय जांच की जाएगी और रेल सुरक्षा आयुक्त भी इस दुर्घटना की स्वतंत्र जांच करेंगे। गौरतलब है कि इस हादसे को पिछले 15 वर्षों में देश में हुई सबसे भीषण ट्रेन दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। दुर्घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें 900 से अधिक लोग घायल हो गए, मंत्री ने कहा, जांच पूरी होने के बाद ही कारण का पता लगाया जा सकता है।
इस बीच, स्थिति और बचाव अभियान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

ओडिशा सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा, बहानागा में दुखद रेल दुर्घटना के मद्देनजर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। इसलिए राज्य में तीन जून को कोई राज्य उत्सव नहीं होगा। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के पलटे हुए 17 डिब्बों को यह देखने के लिए हटाया जा रहा है कि कहीं कोई अब भी डिब्बों के नीचे फंसा तो नहीं है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना की स्वीकृति में आंशिक संशोधन करते हुए, ऑप्शन-1 के अनुसार क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह देश और प्रदेश दोनोें के हित में होगा। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्रालय के 28 जून 2021 के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि मेेरे द्वारा 23 मार्च 2022 के माध्यम से परीक्षण/सर्वे रिपोर्ट में वर्णित ऑप्शन-1 के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार की सहमति प्रदान करते हुए



संशोधित एलाइमेंट अनुसार परियोजनास्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था। किन्तु, इस विषय में भारत सरकार की ओर से सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का संदेश/पत्राचार राज्य सरकार को अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। केन्द्रीय रेल मंत्री को मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में आगे लिखा है कि आपके ध्यान में इस तथ्य को भी लाना चाहूंगा कि वर्ष 2015 में दक्षिण-पूर्ण मध्य रेलवे के द्वारा कराए गए सर्वे का एलाइमेंट भी ऑप्शन-1 के ही अनुरूप रहा है। यहां यह लेख करना प्रासंगिक है कि, चूंकि उपरोक्त परियोजना पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) अंतर्गत क्रियान्वित की जानी है

अतएव परियोजना की व्यवहारिकता समग्रता पर आधारित होना अपेक्षित है। यह भी कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट अनुसार एलाइमेंट में उपरोक्त संशोधन उपरांत लागत पर भी परियोजना व्यवहारिक पायी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से पुनः केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल परियोजना की स्वीकृति में आंशिक संशोधन करते हुए, ऑप्शन-1 के अनुसार क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान की जाए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.