Media24Media.com: रेप मामले में गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेप मामले में गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label रेप मामले में गिरफ्तार. Show all posts

BIG NEWS : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बेटा पलाश चंदेल रेप मामले में गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

जांजगीर।  रेप के मामले में फरार चल रहे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की वजह से उन्हें थाने से ही रिहा भी कर दिया गया।


नेता प्रतिपक्ष के बेटे प्रकाश चंदेल पर थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 72/23 धारा 376 313 भादवि एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पलाश चंदेल फरार चल रहा था।

इसी दौरान आरोपी ने हाईकोर्ट में अंतरिम बेल के लिए आवेदन किया। दो दिन पहले ही कोर्ट से पलाश चंदेल को अंतरिम जमानत मिली थी। आरोपी पलाश चंदेल की गिरफ्तारी दिनांक 6 अप्रैल को रात्रि में की गई थी। उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार अंतरिम जमानत की शर्तों के अनुरूप 25000 के बंधपत्र एवं स्योरिटी पर रिहा किया गया है। पलाश चंदेल की गिरफ्तारी विवेचक चंद्रशेखर परमा उप पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई थी। आरोपी पलाश चंदेल से मोबाइल की भी जब्ती हुई है।

पलाश चंदेल के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में रेप, गर्भपात करवाने की शिकायत पर शून्य अपराध में दर्ज कर जांजगीर स्थानांतरित किया गया। था। यहां महिला के आदिवासी होने के चलते एक्ट्रोसिटी की धारा भी जोड़ी गई थी। जांजगीर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा मामले की जांच कर रहे थे। पलाश चंदेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पलाश चंदेल के ठिकानों समेत नेता प्रतिपक्ष के घर भी तलाशी ली थी। सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में पलाश चंदेल की एफआईआर रद्द करने के लिए याचिका लगी है। कल देर रात पलाश चंदेल को एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने फॉर्मल गिरफ्तारी कर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया। पलाश चंदेल से उसके मोबाइल की जब्ती भी की गई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.