Media24Media.com: रेप पीड़िता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेप पीड़िता. Show all posts
Showing posts with label रेप पीड़िता. Show all posts

रतनपुर रेप कांड : भाजपा का बड़ा फैसला, पार्टी से नेता और पार्षद सस्पेंड

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रतनपुर में रेप पीड़िता की मां की गिरफ्तारी के बाद माहौल काफी खराब है। इस विवाद के बीच भाजपा का बड़ा फैसला सामने आया है। आरोपी युवक के चाचा के ऊपर की कार्रवाई की गई है। आरोपी युवक के चाचा हकीम मोहम्मद भाजपा का नेता और पार्षद है। जिन्हें सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है।


 वहीं पार्टी ने 7 दिवस के अंदर पार्षद से जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर पर पार्टी से निष्कासन की चेतावनी भी दी गई है। वही रतनपुर में अभी भी भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात है। बता दें कि मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव रविवार रात पीड़ित के घर पहुंचे थे।


साव ने रेप पीड़िता से बात कर उसकी आपबीती सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साव ने कहा कि भाजपा पार्षद के रिश्तेदार ने मामला दर्ज कराया है इसलिए बीजेपी से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।


आज रतनपुर बंद : रेप पीड़िता की मां को जेल भेजने पर पुलिस के खिलाफ आक्रोश, एसपी ने बनाई जांच टीम

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस की संदिग्ध कार्यप्रणाली से एक बार फिर बिरनपुर जैसे हालात बन गए हैं। रेप पीड़िता की मां को जेल भेजने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने शनिवार को देर शाम रतनपुर थाने का घेराव करके जमकर हंगामा किया। उन्होंने टीआई समेत जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने और पीड़िता को न्याय देने की मांग की है।


इसके साथ ही रविवार यानि आज रतनपुर को बंद करने का ऐलान किया है। इधर, बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई है। रतनपुर में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

टीआई को निलंबित करने की मांग, आज रतनपुर बंद

दुष्कर्म पीड़िता की मां पर काउंटर केस दर्ज करने के विरोध में शनिवार को हिंदू संगठन के लोगों ने रतनपुर में रैली निकालते हुए थाने का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को चूड़ियां भी भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, जिन्होंने सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया।

हंगामे के बाद बिगड़ते हालात को देखते हुए एडिशनल एसपी सिटी, एसडीओपी कोटा सहित तहसीलदार थाने में देर रात तक डटे रहे। जिले भर से पुलिस जवानों को रतनपुर बुला लिया गया है। करीब दो घंटे तक यहां जमकर बवाल मचा। आंदोलनकारियों ने पीड़िता को न्याय नहीं मिलने पर रतनपुर बंद का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदूवादी संगठन ने प्रदेशभर से लोगों को बुलाया

दरअसल, शनिवार को पीड़िता और हिंदूवादी संगठन के लोग इस केस की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर SP संतोष सिंह से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान SP संतोष सिंह ने कानून के अनुसार कार्रवाई करने की बात कह दी। साथ ही कहा कि दस साल के बच्चे के साथ जो घटना हुई है, उस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस केस में रेप पीड़िता से कोई लेना देना नहीं है। उनके इस जवाब से असंतुष्ट हिंदूवादी संगठन के लोगों ने प्रदेश भर के लोगों को रतनपुर बुला लिया और थाने का घेराव करके विरोध-प्रदर्शन करने लगे।

पुलिस पर इसलिए बड़ा सवाल

दरअसल पुलिस को दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों ने 19 मई को पीड़िता की मां के खिलाफ थाने में शिकायत की। उसी दिन एफआईआर दर्ज हुआ। एफआईआर से पहले ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। इतना ही नहीं उसी दिन महिला को जेल भी भेज दिया गया। महिला को अपना पक्ष रखने तक का मौका नहीं दिया गया।

अब जानिए महिला पर क्या है आरोप

महिला की गिरफ्तारी पर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने कहा, जिस युवक पर रेप का आरोप है, उसी युवक के घर 10 साल का लड़का रायपुर से आया था। वह एक दिन मोहल्ले की दुकान में फ्रूटी लेने जा रहा था, तभी विधवा महिला उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गई, और नाबालिग बच्चे के प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की। बच्चे के रोने पर किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से बच्चा सदमे में आ गया था।इस घटना के कुछ ही दिन बाद बच्चे की मां रतनपुर आई और उसे लेकर रायपुर चली गई। वहां उसका बेटा गुमशुम और डरा-सहमा रहता था। बेटे से पूछने पर उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद उसे रतनपुर लाकर उस महिला की पहचान कराई गई।

लड़की बोली- पहले समझौता करने का बनाया दबाव, बात नहीं बनी तो पुलिस के साथ मिलकर फंसाया

रेप पीड़ित लड़की ने बताया, केस दर्ज कराने के बाद से उन्हें डराया-धमकाया गया। इसके साथ ही पैसों की लालच देकर समझौता कराने की कोशिश की गई। लेकिन, हम लोग तैयार नहीं हुए, तब TI के साथ मिलकर मां पर झूठे आरोप लगाकर केस बना दिया गया है। इस मामले में पुलिस और आरोपी के परिवार वाले मिले हुए हैं। हम गरीब हैं, हमारा कोई नहीं है। इसलिए इस तरह से साजिश रची गई है।

एसपी ने बनाई जांच टीम

जिले के रतनपुर में एक रेप पीड़िता की मां के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पूरा विवाद बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि बिलासपुर एसपी संतोष कुमार ने धर्म नगरी रतनपुर में शांति की अपील करते हुए कहा है कि यहां का माहौल खराब न हो ये हम सब की जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उन्होंने एक जांच कमेटी गठित की है, जिसमें एडिशनल एसपी भी शामिल है और उन्हें 3 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। ग्रामीण एडिशनल एसपी राहुल देव की अध्यक्षता में टीम गठित कर इस मामले की हर एक पहलुओं की जांच कर 3 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश एसपी संतोष सिंह ने दिया हैं। इसके साथ ही एसपी ने ये स्पष्ट कहा हैं कि मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी, किसी भी दोषी को बख्शा नही जायेगा और पुलिस बिना किसी भेदभाव के कानून के हिसाब से करेगी।

रतनपुर थाना पुलिस ने चंद दिनों पहले ही एक महिला को धारा 377,4 और 12 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है लेकिन जिस महिला पर ये आरोप लगे है वह एक रेप पीड़िता की मां है। चंद दिनों पहले एक पीड़िता ने आरोप लगाए थे कि जिस युवक को वो 4 साल से जानती है उसने, उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.