Media24Media.com: रेडक्रॉस सोसायटी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेडक्रॉस सोसायटी. Show all posts
Showing posts with label रेडक्रॉस सोसायटी. Show all posts

खाद्य मंत्री बघेल ने साझा की सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां, बोले - सुशासन ही हमारा ध्येय

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : राज्य सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति संदीप दीवान, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।


प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राज्य में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। यह सरकार पर जनता के भरोसे की बहाली का सबसे पहला कदम है।

सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। लाख उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलाइजेशन से पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा में सुधार हुआ है। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन येजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जिले के विकास में तेज गति से कार्य हुए हैं और आने वाले समय में हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों और जिलेवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री बघेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। जनादेश परब कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित थे।

युवाओं में सेवा और मानवता की भावना जागृत करना है, जिससे वे समाज की बेहतरी में योगदान दे सकें - राज्यपाल रमेन डेका

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 कार्यक्रम के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रेडक्रास के इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले युवा स्वयंसेवकों के समर्पण और सेवा भावना को नमन किया जो देश के भविष्य हैं और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस न केवल आप सभी को चिकित्सा सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद करने का गुर सिखाता है, बल्कि यह मानवता के प्रति आपकी संवेदनशीलता और सेवा भावना को भी प्रबल करता है। यह प्रशिक्षण शिविर आपको न केवल कौशल प्रदान करेगा, बल्कि जीवन के उन आदर्शों को भी सिखाएगा, जिनसे समाज में शांति, सद्भावना और एकता को बढ़ावा मिलता है। आज, पूरी दुनिया विभिन्न चुनौतियों से जूझ रही है।

राज्यपाल ने कहा कि शिविर में न केवल आपातकालीन सहायता, प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि समाज में मानवता, शांति और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना, सामुदायिक विकास, सामाजिक समरसता, और नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। यह शिविर सभी को एक बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि आप यहां से जो भी सीखकर जाएंगे, अपने परिजनों को, मित्रों को भी अवश्य सीखाएं और बताएं ताकि आपात कालीन परिस्थितियों में वे भी अन्य लोगों की सहायता कर सकें।

राज्यपाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारतीय रेडक्रॉस समिति दुर्ग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रेडक्रॉस सोसायटी के पांच दिवसीय कार्यक्रम में 33 जिलों से आए छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ओवर ऑल बेहतर प्रदर्शन के लिए दुर्ग जिले को प्रथम एवं बालोद जिले को द्वितीय स्थान मिला। नारायणपुर जिले की जूनियर रेडक्रॉस सदस्य कु. नीलिमा मण्डावी व कोरिया जिले के बालक श्री रमेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ कैडेट के रूप राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ।

छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के सीईओ एम.के.राउत ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं चेयरमेन अशोक कुमार अग्रवाल ने शिविर के गतिविधियों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मलखम्भ का भी प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल ने मार्चपास्ट, लोक गीत, लोक नृत्य, निबंध, पेंटिंग, अंताक्षरी, एवं क्वीज, झांकी, फूड एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी, फिजिकल डिस्प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने राज्यपाल को खुमरी पहनाया व राज्यपाल की पोट्रेट, चिरई चुगनी एवं इक तारा भेंट की। इस अवसर पर दुर्ग जिला रेडक्रॉस समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

अत्याधुनिक ब्लड सेंटर का शिलान्यास किया राज्यपाल हरिचंदन ने

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल एवं छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस के अध्यक्ष विश्वभूषण हरिचंदन ने आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर द्वारा सिविल लाइन रायपुर में बनाए जा रहे अत्याधुनिक ब्लड सेंटर का शिलान्यास किया। इस ब्लड बैंक में अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से जांच कर रक्त का संग्रहण किया जायेगा, ताकि जरूरत मंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सके। 

इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है, इस उद्देश्य के साथ भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सतत् मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है। इस अत्याधुनिक ब्लड सेंटर के निर्माण से आमजनता को बहुत लाभ होगा। उन्होंने निर्माणाधीन बल्ड सेंटर परिसर में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया है। इस अवसर छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के जनरल सेेक्रेटरी एम. के. राउत, चेयर मेन अशोक अग्रवाल, सचिव डॉ. आर. पुरोहित, रेडक्रॉस के अन्य सदस्य तथा रक्तदाता उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.