Media24Media.com: रिवॉल्वर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रिवॉल्वर. Show all posts
Showing posts with label रिवॉल्वर. Show all posts

ACP ने पत्नी और भतीजे को गोली मार मौत के घाट उतारा, फिर खुद दे दी जान

No comments Document Thumbnail

 पुणे: पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भरत गायकवाड नाम के एक एसीपी ने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद फिर खुद को भी गोली मार लिया. जानकारी के मुताबिक, एसीपी भरत गायकवाड वर्तमान में अमरावती में कार्यरत थे. इस घटना से पहले वो अपने घर पुणे आए हुए थे. उन्होंने देर रात को अचानक पत्नी और भतीजे को गोली मार दी.


रिवॉल्वर से पहले पत्नी मोनी को गोली मारी

चतु श्रृंगी पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार को सुबह करीब 3.30 बजे 57 वर्षीय एसीपी भरत गायकवाड़ के बानेर इलाके में स्थित उनके घर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एसीपी ने कथित तौर पर सबसे पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी. इसके बाद गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आया और दरवाजा खोला. जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला एसीपी ने अपने भतीजे पर गोली चला दी, जो सीने में लगी. उसके बाद गायकवाड़ ने खुद को सिर में गोली मार ली. इस दौरान तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, अन्य दो मृतकों की पहचान एसीपी भरत गायकवाड़ की पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) और भतीजे दीपक (35) के रूप में हुई है. हालांकि, हत्या और उसके बाद आत्महत्या के सही कारण का अभी पता नही चल पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ बजरंग दल में वसूली पर बवाल , रिवॉल्वर लेकर भिड़े दो गुट , पुलिस ने रिवॉल्वर किया जब्त

No comments Document Thumbnail

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के अंजोरा चौकी में बजरंग दल के दो गुट आपस में भिड़ते नजर आए. इस घटना के दौरान पुलिस ने एक रिवॉल्वर भी जब्त किया. दो गुटों में बढ़ते विवाद को देख पुलिस ने भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर अंजोरा थाने को छावनी में तब्दील कर दिया. वहीं बजरंग दल के संयोजक ने एसपी शलभ सिन्हा को शिकायत पत्र सौंपकर अवैध वसूली करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.


दरअसल, दुर्ग निवासी राकेश लोचन तिवारी पर बजरंग दल के नाम से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया. इस वसूली की शिकायत के लिए पीड़ित के साथ बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बजरंग दल के लोग अंजोरा चौकी पहुंच गए. वहीं दूसरी ओर राकेश लोचन तिवारी के साथ भी बड़ी संख्या में लोग अंजोरा चौकी पहुंचे इसके बाद दोनों ही गुटों में विवाद शुरू हो गया. 

विवाद बढ़ता देख पुलिस भी अलर्ट हुई और अन्य थानों के बल को अंजोरा चौकी में तैनात किया गया. इस दौरान कई लोगों के द्वारा हॉकी, स्टिक, रॉड और रिवाल्वर भी लहराए गए. चौकी प्रभारी के अनुसार रवि निगम नामक बजरंग दल के व्यक्ति ने रिवॉल्वर निकालकर दूसरे गुट के लोगों पर चलाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने जब्त किया.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.