Media24Media.com: रिटायर डीएम अवस्थी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रिटायर डीएम अवस्थी. Show all posts
Showing posts with label रिटायर डीएम अवस्थी. Show all posts

रिटायर डीएम अवस्थी को छत्तीसगढ़ सरकार ने PHQ में ओएसडी नियुक्ति किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  राज्य सरकार ने कल (शनिवार) को रिटायर हुए 1986 बैच के आईपीएस डी एम अवस्थी को संविदा नियुक्ति दे दी है । उन्हें पीएचक्यू में ओएसडी पदस्थ किया गया है । यह पद पिछले माह ही कैबिनेट ने मंजूर किया है। अभी सेवा शर्तें तय नहीं हुई है।


बता दें कि उत्तरप्रदेश के कानपुर के रहने वाले डीएम अवस्थी तीन साल गुजरात में इंजीनिरियंग सर्विस में रहे। 23 साल की उम्र में 1986 में उनका आईपीएस में चयन हुआ। पुलिस एकेडमी हैदराबाद से ट्रेनिंग कंप्लीट होने के बाद सतना से उनका प्रोबेशन प्रारंभ हुआ। एसपी में रूप में उनका पहला जिला छिंदवाड़ा रहा। फिर रायगढ़। रायगढ से वे एआईजी इंटेलिजेंस बनकर भोपाल गए। इस पद पर वे तीन साल रहे। इंटेलिजेंस के बाद उन्हें एसपी उज्जैन बनाया गया।

 छत्तीसगढ़ बनने से पहले सिर्फ एक पोस्टिंग उन्होंने रायगढ़ एसपी के तौर पर की थी। मगर राज्य के बंटवारे के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला तो फिर छत्तीसगढ़ के होकर रह गए। छत्तीसगढ़ में वे रायपुर के एसएसपी, रायपुर आईजी के पद पर रहे। वे चार साल तक इंटेलिजेंस चीफ रहे। रमन सरकार की तीसरी पारी में इंटेलिजेंस से हटने के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का दायित्व संभाला। दिसंबर 2018 में जब कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने एएन उपध्याय को हटाकर डीएम अवस्थी को डीजीपी बनाया था। इस पद पर वे करीब तीन साल रहे। फिर उन्हें पुलिस प्रशिक्षण का डायरेक्टर बनाया गया। तीन महीने पहले उन्हें ईओडब्लू और एसीबी का डायरेक्टर बनाया गया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.