Media24Media.com: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 से जुड़ी खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 से जुड़ी खबर. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 से जुड़ी खबर. Show all posts

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : हेल्मेट पहनकर वाहन चलाने वाले लोगों को किया गया प्रोत्साहित

No comments Document Thumbnail

यातायात नियमों के पालन (Compliance with traffic rules) के लिए जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 18 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान एक माह का है, जो 17 फरवरी तक चलेगा। इसके पहले के सालों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था। वहीं इस साल इसकी अवधि में बढ़ोतरी की गई है, ताकि जन मानस में यातायात नियमों के प्रति ज्यादा सजगता (traffic public awareness program) आ सके।





यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन





वहीं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत हेल्मेट लगाकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को महासमुंद जिला आबकरी अधिकारी दिनकर वासनिक सहित आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने जिले के मुख्य सड़क पर गुलाब का फूल देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही हमेशा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। वहीं विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने हेल्मेट लगाकर वाहन चलाने वालों को गुलाब के फूल के साथ ही चॉकलेट भी दिया।





यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: युवतियों ने हेलमेट पहनकर निकाली बाइक रैली, लोगों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक





कलेक्टर डोमन सिंह ने हेल्मेट पहनकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने साथ-साथ अपने परिवार का भी अच्छी तरह से ख्याल रखते हैं। इसी तरह अन्य दुपहिया वाहन चालकों को भी हेल्मेट पहनना चाहिए। इसके लिए जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों को हेल्मेट पहनने के लिए विभिन्न तरीकों से प्रोत्साहित कर रहें हैं।





यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने चौक-चौराहों पर दी जा रही हिदायतें





इस कार्य से जिले में हेल्मेट पहनकर वाहन चलाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। महिला और पुरूष दोनों वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने लगे हैं। पुलिस प्रशासन भी इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर और शिविर लगाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की लगातार अपील कर रहे हैं।





यह भी पढ़ें: – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: जानें क्या है नया सड़क सुरक्षा कानून , नहीं तो भरना पड़ सकता है मोटा जुर्माना





सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत वाहन चालकों को चौक-चौराहों पर माइक से अनाउन्स कर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायतें दी जा रही है। इसके साथ ही यातायात नियमों से संबंधित बैनर, पोस्टर, पम्पलेट के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।





यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक





बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा हर साल जनवरी के दूसरे हफ्ते में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, लेकिन इस साल 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय किया है। सड़क सुरक्षा माह 2021 अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम-जन मानस को यातायात नियमों के प्रति अधिकाधिक जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 18 जनवरी से 17 फरवरी एक माह तक अलग-अलग सड़क सुरक्षा अभियान चला कर लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश की जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.