Media24Media.com: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन. Show all posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 7 स्पेशलिस्ट व 35 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेशानुसार राज्य के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 06 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 12 चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में 05 चिकित्सा अधिकारियों, बस्तर संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. अमिताभ लालजी साहू, जिला अस्पताल बेमेतरा, डॉ. क्षमा चोपड़ा, जिला अस्पताल कबीरधाम, डॉ. निकिता खेस, जिला अस्पताल जांजगीर, डॉ. अनु आनी जॉन, जिला अस्पताल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, डॉ शोएब खान जिला अस्पताल पंडरी रायपुर, डॉ नील माधव गवेल, जिला अस्पताल रायगढ़ व डॉ महिमा निधि जॉर्ज शास. चिकित्सा महाविद्यालय जिला रायगढ़ में पदस्थापना की गई है।

रायपुर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ भारती ठाकुर, डॉ. हरिश चौधरी, डॉ अजीत कुमार पटेल, डॉ. ओजस्वी गौतम, डॉ अनूप कुमार मेहर, डॉ. शिवेन्द्र सिंह मरई शामिल हैं।

बिलासपुर संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ. ऋषा जोगी, डॉ अरशद आलम, डॉ जीनत शेख, डॉ प्रतीक्षा सिंह, डॉ. लता गुप्ता डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ तेजस्विनी सोनी, डॉ. राजेश्वर प्रसाद कश्यप, डॉ. विरेन्द्र कुमार सार्वा, डॉ राजेन्द्र कुमार साहू, डॉ. सुयश आंचल, डॉ. अनुराग यादव, सरगुजा संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ अभिषेक जायसवाल, डॉ. निहारिका कुशवाहा, डॉ. अंकिता बड़ा, डॉ आकांक्षा मिंज, डॉ. अनुराग सिंह यादव का नाम है।

दुर्ग संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. प्रखर जंघेल, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ नेहा रामटेके, डॉ अस्मिन निशा, डॉ शेमोन सिंह ठाकुर, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ठाकुर हैं।

बस्तर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. प्रीति भवानी, डॉ. कविता नाग, डॉ. वैशाली साहू, डॉ. मेहुल पटेल, डॉ गिरधर गोपाल यादव व डॉ अतुल राज खटीक को पदस्थ किया गया है।

CG Recruitment Cancelled : चिकित्सा विभाग में होने वाली भर्तियों को किया गया रद्द, ये है वजह

No comments Document Thumbnail

CG Recruitment Cancelled :  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरबा के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में स्वीकृत आर.ओ.पी. वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु रिक्त पदों को अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति उपरांत 28 मार्च 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के अंतरिम आदेश दिनांक 01/05/2023 के अनुसार सभी नियुक्तियां एवं चयन प्रक्रियाउच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर एसएलपी (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्याधीन होगी।

इसलिए विज्ञापन क्रमांक/मु.चि.अ./एन.एच.एम./एच.आर./2023/3722 कोरबा दिनांक 28 मार्च 2023 को नियम एवं शर्त क्रमांक 11 एवं 22 के तहत भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है।

इन पदों पर होनी थी भर्तियां

ANM NHM – 11 Post
Laboratory Technician NHM – 01 Post
Laboratory Technician DPHL – 03 Post
Lab Assistant – 02 Post
Security Guard – 04 Post
X-Ray Technician – 01 Post
Opthalmic Assistant – 01 Post
Jr Secretarial Assistant – 01 Post
Class IV – 02 Post
Sangwari DEO 1st – 01 Post
Sangwari DEO 2nd – 01 Post
Cold Chain Logistic Assistant – 03 Post
Total vacancy – 31 Posts

धमतरी : रिक्त पदों पर अस्थायी भर्ती के लिए आवेदन 28 मार्च तक आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

धमतरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में विभिन्न रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से कलेक्टर दर पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से स्वप्रमाणित दस्तावेज के साथ मंगलवार 28 मार्च तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मंगाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए जानकारी जिले की वेबसाईट https://dhamtari.gov.in/ पर अपलोड की गई है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर भी जानकारी चस्पा की गई है।

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत रिक्त पदों पर अस्थायी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त पदों को अस्थायी रूप से कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति प्रदान की गई है जिसके परिलपान में 08 प्रकार के कुल 09 पदों की कलेक्टर पर दर अस्थायी भर्ती हेतु आवेदन 13 मार्च 2023 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

जिला गरियाबंद (छ.ग.) में आवेदन केवल स्पीड पोस्ट से आमंत्रित किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ उरांव ने बताया कि उक्त भर्ती हेतु नियम शर्त, विज्ञापन के विस्तृत विवरण का अवलोकन जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन एवं कार्यालयीन सूचना पटल पर किया जा सकता है।

शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ेंगी सुविधाएं, हमर क्लिनिक के रूप में होंगे संचालित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग हमर अस्पताल और हमर लैब के बाद अब हमर क्लिनिक के माध्यम से रायपुर वासियों के स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से रायपुर के 52 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का हमर क्लिनिक के रूप में उन्नयन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज शहर के पांच हमर क्लिनिकों का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। उन्होंने अधोसंरचनागत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए सभी व्यवस्थाएं जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हमर क्लिनिक में मिलने वाली सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही लोगों की पहुंच को सुगम बनाने विजिबिलिटी बोर्ड्स (Visibility Boards) और मार्गदर्शक पट्टिकाएं लगाने को कहा।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आज शाम रायपुर में राजेन्द्र नगर, छत्तीसगढ़ नगर, राठौर चौक, कबीर नगर और मंगल बाजार गुढ़ियारी के हमर क्लिनिक पहुंचकर उन्नयन कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में शहरी स्वास्थ्य के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रदीप टंडन भी इस दौरान मौजूद थे। सिंहदेव ने कबीर नगर हमर क्लिनिक के निरीक्षण के दौरान अपने ब्लड-प्रेशर की जांच भी करवाई।

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को हमर क्लिनिक का रूप दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तर्ज पर शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में भी ज्यादा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश भर के विभिन्न नगरीय निकायों जिनमें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत शामिल हैं, 182 हमर क्लिनिक शुरू किए जा रहे हैं। 

पूर्व में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व जांच की सुविधाएं प्रदान की जाती थीं। अब यहां अच्छी अधोसंरचना के साथ चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स, बहु-उद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डॉटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति कर संपूर्ण इलाज की सुविधा विकसित की जा रही है। हमर क्लिनिकों में मरीजों के लिए 70 तरह की दवाईयों की व्यवस्था की जा रही है। हमर लैब के सहयोग से जांच की जरूरत वाले मरीजों को जांच की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

तनाव प्रबंधन के बारे में अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। तनाव प्रबंधन तथा निजी एवं व्यावसायिक (Professional) जीवन में संतुलन साधने के गुर सिखाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और निम्हांस (NIMHANS) बंगलुरु द्वारा रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS) बंगलुरू के विशेषज्ञ डॉ. ई. अरविंद राज ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से काम और घर के बीच समन्वय बनाने के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्ट्रेस लेवल को कम कर किस तरह हम अपने घर और दफ्तर के कामों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकते हैं, इस बारे में भी विस्तार से बताया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई ने कार्यशाला की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यशाला के आयोजन से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने जीवन के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलती है और वे तनावमुक्त होकर अपने कार्यों को संपादित करना सीखते हैं। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के उप संचालक डॉ. महेंद्र सिंह सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.