Media24Media.com: राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल मंदिर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल मंदिर. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल मंदिर. Show all posts

शिक्षादान केंद्र के बच्चों ने किया राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल का भ्रमण

No comments Document Thumbnail

 आरंग। रविवार को नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने शिक्षा दानकेंद्र में पढ़ने वाले करीब 50 से अधिक बच्चों को राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल मंदिर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल मंदिर का भ्रमण कराया।


इस अवसर पर फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल व सक्रिय सदस्य छत्रधारी सोनकर ने राष्ट्रीय पुरातात्विक नगरी आरंग के महत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा हमारे धरोहर एक दर्पण की भांति है जो प्राचीन काल की परंपरा, संस्कृति, जीवन शैली, रहन - सहन को प्रदर्शित करता है। आज से हजारों वर्ष पहले की सभ्यता संस्कृति का ज्ञान व स्मरण कराती है।


हम सभी को अपने नगर के गौरवशाली इतिहास को जानने समझने की आवश्यकता है। हमें अपने नगर की पुरातात्विक महत्व और विशेषताओं को अधिक से अधिक प्रचार - प्रसार करने की आवश्यकता है। जिससे अन्य लोगों को भी पुरानगरी आरंग के प्राचीनता और गौरवशाली समृद्ध इतिहास की जानकारी हो सके।

फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया बच्चों के उत्साह को देखते हुए राष्ट्रीय स्मारक भांडदेवल मंदिर के बारे में निबंध लेखन करने को कहा गया है।शिक्षा दान केंद्र में पढ़ने वाले करीब 50 से अधिक बच्चों ने राष्ट्रीय स्मारक भांड देवल को ध्यानपूर्वक देखकर इस मंदिर की प्राचीनता व विशेषताओं के बारे में जाना।इस मौके पर फाउंडेशन से नीरज साहू, कोमल लाखोटी मोहन सोनकर सहित
बड़ी संख्या में शिक्षा दान केंद्र में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.