Media24Media.com: राष्ट्रीय राजधानी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय राजधानी. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय राजधानी. Show all posts

घटिया निर्माण पर भड़के मंत्री ओपी चौधरी, 10 टेंडर किए निरस्‍त

No comments Document Thumbnail

 रायगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर भिलाई एवं दुर्ग को शामिल करते हुए राज्य राजधानी क्षेत्र का विकास करने की योजना छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बनाई गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी.चौधरी द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में चले रही सभी परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है .


विभागीय मंत्री ओ.पी.चौधरी ने गुणवत्ता विहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देश के परिपालन में नवा रायपुर अटल नगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा पश्चात ऐसे कार्य जिनकी प्रगति बहुत धीमी थी तथा ठेकेदारों को कई बार नोटिस देने के बाद भी कार्य में तेजी नहीं आई, उन कार्यों के वर्तमान ठेकेदार से अनुबंध खत्म कर नये ठेकेदार से कार्य कराने का निर्णय स्मार्ट सिटी के संचालक मण्डल द्वारा आज 19 जनवरी 2024 को आयोजित बैठक में लिया गया है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि कुछ विशेष ठेकेदार के द्वारा स्मार्ट सिटी का बहुत अधिक कार्य लेकर मनमाने तरीके से कार्य संपादित किया जा रहा था और सरकार एवं प्राधिकरण के अधिकारियों एवं इंजीनियरों के द्वारा बार-बार नोटिस देने के पश्चात भी कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं आ रही थी। इससे कार्यों की गति एवं गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। अत: लोकहित एवं शहर विकास हेतु 218.7 करोड़ रुपये के 10 निर्माण कार्यों का पुराने ठेकेदार से अनुबंध निरस्त किया गया है। शेष कार्यों को गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य की गति में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।


Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि , ऑरेंज अलर्ट जारी किया

No comments Document Thumbnail

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में तेज वर्षा का अनुमान है। विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के साथ पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में केंद्रित है, जिससे उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा हो रही है।


इसी कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज वर्षा की आशंका है। इसी तरह पंजाब और हरियाणा में भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक वर्षा का अनुमान है।

 

पानी के लिए तरस रही दिल्ली, CM केजरीवाल ने केंद्र से प्रतिदिन 1300 मिलियन गैलन पानी देने का किया आग्रह

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीवासियों के लिए पेयजल की कमी एक प्रमुख समस्या बन गई है । इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल लगातार प्रयासरत है। सीएम केजरीवाल ने बेहतर पेयजल व्यस्था के लिए आज केंद्र सरकार से दिल्ली को 1,300 मिलियन गैलन प्रति दिन पानी उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे शहर में लोगों को चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने पटपड़गंज गांव में 1.1 करोड़ लीटर क्षमता वाले भूमिगत जलाशय का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार शहर में पानी की उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश कर रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली की आबादी करीब 80 लाख थी, तब उसे 800-850 एमजीडी पानी मिलता था। अब भी यहां उतना ही पानी मिल रहा है, जबकि आबादी अब तीन गुनी होकर 2.5 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र द्वारा दिल्ली को 1,300 एमजीडी पानी उपलब्ध कराया जाता है, तो हम शहर के प्रत्येक घर में चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति करेंगे।

 एक मिलियन गैलन में 37,85,412 लीटर पानी होता है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा से पानी मुहैया कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसके लिए काम करेगी।

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.