Media24Media.com: राष्ट्रीय युवा दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय युवा दिवस. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय युवा दिवस. Show all posts

आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा : रमेन डेका

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।


कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "आज के युवा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। स्वामीजी ने कहा था, 'दुनिया को चरित्र की आवश्यकता है। वह चरित्र जो प्रेम और निःस्वार्थता से परिपूर्ण हो। ऐसा प्रेम हर शब्द को बिजली की तरह प्रभावी बना देता है।'

राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं के लिए दिए गए आह्वान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था, "एक लाख पुरुष और महिलाएँ, जो पवित्रता, साहस और सेवा की भावना से परिपूर्ण हों, देश के कोने-कोने में जाकर समाजोन्नति और समानता का संदेश फैलाएँ।"

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की भी चर्चा की, जिसने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति का एहसास कराया।

डेका ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "भारत एक युवा राष्ट्र है और इसे सही दिशा में ले जाने के लिए युवाओं की ऊर्जा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित करना आवश्यक है। उनकी शिक्षाएँ हमें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध भी कराती हैं।"

कार्यक्रम में भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि, सांसद बांसुरी स्वराज, भारतीय खाद्य निगम के महानिदेशक आशुतोष अग्निहोत्री, रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद भी उपस्थित रहे।

नक्सलियों ने बहुत दर्द दिया है, एक-एक दर्द का हिसाब लेंगे : गृहमंत्री विजय शर्मा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर भिलाई स्थित स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने कम्प्यूटर, लैब स्मार्ट क्लास समेत कई तकनीकी कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने नक्सवालद पर निशाना साध। श्री शर्मा ने कहा कि नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र के लोगों और समाज को बहुत दर्द दिया है। उस एक-एक दर्द का हिसाब लेना होगा।


उन्होंने कहा कि नक्सली मुद्दे पर पिछली सरकार तो कंप्रोमाइज करती रही है, लेकिन भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार पूरी सख्ती के साथ नक्सलवाद पर कार्रवाई करेगी। इस समस्या को जड़मूल से समाप्त करने की दिशा में कार्ययोजना तैयार काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नक्सली घटनाओं से पूरा प्रदेश आहत है। गृहमंत्री बनने के बाद उन्होंने नक्सली घटना से पीड़ित कुछ परिवारों और जवानों से मुलाकात कर बात की। उनकी बातों से पता चला कि नक्सलियों के अंदर एक अजीब सी सनक है। मुझे कोई बताए कि वो चाहते क्या हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल क्षेत्र के युवा और लोगों से बात करने पर पता चला कि उनकी चाहतें भी आम लोगों की तरह हैं। वहां युवा अमेरिका में पढ़ाई करने जाना चाहते हैं। टीवी में अपनी कला को दिखाना चाहते हैं, लेकिन नक्सलियों ने उन्हें मानो बांध सा दिया है। उन्होंने इस समाज को बहुत दर्द दिया है और इस पूरे दर्द का हिसाब लेना होगा।

स्वामी विवेकानंद के आदर्शाें पर चलकर युवा बनाएं भारत को विश्वशक्ति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा ट्रांसफ़ार्म रूरल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘ऊर्जावान युवा - प्रगतिशील प्रदेश’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ धरसींवा विधायक, पद्मश्री अनुज शर्मा के ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की।

मुख्य अतिथि अनुज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधिक करते हुए कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि एक नरेन्द्र (स्वामी विवेकानंद) वो थे जिन्होंने भारत को ज्ञान के मामले में विश्व गुरू के रूप में पहचान दिलाई और एक नरेन्द्र (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) हैं जो भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने हेतु प्रयासरत हैं। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चल कर भारत को विश्व शक्ति बनाने में सहयोग करें।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि भारत युवा आबादी के मामले में विश्व में सबसे आगे है, इस विशाल युवा शक्ति को उचित मार्गदर्शन देकर देश के विकास को नया आयाम दिया जा सकता है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी कम होने का उल्लेख करते हुए युवाओं को देश के कृषि विकास में सहभागी होने का आव्हान किया। डॉ. चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आगामी शिक्षा सत्र से नई शिक्षा नीति पूर्णतः लागू हो जाएगी जिसमें शिक्षा को रोजगार से जोड़कर गांवों के विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा सकेगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथ के रूप मे ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फउंडेशन के संयुक्त निदेशक सुश्री नीरजा कुद्रिमोती यज्ञदत्त वर्मा थे। नीरजा कुद्रिमोती ने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैं और युवाओं के द्वारा अनेक तकनीकी नवाचार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फउंडेशन छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों तथा कृषक उत्पादक संगठनों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का कार्य कर रही है।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. टोपलाल वर्मा ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं जीवन मूल्यों पर केन्द्रित व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से जुड़े अनेक किस्से सुनाएं तथा युवाओं से आव्हान किया कि वे स्वामी जी के आदर्शाें एवं सिद्धांतों पर चलकर भारत को विकसित बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फउंडेशन द्वारा युवाओं हेतु उपलब्ध कृषि उद्यमिता के अवसरों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के तीसरे सत्र में युवा उद्यमियों समूह चर्चा की गई जिसका विषय ‘‘युवा आकांक्षाएं नीति एवं कार्यक्रम’’ (कृषि उद्यमिता - स्टार्टअप) था। 

इस समूह चर्चा में छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित स्टार्टअप स्थापित करने वाले युवा उद्यमी शामिल हुए तथा उनके द्वारा संचालित स्टार्टअप के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार डॉ. अजय वर्मा, कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानंद जयंती : आज पूरा देश मना रहा युवा दिवस

No comments Document Thumbnail

आज भारत के महान दार्शनिक, आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक स्वामी विवेकानंद की जयंती हैं। हमारा देश युवाओं का देश है। यह एक अवसर है उस महान आत्मा को याद करने का जिसने समूचे विश्व में देश का नाम रोशन किया। दुनिया का भारतीय संस्कृति और सनातन जीवन पद्धति से परिचय कराया। उनके सम्मान में 12 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के तौर पर मनाया जाता है।





केंद्र ने दिया कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराक का आर्डर, जानिए कितनी है एक वैक्सीन की कीमत






स्वामी विवेकानंद के जीवन की महत्वपूर्ण बातें-





  • 1863 एक तेजस्वी बालक नरेंद्र नाथ दत्त का जन्म भारत के कोलकाता के एक कुलीन परिवार में हुआ था। वह बालक आगे चलकर भारतीय संस्कृति का ध्वजवाहक बना और स्वामी विवेकानंद के नाम से जाना गया।  
  • 1893 में स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संक्षिप्त किंतु प्रभावी वक्तव्य में पश्चिमी दुनिया का भारतीय वेदांत दर्शन से परिचय कराया। उन्हें भारतीय संस्कृति और सनातन जीवन पद्धति से अवगत कराया। इस क्षण को ईस्ट मीट वेस्ट के तौर पर जाना जाता है। 
  • 1897 में स्वामी विवेकानंद ने धर्म संसद से लौटने के बाद अपने गुरु संत श्रीरामकृष्ण परमहंस के नाम पर सामाजिक सेवाओं के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इसके आदर्श कर्म योग और गुरु श्रीरामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं पर आधारित हैं।
  • 1902 में 04 फरवरी के दिन स्वामी विवेकानंद अपने कमरे में गए और ध्यान लगाकर बैठ गए। इसी ध्यानावस्था में वह इस दुनिया से परलोक प्रस्थान कर गए। 
  • 1984 में भारत सरकार ने अपने महान आध्यात्मिक और दार्शनिक नेता का सम्मान करने और देश के युवाओं को उनके विचारों से प्रोत्साहित करने के लिए स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन, 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था।




विश्व में जहां भी उन्होंने व्याख्यान दिए सभी जगह उनके द्वारा दिए गए उद्बोधन लोगों के प्रेरणास्रोत बनें। उनके द्वारा बोले गए प्रत्येक शब्द अपने आप में गहन विषय का द्योतक था। स्वामी विवेकानंद की आकांक्षा युवाओं को उस हद तक प्रेरित करने के लिए थी कि वे उन परिवर्तनों को आवाज देना शुरू करें जो वे चाहते हैं और अंततः उन्हें पूरा करते हैं। उनकी दृष्टि को सम्मान देने और युवाओं को उस पर कार्य करने के लिए प्रेरित करने के लिए, देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा था कि जब तक तुम खुद पर भरोसा नहीं करोगे, तब तक तुम्हें ईश्वर पर भरोसा नहीं हो सकता। उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तक तुम अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर लेते।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.