Media24Media.com: राष्ट्रीय खेल दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय खेल दिवस. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय खेल दिवस. Show all posts

लक्ष्य जितना बड़ा होगा, उसे हासिल करने के लिए उतनी ही कड़ी मेहनत करनी होगी: कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के तुलसी भवन में आयोजित खिलाड़ियों के समारोह को संबोधित करते हुए जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि किसी भी खेल में लक्ष्य का स्तर जितना बड़ा होगा, खिलाड़ियों को उतनी ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। समारोह में कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिले के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागी खिलाड़ियों का सम्मान किया। कलेक्टर ने हॉकी के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर हाई स्कूल क्रमांक-1 के मैदान में पौधारोपण भी किया। 

फाइल फोटो

कलेक्टर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लक्ष्य बड़ा हो तो मेहनत भी ज्यादा करनी होगी। दृढ़ विश्वास, निरंतर अभ्यास, लगन और समर्पण के साथ मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षु खिलाड़ियों से कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी समन्वय स्थापित करें। खेल से तन स्वस्थ और मन प्रफुल्लित रहता है । मानसिक स्थिति भी संतुलित और बेहतर रहती है। कलेक्टर ने कहा कि खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जांजगीर-चांपा जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी विवेक सिसोदिया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उपलब्ध खेल संसाधनों और सुविधाओं का अधिकतम और बेहतर उपयोग करने और सतत मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन के प्रेरक प्रसंगो को याद किया।  अजय केसरवानी,  आरपी राठौर और बृजेश अग्रवाल ने भी खेल से संबंधित जिले की उपलब्धियों से अवगत कराया। खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद सिंह बैस ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हितेश यादव, जितेंद्र तिवारी, मनोज अग्रवाल सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खेल से जीवन में आगे बढ़ने और अनुशासन की मिलती है प्रेरणा : संसदीय सचिव राजवाड़े

No comments Document Thumbnail

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सूरजपूर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समापन सामारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के अलावा सूरजपूर जिले के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों-कोच को सम्मानित किया। सामारोह में जिला नारायणपुर से आए मलखम्ब प्रतिभागियों ने अपने बेहतरीन रोप मलखम्ब के प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। 


सामारोह में मुख्य अतिथि राजवाड़े ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने हॉकी खेल के प्रदर्शन से भारत को कई गोल्ड मेडल दिलाकर भारत का नाम रोशन किया और पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनाई। खेल के माध्यम से हमें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अनुशासन की प्रेरणा मिलती है, जो जीवन भर साथ रहती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखाराने का मौका मिला है। यहां प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें सही मंच दिलाने की है।


समारोह में राजवाड़े के द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने वाले नारायणपुर से आये मलखम्ब के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में संकुल स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर के खिलाड़ियों के अलावा अपने खेल के दम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सूरजपुर जिले को पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों और कोच को भी सम्मानित किया गया। सामारोह में बालिका वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड प्रतियोगिता, मटका दौड़, विस्सा खेल, गोला फेक, तवा फेक भाला फेक, फुगड़ी, उंची कूद एवं लम्बी कूद की प्रतियोगिता रखी गई थी। वहीं बालक वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़, किसान दौड़, गेंड़ी दौड़, गोला फेक, तवा फेक, भाला फेक, लम्बी कूद, बोरा दौड और भौंरा लट्टू जैसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

ये रहे कार्यक्रम में शामिल

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य शशी सिंह, कुलदीप बिहारी, कलेक्टर  गौरव सिंह, SP भावना गुप्ता, जिला पंचायत CEO राहुल देव, ASP हरिश राठौर, SDM रवि सिंह, जनपद CEO सेंगर, समस्त पार्षद और एल्डरमैन, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न खेलों के प्रतिभागी उपस्थित थे। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.