Media24Media.com: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह. Show all posts

छत्तीसगढ़ में बहुमत के साथ बनाएंगे सरकार : रमन सिंह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एग्जिट पोल के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि “एग्जिट पोल के आंकड़ों ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें तेजी से बढ़ी हैं और कांग्रेस की सीटें तेजी से कम हुई है।


किसान, महिला, युवा समेत प्रदेश के हर वर्ग ने भाजपा के समर्थन में जिस उत्साह और कांग्रेस के प्रति जिस आक्रोश के साथ मतदान किया है, वह भाजपा को 48 सीटों पर नहीं रुकने देगी और हम 52-55 सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

इसके आलावा उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के अत्याचार से मुक्ति के लिए महिलाओं और युवाओं ने जिस तरह संकल्पबद्ध होकर “मोदी जी की गारंटी” पर विश्वास जताया है उसका परिणाम 3 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आने वाला है। अब छत्तीसगढ़ के रुझान यह स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि एक बार फिर प्रदेश में विकास का स्वर्णिम युग लौटने वाला है।”


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.