Media24Media.com: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय उपाध्यक्ष. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय उपाध्यक्ष. Show all posts

BIG NEWS : बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा, छत्तीसगढ़ से तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों को घोषणा की है. सूची में बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के तीन लोगों को स्थान दिया गया है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा लता उसेंडी और सरोज पांडेय शामिल हैं.


ये नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास, सौदान सिंह, बैजयंत पांडा, सरोज पांडेय, रेखा वर्मा, डीके अरुणा, एम चौबा एओ, अब्दुल्ला कुट्टी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लता उसेंडी, तारिक मंसूर को जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

छत्तीसगढ़ से तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहले की तरह ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। यानि विधानसभा चुनाव में उनका रोल अहम रहेगा। क्योंकि इससे पहले इस बात की चर्चा भी हुई थी कि रमन सिंह को पार्टी किसी राज्य का राज्यपाल बना सकती है। लेकिन अब इन चर्चाओं पर विराम लगेगा। इसके अलावा राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यानि पार्टी ने इस बार छत्तीसगढ़ से तीन नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

देखिए पूरी सूची…

 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.