Media24Media.com: राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी. Show all posts

Iran President Helicopter Crash : पहाड़ी पर मिला हेलिकॉप्टर का मलबा, हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत

No comments Document Thumbnail

 Iran President Helicopter Crash : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है. हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य लोगों के शव दुर्घटनास्थल से मिलने की भी पुष्टि हो चुकी है. राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी 63 वर्ष के थे. ईरानी राष्ट्रपति के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा," ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन से गहरा दुख और सदमा लगा है. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति संवेदना. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.


क्रैश हेलीकॉप्टर का मलबा मिला

ईरान में बचाव दल को उस हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है जो रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान के अलावा सात अन्य लोग सवार थे. इससे पहले ईरानी रेड क्रिसेंट के प्रमुख पीर-हुसैन कुलिवंद ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर बताया था कि कई घंटों की खोज के बाद आपात सेवा की टीम अब भी क्रैश वाली जगह से दो किलोमीटर दूर है. हालांकि उन्होंने हेलीकॉप्टर को देख लिया है और उसकी पहचान कर ली है.

राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिमी प्रांत ईस्ट अजरबैजान के पहाड़ी इलाके में लापता हो गया था. इसके बाद से ही हेलीकॉप्टर की तलाश जारी थी. इससे पहले, ईरानी मंत्रिमंडल ने रविवार शाम एक आपात बैठक की. सरकारी समाचार एजेंसी इरना की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के प्रथम उप राष्ट्रपति मोहम्मद मुखबर ने इसकी अध्यक्षता की. जानकारी के मुताबिक ये हादसा ऐसी जगह हुआ, जहां घना जंगल और पहाड़ी है.

ईरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई ने आपात बैठक की

ईरान सरकार ने तलाश के लिए 40 टीमें बनाई गई. ईरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई ने आपात बैठक की. साथ ही रिवोल्यूशनरी गार्ड को अलर्ट पर रखा गया. आपको बता दें कि कुर्द इलाक़ों में पिछले साल हुए सरकार विरोधी आंदोलन हुए थे. जो बेल 212 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ वो अमेरिका में बना था. बेल 212 हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति सवार थे. बेल 212 दो ब्लेड वाला मध्यम आकार वाला हेलीकॉप्टर है. इसमें पायलट समेत 15 लोग सवार हो सकते हैं.

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश, पीएम मोदी ने जाहिर की चिंता

No comments Document Thumbnail

 Ebrahim Raisi Helicopter Crash  : ईरान  के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर जा रहे काफिले का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति  के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर अजरबैजान  में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलीकॉप्टर के क्रैश (हार्ड लैंडिंग) होने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना प्रकट की।


हादसे के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काफिले के एक हेलीकॉप्टर में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ ही ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन भी सवार हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे और इनमें से दो हेलीकॉप्टर सुरक्षित अपने गंतव्य पर उतर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हुआ। बचाव कार्य में 16 टीमों को लगाया गया है। हालांकि धुंध और पहाड़ी इलाका होने के चलते बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। घटना को कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक हेलीकॉप्टर का पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 वर्षीय) पूर्वी अजरबैजान जा रहे थे। इसी दौरान अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब दुर्घटना घटी, जो ईरान की राजधानी तेहरान से 600 किलोमीटर दूर है। वह रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने वाले थे। यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने अरास नदी पर बनाया है। पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर भी राष्ट्रपति के काफिले में शामिल थे।

इब्राहिम रईसी एक कट्टरपंथी हैं, जिन्होंने पूर्व में देश की न्यायपालिका का नेतृत्व किया था। उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी के रूप में देखा जाता है और कुछ विश्लेषकों का कहना है कि वह 85 वर्षीय नेता (खामेनेई) की मृत्यु या पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह ले सकते हैं।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर रविवार को हादसे का शिकार हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।

पीएम मोदी ने रविवार देररात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि आज राष्ट्रपति रईसी की हेलीकॉप्टर के संबंध में रिपोर्टों से अत्यधिक चिंतित हूं। मैं संकट की इस घड़ी में ईरान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं और राष्ट्रपति और उनके साथियों की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.