Media24Media.com: राशन कार्ड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राशन कार्ड. Show all posts
Showing posts with label राशन कार्ड. Show all posts

छत्तीसगढ़ : इस तारिख तक करवा ले राशन कार्ड का eKYC नहीं तो राशन कार्ड होगा निरस्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रदेश में राशन कार्ड को लेकर सरकार ने लोगों से अपील की है। राशन कार्ड के नवीनीकरण को लेकर अंतिम मौका दिया जा रहा हैं आगामी 31 अक्टूबर 2024 तक नवीनीकरण व केवाईसी अपडेट के लिए अंतिम तारीख घोषित कर दिया गया है। खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग असुविधा से बचने के लिए अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण और केवाईसी अपडेट समय पर करवा लें।


बता दें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों की सुविधा के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। 31 अक्टूबर 2024 को अंतिम तिथि से पूर्व ही केवाईसी अपडेट कराने के लिए अवसर दिया है। कार्ड नवीनीकरण के लिए राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का केवाईसी कराना अनिवार्य है। वन नेशन वन कार्ड के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए हितग्राही परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड और अंगूठे का ई केवाईसी करना अनिवार्य है।

एप या दुकान पर करा सकते हैं ईकेवाईसी
राशन कार्ड का ई केवाईसी कराने के लिए हितग्राहियों को नवीनीकरण एप पर घर बैठे ई केवाईसी कर सकते हैं या फिर शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जाकर दुकानदार के पास जाकर ई केवाईसी कराया जा सकता है।

निरस्त हो जाएगा नहीं कराया ईकेवाईसी तो
राशनकार्ड हितग्राहियों को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। यदि नवीनीकरण करने के लिए पंजीकृत किए गए कार्ड का ईकेवाईसी नहीं होने पर राशन कार्ड निरस्त हो सकता है और शासन मिलने में समस्या हो सकता है।

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न, राशन कार्डों का ई-केवाईसी और नवीनीकरण में लाएं तेजी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रत्येक सोमवार को मुख्यालय में बैठकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सप्ताह के प्रथम दिन में सभी अधिकारी अपने मुख्यालय में बैठकर कार्य संपादित करें। किसी आवश्यक कार्य के लिए अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़े। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा, डिप्टी कलेक्टर मनोज खांडे, आशीष कर्मा सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।

          आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष शिविर लगाएं

कलेक्टर लंगेह ने सभी जनपद सीईओ, सीएमओ एवं विकासखंड खाद्य अधिकारियों को शेष रह गए राशन कार्ड के नवीनीकरण एवं ईकेवाईसी हर हफ्ते लक्ष्य के अनुसार शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही मृत, पलायन व्यक्तियों के नाम अति शीघ्र विलोपित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को 31 अक्टूबर के पूर्व प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। इसी तरह विशेषकर बसना, सरायपाली और पिथौरा विकासखण्ड में इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पीएम जनमन के तहत कमार परिवारों के सभी हितग्राहियों के राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी प्राथमिकता के साथ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का आधार कार्ड अपडेट नहीं है शिविर लगाकर उनका आधार कार्ड भी अपडेट करें। खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को स्कूल, आंगनवाड़ी और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशानुसार जिन भी वाहनों को 15 वर्ष से अधिक हो गया है उनके स्क्रैपिंग के लिए ऑनलाईन एंट्री करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन आदि की समीक्षा की गई।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि शासन की लोकहितकारी योजनाओं के अंतर्गत शेष रह गए जनसामान्य को चिन्हांकित करते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं से पात्र वंचित पात्र जनसामान्य को योजना का लाभ दिलाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध रेत उत्खनन पर शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें खनिज विभाग स्वयं संज्ञान लेकर माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करें।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कार्य करें। ऐसे हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, उन्हें लक्षित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड के लिए आधार अपडेशन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जन शिकायत और अन्य प्राप्त पत्रों का समय सीमा के भीतर निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पीएम स्कूल का प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण करने एवं पीएम के तहत स्वीकृत स्कूलों का तेजी से निर्माण करने के निर्देश दिए।

बलौदाबाजार जिले में अब शांति का वातावरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बलौदाबाजार के कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय में बीते दिनों हुई आगजनी की घटना के बाद अब जिले में शांति का वातावरण है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला कार्यालयों में अब दैनिक व शासकीय कार्यों का संचालन सुचारू रूप से होने लगा है। जिले के ग्रामीणों द्वारा भी अब जिला कार्यालयों में आकर अपनी समस्याओं व शासकीय कार्यों के आवेदन जमा किए जा रहे हैं। कलेक्टर सोनी के निर्देश पर आज 11 हितग्राहियों को उनकी मांग पर तत्काल राशनकार्ड जारी कर किया गया। वहीं दो दिनों में लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से 389 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया है।

बालौदाबाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने आज यहां बताया कि जिले में कलेक्टोरेट (कम्पोजिट बिल्डिंग) में आगजनी की घटना के बाद एक ओर जहां रेस्टोरेशन के कार्यों में तेजी लाई गई है, वहीं दूसरी ओर दूर दराज से कामकाज के सिलसिले में ग्रामीण आवेदन लेकर जिला कार्यालय पहुंच रहे है। कलेक्टर ने बताया कि आज खाद्य शाखा में बड़ी संख्या में आवदेक राशन संबधित कार्यों के सिलसिले में पहुंचे थे। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं 8 हितग्राहियों को नवीनकरण राशन कार्ड प्रदान किया गया।

कलेक्टर सोनी ने इस दौरान ग्रामीणों का हालचाल पूछा और कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीण कविता बाई ने महिला समूह से जुड़कर काम करने की इच्छा जताई जिस पर कलेक्टर सोनी ने कहा कि हम आने वाले दिनों में बिहान समूह का विस्तार करते हुए आजीविका गतिविधियों में तेजी लाएंगे और आपको समूह से जोड़कर आजीविका गतिविधियों से प्रशिक्षित भी करेंगे। 11 हितग्राहियों में विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पिकरी से श्रीमती दुर्गेश्वरी यादव, छाछी से श्रीमती प्रीति साहू, सेल से श्रीमती गणेशी, बलौदाबाजार अंतर्गत भरसेला निवासी कुलेश्वरी, नगर से धनेश्वरी यादव, पूजा पटेल, कुंती यादव, लीलाबाई, आशा साय, रेशमा एवं मनीषा वर्मा, 8 नवीकरण राशन कार्ड हितग्राहियों में शहर बाई, प्रमिला बाई मानिकपुरी, कविता बाई, धरम बाई, शिवकुमारी, कौशल्या एवं प्रभा मानिकपुरी शामिल है। सभी ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इसी तरह ग्राम सुकलाभाठा एवं चिराही से पहुँचे कुमारी मीनाक्षी निषाद पिता शिव कुमार निषाद तथा वासु आज़ाद पिता रमेश आज़ाद आधार अपडेट हेतु लोक सेवा केन्द्र पहुंचे, जिस पर तत्काल उन्हें अपडेशन के साथ आधार कार्ड कलेक्टर द्वारा प्रदान किया गया। कलेक्टर ने लोगों से छोटे बच्चे जिनका आधार अपडेट 5 साल एवं 14 साल में होना है वह अपडेट अनिवार्य रूप नवीन आधार कार्ड अपग्रेड करने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि कलेक्टर दीपक सोनी आज सुबह 10 बजे जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नियमित कामकाज करते हुए अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोनी ने आमजनों से मुलाकात कर उनके आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।

 


महासमुंद : सभी पंजीकृत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाएं – कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज अपराह्न समय सीमा की बैठक लिए। बैठक में उन्हांने पीएम किसान सम्मान योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य में बेचे गए समस्त पंजीकृत किसानों को अनिवार्य पंजीयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने धान बेचा है, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि से अनिवार्यतः जोड़े और उनका ईकेवाईसी भी पूर्ण करें। इसके लिए कृषि विभाग को निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने राशन कार्ड नवीनीकरण के संबंध में गांव में मुनादी कर शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा जारी एप्प के माध्यम से पंजीयन करे तथा रोजगार सहायकों का विशेष सहयोग लें। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने बरसात के पूर्व वृक्षारोपण के लिए नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि तालाब और सड़कों के किनारे तथा शासकीय कार्यालयों के बाउण्ड्री वॉल के किनारे सड़कों का वृक्षारोपण के लिए अभी से संख्या और स्थान की जानकारी देवें। वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि वृक्षारोपण के लिए अभी से तैयारी की जा रही है। सभी उचित प्रस्ताव देवें। बैठक में कलेक्टर एवं जिला अधिकारियों ने एलबेंडाजोल गोली का सेवन कर आगामी 10 फरवरी से चलाए जाने वाले अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सीएमएचओ डॉ. कुदेशिया ने बताया कि एलबेंडाजोल एक कृमिनाशक दवाई है, जो बच्चों और वयस्कों के लिए अलग-अलग मात्रा में दी जाती है। यह अभियान आगामी 10 फरवरी से जिले में प्रारम्भ होगा।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि श्रम विभाग अंतर्गत मिनी महतारी योजना के लिए अधिकाधिक पंजीयन कराकर लाभ दिलाएं तथा स्वास्थ्य विभाग भी डिलीवरी के दौरान भी उन्हें लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए पीपीईएस सॉफ्टवेयर में अपडेशन के निर्देश दिए। साथ ही आरटीआई पोर्टल में भी विभागों को ऑनलाईन जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह वर्तमान में महतारी वंदन योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में फॉर्म पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना, जाति प्रमाण पत्र की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू, श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।

राशन कार्ड में कटौती करने के उद्देश्य से नया राशन कार्ड बनाया जा रहा : कांग्रेस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । आत्म प्रचार के लिये अपनी फोटो छपवाने के लिये मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री राशन कार्ड को बदली कर रहे है, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में जो राशन कार्ड बना हुआ है, तथा राज्य की जो पीडीएस प्रणाली है, देश में अकेली ऐसी प्रणाली जहां फिंगर प्रिंट लगाने के बाद ही राशन मिलता है।


जितने भी राशन कार्ड बनाये गये है, सारे राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा गया है। इतनी फूलप्रूफ व्यवस्था के बाद क्या आवश्यकता पड़ गयी कि फिर से नया राशन कार्ड बनाने जा रहे है? सरकार में बैठे लोग सिर्फ अपनी फोटो लगाने के लिये, आत्मप्रचार के लिये छत्तीसगढ़ के 72 लाख परिवारों को फिर से लाईन में खड़ा करने जा रहे है, यह भाजपा का जनविरोधी काम है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राशन कार्ड नवीनीकरण के नाम पर भाजपा अपना पुराना चरित्र दिखा रही है। इसके पहले जब-जब चुनाव के बाद भाजपा सरकार में आई है। राशन कार्ड के नवनीकरण के नाम से, सत्यापन के नाम से राशन कार्ड की कटौती करती रही है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के राशन कार्ड काटने के उद्देश्य से नवीनीकरण की प्रक्रिया अपनायी जा रही है, ताकि कम से कम लोगों को रियायती दर पर राशन देना पड़े, सरकार लोगों को राशन देना ही नही चाहती, पहले घोषणा करते है 5 वर्ष तक मुफ्त राशन देंगे अब षडयंत्र कर राशन कार्ड घटाने का हो रहा है।


महासमुंद : एसी, फ्रीज रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू, 20 जनवरी तक करा सकते है पंजीयन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद :  बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवकों के लिए एसी, फ्रीज रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) श्री टुटु बेहरा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 20 जनवरी तक पंजीयन करा सकते है।


प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

निःशुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर +91-07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर +91-79997-00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर +91-93402-81974 पर प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संपर्क कर सकते है।

गरीब न होगा अब लाचार, आयुष्मान कार्ड से होगा उपचार

No comments Document Thumbnail

जशपुरनगर। जिला प्रशासन एवं  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान 10 जुलाई 2023 को जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में आयोजित किया जा रहा है। गरीब न होगा अब लाचार, आयुष्मान कार्ड से होगा उपचार संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा महाअभियान में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करने के उद्देश्य से हितग्राहियों को शिविर स्थल में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड, आधार से लिंक वाली मोबाई नम्बर के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्ड धारक सभी परिवार पात्र होगें।
                    

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महाअभियान शिविर में परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए परिवार के समस्त सदस्यों के साथ शिविर स्थल में जाकर अपने व अपने परिवार के समस्त सदस्यों का आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए अपील की गई है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बी.पी.एल. परिवारों को 5 लाख एवं शेष परिवार अर्थात ए.पी.एल. परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार तक का लाभ योजना के दिशा निर्देशानुसार योजना अंतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अन्य अतिरिक्त गंभीर बीमारी हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता अंतर्गत 20 लाख तक स्वास्थ्य सहायता प्रदान किया जा रहा है, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है। इस हेतु परिवार के हर एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य है। देश के किसी भी पंजीकृत अस्पताल में कार्ड से मुफ्त ईलाज कराया जा सकेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभी लोगों से महाअभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है और अपना संदेश देते हुए लोगों के कहा- आओ हम सब मिलकर 10 जुलाई को आयुष्मान कार्ड बनवायें।

जब कलेक्टर बने मितान, राशनकार्ड पहुंचाने घर तक गए

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री मितान योजना से लोगों को घर बैठे ही अपने जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनकर मिल रहे हैं। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में कबीर चौक निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल ने राशन कार्ड बनवाने 14545 पर कॉल कर 5 जून को दस्तावेज दिया और आज 7 जून को उनका कार्ड तैयार हो गया। जिसे देने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा खुद मितान बनकर ओमप्रकाश अग्रवाल और सुलोचना देवी अग्रवाल के घर पहुंचे और उन्हें उनका राशन कार्ड सौंपा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा भी उपस्थित रहे। ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि कलेक्टर खुद मितान बनकर कार्ड देने आयेंगे। उल्लेखनीय है कि यह निगम क्षेत्र में मितान योजना के तहत निराकृत किया गया 5 हजार 500 वां प्रकरण था।


इस मौके पर कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर नगर निगम क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाने के लिए मितान योजना की शुरुआत की गई है। रायगढ़ निगम क्षेत्र में आज 5500 वें दस्तावेज की डिलीवरी आज की जा रही है। इसके तहत आज हितग्राही को उनका राशन कार्ड बनाकर दिया गया है। राशन कार्ड की यह सुविधा हाल ही में मितान योजना के तहत शामिल की गई है। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि योजना का उद्देश्य है कि लोगों को घर बैठे प्रमाण पत्र व दस्तावेज बनाकर दिए जाएं। इसके लिए उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े।

 इस बारे में ओमप्रकाश अग्रवाल से बात करने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि सिर्फ एक कॉल से उनका राशन कार्ड तैयार हो गया जिसे देने खुद जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा घर पहुंचे।  उन्होंने बताया कि 5 तारीख को उन्होंने सारे दस्तावेज दिए और आज राशन कार्ड बनकर घर पहुंच गया। इसके कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नागरिक सुविधाओं को एक कॉल पर लोगों के घर तक पहुंचाने वाली इस सुविधाजनक योजना के लिए बहुत बहुत आभार जताया।

एक साल में 5 हजार 500 आवेदनों का निराकरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर 1 मई 2022 को प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की घर पहुंच सेवा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत है। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पिछले एक साल में विभिन्न सुविधाओं के तहत 5 हजार 500 आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।

मितान योजना से श्रम और समय की हो रही बचत

मितान योजना के अंतर्गत प्राप्त सेवाओं में मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति जनजाति प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भूमि की रिकार्ड की नकल, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार और दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मितान सेवा से प्राप्त किये जा सकते हैं। इसी तरह मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार घर बैठे मितान सेवा से प्राप्त किए जा सकते हैं। अभी हाल ही में राशन कार्ड की सुविधा भी योजना में शामिल की गई है। जिसके तहत राशन कार्ड ट्रांसफर/सरेंडर, राशन कार्ड सुधार, नया राशन कार्ड एपीएल, राशन कार्ड गुम केस, राशन कार्ड में नाम जोड़ना/काटना, नया राशन कार्ड बीपीएल बनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सेवा से लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है साथ ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही है। वास्तव में छत्तीसगढ़ में मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और मितान की सेवाओं से सुविधाएं आसान हो रही है।

सीएम ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को दी खुशखबरी, कहा..राशन कार्ड बनवाने अब कहीं जाने की जरूरत नहीं...बस 14545 डॉयल करिये और घर पहुंचेगा मितान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राशन कार्ड बनवाने के लिये नगरीय निकायों के चक्कर काटना अब बीते जमाने की बात हो गयी है। राशन कार्ड पात्र हितग्राहियों को अब घर बैठ ही मिलेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राशन कार्ड को मितान योजना में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वयं ट्वीट कर ये जानकारी प्रदेश वासियों को दी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि आप सबको बताते हुए खुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे 14545 पर कॉल कर मितान को घर बुलाना है। 

मितान योजना मितान योजना नागरिकों के बीच इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि मुख्यमंत्री के ट्वीट करने के बाद करीब 3 हजार से अधिक लोगों ने राशन कार्ड बनवाने के लिये उक्त नंबर पर संपर्क किया। पहले ही दिन मितानों ने 7 हितग्राहियों को राशन कार्ड उनके निवास पर जाकर सौंपे। अब तक करीब 90 हजार दस्तावेज घर पहुंचाये गये- छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक करीब 90 हजार  से अधिक नागरिकों ने घर बैठे ही अपने जरूरी शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। 

मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 1 लाख 89 हजार से अधिक नागरिकों ने मितान योजना के टोल फ्री नम्बर 14545 पर सम्पर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जानकारी हासिल की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा मुख्यमंत्री मितान योजनाकी शुरुआत 01 मई 2022 से प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में प्रारंभ की गई थी। ये सेवायें घर बैठे मिल रहीं - मितान योजना के अंतर्गत प्राप्त सेवाओं में अब राशन कार्ड भी घर बैठे मिलेगा। अब तक जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र

अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना (भूमि उपयोग), आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नम्बर प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र, पैन अपडेट एवं डुप्लीकेट इत्यादि सेवाएं घर बैठे मितान सेवा से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस सेवा से लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है साथ ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही है। वास्तव में छत्तीसगढ़ में मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और मितान की सेवाओं से नागरिकों को घर बैठे ही शासकीय सुविधाएं मिल रही हैं ।

ऐसे होती है प्रक्रिया- मुख्यमंत्री मितान योजना से लाभान्वित होने के लिये आवेदक मितान की सेवा के लिये टोल-फ्री नंबर 14545 पर कॉल करता है। इसके बाद अप्वाइंटमेंट बुक किया जाता है। अप्वाइंटमेंट बुक करने के बाद आवेदक को बुकिंग की जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होता है। इसके बाद तय समय और तारीख को मितान आवेदक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हैं। मितान घर पहुंचकर टैबलेट के माध्यम से दस्तावेजों को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद सत्यापित दस्तावेजों को संबंधित विभागों को ऑनलाइन भेजे जाते हैं जो आवेदक से संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद प्रमाण पत्र जारी करते हैं। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मितान एजेंट द्वारा प्रमाण पत्र आवेदक के घर पहुंचा दिया जाता है।

 

GOOD NEWS- : घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड , कॉल करें 14545 नंबर पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अब घर बैठे आप राशन कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए 📞14545 नंबर पर कॉल करना अनिवार्य है. 


यह जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी और लिखा - जुड़ा एक और नया अध्याय…आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। 


अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे कॉल करें 📞14545 पर और घर बुलाएँ मितान. घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड. राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई दुविधा, मितान घर लेकर आएगा अब ये सुविधा।

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा नागरिक सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. लोगों को घर बैठे ही शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है.



महासमुंद : राशन कार्डधारियों को दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। राज्य सरकार के खाद्य नागरिक उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर राशन कार्ड धारकों को दो माह अप्रैल और मई 2023 के लिए चावल एकमुश्त वितरण किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। यह वितरण माह मई 2023 में किया जाएगा। जिले के सभी राशन कार्ड धारियों को माह अप्रैल एवं मई हेतु पात्रतानुसार चावल का आबंटन एकमुश्त उचित मूल्य के दुकानों से किया जाएगा। इसके लिए चावल एवं अन्य राशन सामग्री, आवश्यक वाहनों की व्यवस्था एवं भण्डारण हेतु संबंधित ग्राम पंचायत/नगरीय क्षेत्र में सुरक्षित भण्डारण स्थल चिन्हांकन व राशन सामग्री का सुरक्षित भण्डारण करने कहा है।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देश में दो माह की चावल वितरण की सूचना सभी राशन कार्ड धारियों को ग्राम पंचायत/वार्ड में मुनादी कराकर, मीडिया के माध्यम से, अन्य प्रचार-प्रसार माध्यम से करने कहा है। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री भी शक्कर, नमक, केरोसिन एवं अनुसूचित क्षेत्रों में चना माहवार पात्रतानुसार वितरण होगा। जिले की प्रत्येक उचित मूल्य के दुकानों में चावल उत्सव के आयोजन की तिथि के दिन राशन कार्ड धारियों को दो माह का चावल वितरण करने के निर्देश दिए है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.