Media24Media.com: रायपुर विकास प्राधिकरण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर विकास प्राधिकरण. Show all posts
Showing posts with label रायपुर विकास प्राधिकरण. Show all posts

बिना एजेन्ट-ब्रोकर-दलाल के सीधे आरडीए से संपत्ति खरीदें : सुभाष धुप्पड़

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने अपनी संपत्तियों के विक्रय हेतु एजेन्टों, दलालों या ब्रोकरों व्दारा आम जनता को भ्रमित कर मोटा कमीशन ले कर लोगों को अपनी पसंद का फ्लैट् या अन्य संपत्तियां उपलब्ध कराने की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ ने लगातार आ रही शिकायतों के फलस्वरुप ऐसे लोगों की शिकायत आऩे पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

प्राधिकरण कार्यालय में कई जनप्रतिनिधियों, प्राधिकरण के उपाध्यक्षव्दय और संचालक मंडल के सदस्यों तक एजेन्टों व्दारा आवेदकों को मनचाहा फ्लैट व प्लॉट दिलाने के नाम पर मोटी राशि वसूल करने की शिकायतें आ रही है। प्राधिकरण को लोगों की लगातार यह जानकारी मिल रही है कि एजेन्ट व दलाल लोगों से यह दावा करते हैं कि वे रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार व इंद्रप्रस्थ रायपुरा योजना में जो चाहो वह फ्लैट दिलवा देगें। उनकी आरडीए ऑफिस में अंदर तक पहुंच है। ऐसे एजेन्ट आवेदकों को यदि फ्लैट् आवंटित हो जाता था तो कहते हैं कि हमने दिलवा दिया और फ्लैट न मिलने पर आनाकानी करते हुए ही आवेदकों को उनके राशि बड़ी मुश्किल से वापस लौटाते है। कई लोगों को वे राशि देते ही नहीं।

प्राधिकरण प्रशासन ने आवेदकों से यह अपील की है कि वे किसी भी एजेन्ट, ब्रोकर,दलाल के पास ना जाए और ना ही बहकावे में आएं। जिनको भी कमल विहार, इन्दप्रस्थ रायपुरा, बोरियाखुर्द या अन्य किसी योजना में संपत्ति लेना हो वे सीधे प्राधिकरण कार्यालय के मार्केटिंग शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क उपलब्ध संपत्तियों की जानकारी लें। यहां आवेदक संपत्तियों की जानकारी के अलावा आवेदन पत्र भरने और आवंटन की पूरी प्रकिया की जानकारी ले सकता है। प्राधिकरण व्दारा इन दिनों अपने विज्ञापनों में एक विशेष सूचना भी जारी कर रहा है। जिसमें यह कहा गया है कि आरडीए की विक्रय की जाने वाली सभी संपत्तियो के लिए कोई भी एजेन्ट, दलाल या ब्रोकर की नियुक्ति नहीं की गई। फ्लैट्स, प्लाट, दुकानों व अन्य सभी विक्रय की जाने वाली संपत्तियों के संबंध में आरडीए कार्यालय में मार्केटिंग शाखा से संपर्क करें।

प्राधिकरण के अध्यक्ष धुप्पड़ ने आगे कहा कि दरअसल सच्चाई यह है कि रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में निविदा व कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से फ्लैट्स, प्लॉट, दुकानों व डुप्लेक्स आवासों का आवंटन किया जाता है। निविदा में आवंटन उसे प्राप्त होता है जिसने ऑफसेट दर के बराबर अथवा उससे अधिक राशि का प्रस्ताव भरा हो। लॉटरी व निविदा प्रक्रिया के दौरान राजस्व तकनीकी व मार्केटिंग शाखा के वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी की देखरेख तथा आवेदकों व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आवंटन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपादित होती है। इसीलिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी की गुंजाईश नहीं है। प्राधिकरण प्रशासन का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के पास आवंटन के संबंध में किसी अनियमितता या गड़बड़ियों के बारे में कोई प्रमाण है तो वे उसे प्राधिकरण कार्यालय को दें ताकि ऐसे गलत व्यक्तियों के विरुध्द प्राधिकरण व्दारा पुलिस में शिकायत की जा सके।

 


RDA ने सरचार्ज राशि जमा करने फिर बढ़ाई तिथि, अब 30 अप्रैल तक मिलेगी छूट

No comments Document Thumbnail

रायपुर. रायपुर विकास प्राधिकरण में सरचार्ज में दी जा रही 30 से 50 प्रतिशत की छूट की अवधि को अब 17 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है. प्राधिकरण ने पिछले माह से एक अतिरिक्त कैश काऊन्टर स्थापित कर राशि जमा करने की सुविधा बढ़ाई थी. कैश कॉउन्टर में शाम 5.30 बजे तक नगद, चेक और ड्रॉफ्ट के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है.


प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, उपाध्यक्ष द्वय सूर्यमणि मिश्रा व शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य राजेन्द्र पप्पू बंजारे, ममता रॉय, हिरेद्र देवांगन, मुकेश साहू और चन्द्रवती साहू ने जनता की बार-बार आ रही मांग को स्वीकार करते हुए बकाया राशि पर सरचार्ज की राशि के भुगतान को 30 अप्रैल 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है.

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश साहू के अनुसार आवंटितियों की सुविधा के साथ उनकी आर्थिक बचत की सुविधा के लिए यह तिथि बढ़ाई गई है. उन्होंने बताया कि आवंटिति बकाया राशि का भुगतान योजनावार निर्धारित बैंकों में ऑनलाईन भी जमा कर सकते है, परन्तु यह राशि 30 अप्रैल रात 12 बजे के पहले खाते में जमा होने पर ही सरचार्ज में छूट का लाभ मिलेगा. बैंक खातों के संबंध में फ्लैट्स व भूखंड के आवंटन पत्र में जानकारी दी गई है. इसकी जानकारी आरडीए की वेबसाईट https://rda.cgstate.gov.in में भी देखी जा सकती है.


रायपुर विकास प्राधिकरण: सरचार्ज राशि में एकमुश्त भुगतान पर छूट 31 मार्च तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में बकायादारों द्वारा एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में दी जा रही छूट 31 मार्च 2023 तक ही मिलेगी। इसमें पुरानी योजनाओं में सबसे ज्यादा बकाया राशि बॉम्बे मार्केट, बोरियाखुर्द, हीरापुर, रायपुरा और ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा के आवंटितियों पर है। इसके तहत् आवंटितियों को एक मुश्त राशि जमा करने पर उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के अनुसार कई संपत्तियों में नियमित भुगतान नहीं करने के कारण सरचार्ज की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि बॉम्बे मार्केट में आवंटितियों को एकमुश्त राशि जमा करने पर सरचार्ज राशि में 1.24 करोड़ रुपए का बचत होगी। इसी प्रकार बोरियाखुर्द योजना में 10.56 करोड़ रुपए की बकाया राशि में सरचार्ज की राशि 1.00 करोड़ रुपए है। हीरापुर में 3.66 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 1.82 करोड़ रुपए का सरचार्ज है। रायपुरा में 5.95 करोड़ रुपए के बकाया राशि में 3.06 करोड़ रुपए का सरचार्ज शामिल है और ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों पर 3.89 करोड़ रुपए में से सरचार्ज की राशि के रुप में 1.16 करोड़ रुपए देना बाकी है।

प्राधिकरण द्वारा 31 मार्च तक दी जा रही छूट पर एकमुश्त राशि का भुगतान करने पर 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत की छूट से आवंटितियों को काफी लाभ हो रहा है। आरडीए के सीईओ साहू ने विभिन्न योजनाओं के समस्त बकायादारों से अपील की है कि वे रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा दी जा रही इस छूट के सुनहरे मौके का अधिक से अधिक लाभ उठावें। इससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा और बचत भी होगी।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.