Media24Media.com: रायपुर में नाइट कर्फ्यू खत्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर में नाइट कर्फ्यू खत्म. Show all posts
Showing posts with label रायपुर में नाइट कर्फ्यू खत्म. Show all posts

राजधानी रायपुर में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। रायपुर  में अब बाजार और दुकान पहले की तरह खुलेंगी। इससे पहले रात 10 बजे तक ही दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद राजधानी में नाइट कर्फ्यू का पालन करवाया जा रहा था। संक्रमण की घटती रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस छूट का ऐलान किया है। 

नए आदेश को रायपुर कलेक्टर ने जारी किया है। आदेश में होटल, ढाबे और बेकरी के लिए कहा गया है कि वो रात 12 बजे तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। 5 जनवरी से रायपुर में नाइट लागू किया गया था। अब 28 जनवरी से नए नियम के मुताबिक नाइट कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा। बता दें कि रायपुर को कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है।

महासमुंद में नाइट कर्फ्यू लागू

वहीं महासमुंद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल को बंद रखने का आदेश दिया गया है। अनावश्यक बैठकों पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है। उल्लंघन करने पर अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा। रात 9 बजे तक बाजार बंद करने कहा गया है।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.