Media24Media.com: रायपुर उत्तर विधानसभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर उत्तर विधानसभा. Show all posts
Showing posts with label रायपुर उत्तर विधानसभा. Show all posts

फाफाडीह भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय का पुरंदर मिश्रा ने किया उद्घाटन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा के अंतर्गत भाजपा मंडल फाफाडीह चुनाव कार्यालय का गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के करकमलों से उद्घाटन किया गया। स्थानीय चुनाव प्रचार की गतिविधियां अब भाजपा मंडल फाफाडीह चुनाव कार्यालय से संचालित की जाएंगी। इससे पहले पंडरी में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा का मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया था।


फाफाडीह स्थित पीली बिल्डिंग में भाजपा मंडल फाफाडीह चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सोनी और मिश्रा सहित अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। वहीं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि चुनाव में जीत के हिसाब से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। चुनावी तैयारी को और सशक्त करने के उद्देश्य से आज से भाजपा मंडल फाफाडीह के लिए पृथक चुनाव कार्यालय खोला गया है, जहां पर नियमित रूप से कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक की जाएगी और चुनाव में जीत के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी।  


भाजपा मंडल फाफाडीह चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से सांसद सुनील सोनी, विधायक संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विधानसभा चुनाव संचालक लोकेश कावडिया, संयोजक नलिनीश ठोकने, फाफाडीह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, मोहन चोपड़ा,  महामंत्री गोपाल ठाकरे, अखिलेश पवार, शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, तिलक पटेल, महेंद्र खोड़ियार, कमलेश शर्मा, पार्षदगण सूर्यकांत राठौड़, प्रमोद साहू व तिलक भाई पटेल तथा विष्णु नामदेव, गोरेलाल देवांगन, अखिलेश पवार, गोपाल ठाकरे, किरण सारथी, दिलीप सारथी, नरेंद्र निर्मलकर व श्रवण यदु सहित अन्य  उपस्थित थे।


मंदिर में अचानक टकराए प्रत्याशी पुरंदर- कुलदीप, दोनों ने कहा- कृपा बनी रहे...

No comments Document Thumbnail

रायपुर। चुनावी माहौल, दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम के बीच राजधानी में दृश्य ऐसा है कि चुनाव के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े प्रत्याशी भी कई जगहों पर आमने-आमने हो जा रहे हैं। इसी तरह सोमवार को जब रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा आमने-सामने हुए तो नजारा कुछ अलग ही बन गया। यह सब देखने वाले मुस्कुराने से खुद को नहीं रोक सके।

   शांतिनगर दुर्गा पंडाल के पास पहुंचे थे बीजेपी - कांग्रेस प्रत्याशी 

शांतिनगर दुर्गा पंडाल के पास स्थित श्रीराम मंदिर में दोनों प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा और कुलदीप जुनेजा जब अचानक मिले तो थोड़ा ठिठके भी, लेकिन संभवतः चुनावी माहौल को हवा देते हुए दोनों ने एक-दूसरे का ससम्मान अभिवादन किया और नवरात्रि पर्व की बधाई-शुभकामनाएं दी। पुरंदर मिश्रा ने कहा- मातारानी आप पर कृपा करें...तो वहीं कुलदीप जुनेजा ने भी कहा कि- भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। यहां पुरंदर मिश्रा ने श्रीराम मंदिर में नवरात्रि पर आयोजित महाभंडारे में शामिल होकर प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते पर बढ़ गए।

 इधर, चुनावी तैयारी को लेकर चली चर्चा

जनसम्पर्क कार्यक्रम की शुरुआत में तेलीबांधा गुरुद्वारा मार्ग स्थित राजीव राघवानी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान चुनावी तैयारी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। आगे बढ़ते हुए भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शंकरनगर विद्या हॉस्पिटल के पास शंकर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंडी रोड स्थित शास्त्रीनगर फोकटपारा में नवरात्र पर माता के मंदिर व ज्योत जवारे का दर्शन कर लोगों से आशीर्वाद मांगा। इसी तरह वे जवाहर नगर स्थित अग्रसेन भवन व राजा तालाब स्थित अर्जुन नगर के दुर्गा प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां पुरंदर मिश्रा ने कहा, टिकट देकर भाजपा ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना अब हम सबकी जिम्मेदारी है ताकि राजधानी के लोगों को वार्डों के भीतर भी मूलभूत सुविधाएं मिलती रहे। यह गंभीर विषय है कि रायपुर अत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर पांच वर्षों से अबतक उपेक्षित हैं। शहर की जनता विधायक की निष्क्रियता से तस्त है, इसीलिए अब समय आ गया है कि सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.