Media24Media.com: रायगढ़ में दो मजदूरों की मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायगढ़ में दो मजदूरों की मौत. Show all posts
Showing posts with label रायगढ़ में दो मजदूरों की मौत. Show all posts

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जिंदा जले दो मजदूर, मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है. दरअसल जिले में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत (Two laborers burnt alive in raigarh) हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक सारंगढ़ के अंडोला गांव के रहने वाले थे। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।





बीच सड़क पर जिंदा जली महिला, देखते रहे लोग





जानकारी के मुताबिक यह हादसा वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए थे, जिनकी मौके पर ही मौत (Two laborers burnt alive in raigarh) हो गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Attention: सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में हुए हैं 5 बदलाव, जानें क्या हैं यह बदलाव





बता दें कि बीते दिनों राजस्थान के बांसवाड़ा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला टीचर की बहुत ही दर्दनाक तरीके (Woman burn alive in Banswara) से मौत हो गई थी। दरअसल 25 वर्षीय महिला टीचर अपनी स्कूटी चलाकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक उसके ऊपर 11KV का बिजली का तार गिर गया। हाई पावर करंट की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।





वैश्विक स्तर पर नौकरियों की कटौती करेगी Coca Cola, सेल्स में आई भारी गिरावट





बांसवाड़ा जिले के नोगामा क्षेत्र में घटी ये घटना रूह कपां देने वाली थी। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक एक तेज आवाज के साथ तार सीधे स्कूटी से आ रही महिला पर जा गिरी, जिसके बाद हाई करंट के कारण महिला जिंदा जल गई (Woman burn alive in Banswara) और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि करंट इतना तेज था कि महिला और उसकी स्कूटी जलकर खाक हो गई।





बिजली विभाग ने नहीं कट की पावर





स्थानीय लोगों ने फौरन बिजली ऑफिस फोन करके पावर काटने के लिए कहा, लेकिन 20 मिनट के बाद ही पावर बंद की गई। इसके बाद लोगों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर काफी गुस्सा देखा गया। कुछ महीने पहले इसी क्षेत्र में बिजली का तार गिरने से दो पशुओं की भी मौत हो गई थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.