Media24Media.com: रायगढ़ जिला कांग्रेस सचिव ने की खुदकुशी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायगढ़ जिला कांग्रेस सचिव ने की खुदकुशी. Show all posts
Showing posts with label रायगढ़ जिला कांग्रेस सचिव ने की खुदकुशी. Show all posts

रायगढ़: जिला कांग्रेस सचिव ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ जिला कांग्रेस सचिव (Raigarh District Congress Secretary) महेंद्र यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि वे दो दिन पहले ही रायगढ़ से पैतृक गांव यानी छीबों आए थे।





जांच में जुटी पुलिस





पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस खुदकुशी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला से भी जोड़कर जांच कर रही है।





राजनीति में सक्रिय थे महेंद्र





चित्रकूट के राजापुर थानांतर्गत छीबों गांव में रहने वाले शिवनंदन यादव के 30 साल के बेटे महेंद्र यादव काफी समय से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ही रह रहे थे। वह काफी समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और रायगढ़ कांग्रेस जिला सचिव के पद पर थे। दो दिन पहले वह अपने पैतृक गांव परिवार के पास आए थे।





करीब 11:30 बजे की घटना





पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे वे कमरे के अंदर थे, जबकि पिता और मां खेत पर गए थे। उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। इस बीच कमरे के अंदर महेंद्र ने तमंचे से कनपटी के नीचे खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी भागते हुए कमरे में पहुंची तो पति को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखकर चीख पुकार मचाने लगी।





तमंचा कब्जे में लेकर जांच शुरू





घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और कुछ देर में खेत से पिता और मां भी आ गए। सूचना पर गांव आई पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।





पिता ने दी जानकारी





पुलिस की पूछताछ में पिता शिवनंदन यादव ने बताया कि बेटा महेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में कांग्रेस के जिला सचिव थे। मुख्यमंत्री से भी उनकी बात होती थी और काफी समय से वहीं पर रह रहे थे। वह अक्सर गांव आते-जाते रहते थे।





राजापुर थाना प्रभारी ने दी जानकारी





राजापुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि आत्महत्या का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल परिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.