Media24Media.com: राम वन गमन पर्यटन यात्रा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राम वन गमन पर्यटन यात्रा. Show all posts
Showing posts with label राम वन गमन पर्यटन यात्रा. Show all posts

Ram van gaman path yatra : महासमुंद में उमड़ा आस्था का सैलाब

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ रथयात्रा (Ram van gaman path yatra) में आस्था का सैलाब उमड़ा। बाईक रैली आज पूर्वान्ह महासमुंद जिले के सीमावर्ती ग्राम मुड़ियाडीह (औराई) पहुंची। जहां भव्य स्वागत किया गया। जिले में यह रैली सीतामढ़ी हरचौका जिला कोरिया से प्रारंभ होकर लगभग 700 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर बलौदाबाजार होते हुए पहुँची। छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रथ यात्रा के आगे-आगे 100 बाईकर्स चल रहे थे। इन बाईकर्स में दिव्यांग युवाओं ने भी अपनी पेट्रोल चलित दुपहिया वाहन लेकर शामिल हुए। उनका उत्साह देखने लायक था। सभी बाईकर्स का सिरपुर स्थित लक्ष्मण मंदिर प्रांगण में फोटोशूट किया गया। इस दौरान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम एवं विधायक बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल भी विशेष रूप से मौजूद थे।






जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत






बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पूर्ण श्रद्धा के साथ गाॅव की मिट्टी रामवन के लिए सौंपी गई। जिले की सीमा पर रथ यात्रा आगमन पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, वन मण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।





राम वन के लिए सौंपी मिट्टी






स्वागत के बाद रथ यात्रा जिले से 51 किलोमीटर का रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न गाँव से गुजरते हुए रायपुर जिले की सीमा में प्रवेश की। रथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले गाँवों में पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। और अपने गाँव की मिट्टी रायपुर जिले के चंदखुरी में बन रहे राम वन के लिए पूरी श्रद्धा के साथ सौंपी।









जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल सहित जन प्रतिनिधियों ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। बाद में हरी झण्डी दिखाकर बाईक रैली को प्रातः 11ः20 बजे रवाना किया गया। करीब 01ः45 बजे रथ यात्रा को रायपुर जिले के निसदा मोड़ पर सौंपा गया।
रथ यात्रा के आगमन और स्वागत में ग्रामीण मण्डली द्वारा रामायण पाठ किया गया। महिलाओं ने रथ में सवार श्री राम की पूजा-अर्चना की।










रथयात्रा का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना






इस राम रथ यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में भगवान श्रीराम जिस-जिस क्षेत्रों से गुजरे हैं उन पथों को चिन्हांकित कर राम वनगमन परिपथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना भी है। यह काम टूरिज्म सर्किट विकास योजना के तहत् किया जा रहा है। यह रथ यात्रा प्रदेश में 14 दिसम्बर से शुरू हुई और आज राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम चंदखुरी में समाप्त हो रही है। ग्राम चंदखुरी में रथ यात्रा की समाप्ति के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के साथ स्वयं उपस्थित हो रहे हैं।






मालूम हो कि यह यात्रा राम वनगमन पर्यटन परिपथ पर्यटन रथयात्रा (Ram van gaman path yatra) और विराट बाईक रैली छत्तीसगढ़ के उत्तर दिशा से कोरिया जिले के सीतामढ़ी, हरचौका और दक्षिण दिशा में जिला सुकमा के रामाराम से बाईक रैली और पर्यटन रथयात्रा सोमवार 14 दिसम्बर को शुरू हुई है। महासमुंद जिले में समाप्ति के अंतिम उत्तर दिशा कोरिया जिले के सीतामढ़ी हरचैका से शुरू हुई बाईक रैली और पर्यटन यात्रा बलौदाबाजार जिला होते हुए लगभग 700 किलोमीटर का सफर कर महासमुंद जिले की सीमा मुड़ियाडीह (औराई) पहुंची थी। जहां आमजन और प्रतिनिधि पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।









इन रास्तों से गुजरी रथयात्रा






स्वागत के बाद राम वन गमन परिपथ पर्यटन रथयात्रा यहां से जिले के 23 गाॅव ग्राम पंचायत चुहरी, अमलोई, मरौद, खमतराई और सिरपुर पहुंची।
सिरपुर से फुसेराडीह, अचानकपुर मोड़, छपोराडीह, जलकी, बांसकुड़ा मोड़, कुहरी मोड़, कोडार, मालीडीह, कौआझर आदि से होकर तुमगाॅव मोड़, अमावश मोड़, कांपा मोड़, बिरकोनी मंदिर परिसर रोड, घोड़ारी मुढ़ैना रोड आदि से गुजरते हुए जिले की सीमा निसदा मोड़ पर जिला रायपुर को सौंपी गई। रथ यात्रा के आगे स्वयं सेवी, एन.सी.सी, बाईकर्स के अलावा वन और शिक्षा विभाग के कर्मचारी सवार थे। चिन्हांकित स्थानों पर रामपाठ किया गया व गाॅव की मिट्टी भी साथ में रखी गई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.