Media24Media.com: राम मंदिर प्रांगण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राम मंदिर प्रांगण. Show all posts
Showing posts with label राम मंदिर प्रांगण. Show all posts

तुमगांव : घर-घर भगवा, हर घर भगवा अभियान 16 से 21 मार्च तक निशुल्क वितरण अभियान

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। पुरुषार्थ वसुधैव कुटुम्बकम के भाव को लेकर धार्मिक नगरी तुमगांव के राम मंदिर प्रांगण व नगर के घरों में भगवा ध्वज हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। साथ ही सभी नगर वासियों को हिंदू नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई अपने घर के बाहर भगवा ध्वज लगाने व नव वर्ष के शुभ आगमन पर अपने-अपने घरों में पांच-पांच दीये जलाकर नव वर्ष मनाने की अपील की। भगवा हिंदुओं के शौर्य का प्रतीक है। यह हमें हमारी सभ्यता और विरासत में मिली संस्कृति को हमेशा याद दिलाती है।

ज्ञात हो कि विगत वर्षों से महासमुन्द शहर के कट्टर रामभक्त हिंदूवादी योगेश्वर राजू सिन्हा के द्वारा पूरे महासमुन्द खंड क्षेत्र के सभी ग्रामो में  निशुल्क भगवा ध्वज वितरण किया जा रहा है। इसी अवसर पर तुमगांव नगर में ध्वज वितरण किया गया। जो की 21 मार्च तक नगर में निशुल्क ध्वज मिलेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, महामंत्री किसान मोर्चा द्रोणाचार्य साहू, जिला संयोजक स्वकचता संतोष साहू, संयोजक मंडल नरेंद्र साहू,  मीडिया प्रभारी डोमार पटेल, ओमप्रकाश साहू, भुनेश्वर साहू, रेखराम साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा विनोद गहरवाल, राजू यादव, माहेश्वर गोस्वामी, अभिषेक, राकेश धीवर, शंकर निर्मलकर, उत्तम राजू साहू, विष्णु साहू, पराऊ साहू, शरद मिश्रा, ऋषि साहू, जुगल यादव, सुरेश, घनश्याम साहू,  व नागरिकगण उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.