Media24Media.com: राम मंदिर के उद्घाटन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राम मंदिर के उद्घाटन. Show all posts
Showing posts with label राम मंदिर के उद्घाटन. Show all posts

हिन्दू लड़कों से शादी करें मुस्लिम महिलाएं, अयोध्या के संत राजू दास का अब विवादित पोस्ट

No comments Document Thumbnail

 अयोध्या : राम मंदिर के उद्घाटन से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों तक अयोध्या शहर लगातार सुर्खियों में है। वहीं अयोध्या के एक संत का लव जिहाद पर दिया हुआ बयान विवादों में आ गया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया है। बात यूपी पुलिस तक पहुंची तो संत ने फौरन अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। मगर अब ये पोस्ट धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। पोस्ट देखने के बाद मुस्लिम समुदाए के कई लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?


दरअसल अयोध्या में गंभीराया ये हिन्दू-मुस्लिम विवाद संत राजू दास के बयान से शुरू हुआ है। संत राजू दास अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी हैं। वो अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरते रहे हैं। संत राजू दास ने कई बार तीन तलाक और हलाला पर विवादित टिप्पणियां की हैं। कल यानी 13 जून की शाम को एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब हिन्दू लड़कियां मुस्लिम से निकाह कर सकती हैं तो मुस्लिम लड़कियों को भी हिन्दू लड़कों से शादी करनी चाहिए। ताकि मुस्लिम लड़कियां तीन तलाक और हलाला से मुक्त होकर आजादी से अपना जीवन खुशी खुशी जी सकें।

यूपी पुलिस से की शिकायत
संत राजू दास के इस पोस्ट पर कई लोगों ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी तो कुछ लोगों ने इसकी शिकायत यूपी पुलिस से लगा दी। इसी कड़ी में एक यूजर ने अयोध्या पुलिस और यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि कृप्या इस तरह की भड़काऊ पोस्ट पर एक्शन लें, जिसमें मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। ये अयोध्या के महंत राजू दास का ऑफिशियल अकाउंट है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.