Media24Media.com: रानू साहू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रानू साहू. Show all posts
Showing posts with label रानू साहू. Show all posts

बड़ी खबरः 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में IAS रानू साहू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कोयला घोटाले में गिरफ्तार IAS अधिकारी रानू साहू को अब 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रहना होगा। अगले माह 4 अगस्त को पुनः उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।


IAS रानू साहू को आज ईडी ने विशेष आदालत में फिर से पेश किया था। बता दें कि शनिवार को गिरफ्तार की गई रानू साहू को ईडी ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि पूरी हो गई थी।

ईडी ने उन्‍हें विशेष न्‍यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। ईडी रानू साहू का फिर से रिमांड मांग सकती है। सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम से आज सुबह तक ईडी की टीम आईएएस रानू साहू से लगातार पूछताछ कर रही थी।

ईडी रानू साहू से छापों के दौरान जब्‍त डायरी और मोबाइल चैट के संबंध में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने रानू साहू से करीब 20 से ज्‍यादा प्रश्‍न किए गए हैं। इन सवालों में कोयला घोटला का रकम किन- किन लोगों को पहुंचाया गया या बांटा गया भी शामिल है। ईडी ने रानू साहू, उनके आईएएस पति जेपी मौर्या और उनके मायके वालों की आर्जित संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की है।


सड़क निर्माण में लापरवाही पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी धरमजयगढ़ और ठेकेदार को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में चल रहे है विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली एवं काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती साहू ने घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग धरमजयगढ़ एस.बरवा एवं संबंधित ठेकेदार मेसर्स मनोज कुमार केडिया सारंगढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी, एडीबी एवं सड़क निर्माण में संलग्न विभागीय आधिकारी तथा ठेकेदार उपस्थित थे।



बैठक में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समीक्षा के दौरान पालीघाट से तमनार में निर्माणाधीन सड़क की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि प्राथमिक कार्य पूर्ण हो चुके है जल्द ही आगे का काम प्रारंभ कर दिए जायेगा। इसी प्रकार छाल से घरघोड़ा मार्ग निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं काम में संलग्न टीम की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार घरघोड़ा से धरमजयगढ़, धरमजयगढ़ से हाटी, छाल से घरघोड़ा, रायगढ़ से पूंजीपथरा जैसे जिले के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने लोगों की आवाजाही में हो रही दिक्कतों को देखते हुए सड़क निर्माण कार्याे में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ठेकेदारों ने टै्रफिक व आवाजाही के कारण कार्य प्रभावित होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने ईई पीडब्ल्यूडी को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे स्थानों में जाकर निरीक्षण करें एवं आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करवायें। इसी प्रकार जिन स्थानों में ट्रैफिक के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है वहां पुलिस से समन्वय से पर्याप्त व्यवस्था करवाने की बात कही, ताकि सड़क निर्माण कार्य बिना रूकावट किया जा सके।


कलेक्टर ने खनिज के अवैध परिवहन पर सख्त कार्यवाही के दिए हैं निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जिले में अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्यवाही के निर्देश एसडीएम और खनिज अधिकारी को दिए है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम लगातार फील्ड पर मौजूद रहकर जांच करें। खनिज परिवहन के लिए पर्ची की भी नियमित जांच की जाए और अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। इसके लिए उन्होंने रायगढ़ जिले की सीमा में जांच बेरियर स्थापित कर टीम को तैनात करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन में लगे वाहनों की जानकारी रजिस्टर में संधारित की जाए। इसमें यदि वाहन एक से अधिक बार परिवहन कर रहा है तो उसके पास वैध पर्ची हो और उसका विस्तृत ब्यौरा भी रजिस्टर में दर्ज किया जाए। 


यदि वाहन द्वारा बिना पर्ची के या अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा है तो उस पर कार्यवाही की जाए। 
कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए माइनिंग ऑफिसर योगेंद्र सिंह ने बताया कि खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा नियमित रुप से खनिज परिवहन की जांच आज से ही प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके लिए खनिज विभाग से सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई जा रही है। राजस्व का अमला भी वहां मौजूद रहेगा।

कागजों पर नहीं फील्ड में दिखना चाहिए काम : कलेक्टर रानू साहू

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। सरकार तुंहर द्वार अंतर्गत जिले में निवासरत जनसामान्य को उनकी समस्याओं के निराकरण व समाधान उपलब्ध कराये जाने हेतु विकासखण्डों में आगामी माह से वृहद समाधान शिविर आयोजन किया जाना है, ताकि शिविर स्थल पर ही हितग्राहियों को उनसे जुड़े प्रमाण पत्र, दस्तावेज, सेवा प्रदान कर उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। उक्त बातें कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही। कलेक्टर श्रीमती साहू ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि पुसौर ब्लाक के ग्राम-सूपा में आगामी 9 नवम्बर को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।




उन्होंने उक्त शिविर हेतु ग्राम पंचायतों में विभागवार डोर टू डोर सर्वे करके हितग्राहियों का रजिस्टर संधारित करते हुए उनके आवेदनों का समाधान व निराकरण शिविर से पूर्व करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जनपद सीईओ को वृहद समाधान शिविर की तिथि एवं स्थल के संबंध में दीवाल लेखन कराने के निर्देश दिए, ताकि जनसामान्य के बीच इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो और वे इसका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि शिविर में ज्यादा से ज्यादा मामले राजस्व से जुड़े होते है। इसलिए सभी राजस्व अधिकारी फौती नामांतरण, आपसी बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब प्रदाय जैसे कार्याे के लिए एक्टिव रहें। 

उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित कि सभी पटवारी फील्ड में रहना सुनिश्चित करें, ताकि जनसामान्य के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो सके। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को कहा कि अब कार्य कागजों पर नहीं बल्कि फील्ड में दिखना चाहिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने स्वास्थ्य शिविर की जानकारी लेते हुए गत दिवस आयोजित स्वास्थ्य शिविर के संबंध में स्पेशलिस्ट डाक्टरों, सरपंच एवं जनसामान्य से फीड बैक लेने को कहा। जिससे शिविर को और बेहतर किया जा सके। उन्होंने सीएमएचओ से कहा की स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल बोर्ड उपस्थित रहे जिनके माध्यम से दिव्यांगों का चेकअप कर उन्हे दिव्यांगता सर्टिफिकेट प्रदान किया जा सके।

इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिविर से रेफर मरीजों की जानकारी लेते हुए उन मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने छोटे बच्चों को चिन्हांकित करने के निर्देश दिए जो बोल व सुन नहीं सकते है। जिससे उन्हें बेतहर उपचार कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांगो को पेंशन, सहायक उपकरण प्रदाय किया जाए। उन्होंने महिला बाल विकास के कार्यों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए बाल संदर्भ शिविर की जानकारी ली एवं एनआरसी में शत-प्रतिशत भर्ती के निर्देश दिए। उन्होंने सक्षम योजना, नोनी सुरक्षा, मातृ वंदना योजना का गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ प्रदान के निर्देश दिए। 

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन के माध्यम से एनीमिक महिलाओं एवं बच्चियों को चिन्हांकित कर आयरन फोलिक एसिड प्रदान करने के साथ गुड, चना, अंकुरित अनाज जैसे खाद्य पदार्थ को उनकी नियमित दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्रीमती साहू ने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि ई-श्रम कार्ड इंश्योरेंस एवं विभागीय योजना के क्लेम संबंधी जानकारी के लिए ग्राम स्तर पर मुनादी करवाएं। जिससे जनसामान्य को क्लेम संबंधी जानकारी प्राप्त हो सके एवं उन्हें लाभ मिल सके।

इस दौरान जिले में ओवर बिलिंग पर आ रही शिकायत पर विद्युत विभाग पर नाराजगी जताते हुए कैम्प के माध्यम से समस्या समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा की प्रति माह मीटर रीडिंग करें, जिससे लोगों को हॉफ  बिजली बिल योजना का लाभ मिल सके। इसके अलावा कैंप में नाम सुधार, नए कनेक्शन, विद्युत पोल जैसे समस्या का भी त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने अंत्याव्यसायी विभाग को विभागीय योजनाओं के माध्यम से छोटे कामगार को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिला शिक्षा अधिकारी को ड्रॉप आउट स्कूली बच्चों का सर्वे करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में जारी किए गए प्रमाण पत्रों की जानकारी ली। 

इसके साथ ही आदिम जाति कल्याण विभाग को पोस्ट मैट्रिक बच्चों का सर्वे के साथ ही जिले के छात्रावास में मरम्मत कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग को नलकूप प्रकरण केसीसी के लिए कैंप, वितरण के लिए कृषि यंत्र तथा उन्नत कृषि की जानकारी के लिए स्टॉल में कृषकों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग को नलकूप सुधार एवं नाला निर्माण पश्चात जल स्तर वृद्धि की अध्ययन कर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, आयुक्त नगर निगम संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों के बार्डर को करे एक्टिव

आगामी 01 नवंबर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी को लेकर कलेक्टर श्रीमती साहू ने चिन्हांकित संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों के चेक पोस्ट में जांच प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण करने एवं मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए कोचियों एवं बॉर्डर पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

समस्याओं को छोटा ना समझे, करें त्वरित कार्यवाही

टीएल बैठक के पश्चात लॉ एंड ऑर्डर की बैठक हुई, जिसमें कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा की किसी भी घटना में आवश्यक होने पर तुरंत कार्यवाही करें, जिससे समस्या का शीघ्र समाधान हो सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की समस्याओं को छोटा ना समझे तुरंत एक्शन ले। उन्होंने कहा की रोड एक्सीडेंट, हाइवे जाम जैसी समस्या पर पुलिस एवं जिला प्रशासन आपसी समन्वय के साथ अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए निराकरण करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के रैली, आंदोलन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ परमिशन प्रदान करें, जिससे लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित न हो।


बीती रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंची : कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर रानू साहू बीती रात 9.30 बजे मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण में पहुंची। यहां उन्होंने पूरे अस्पताल में घूमकर मरीजों को मिल रहे इलाज और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ.मनोज मिंज के साथ हर वार्ड में जाकर वहां की व्यवस्था देखी और मरीजों से बात की। सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा और आयुक्त नगर निगम संबित मिश्रा भी निरीक्षण के दौरान साथ रहे। कलेक्टर साहू ने इस मौके पर कुछ जगहों में निर्माण कार्यों में कमी को लेकर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कई वार्डों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं होने पर भी असंतोष व्यक्त किया और नियमित रूप से सफाई करवाने के निर्देश दिए।



कलेक्टर श्रीमती साहू ने मेडिकल कॉलेज में अलग अलग फ्लोर्स में बने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेल एवं फिमेल, शिशु रोग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, आईसीयू, कैजुअल्टी का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से उनको मिल रहे इलाज, दवाईयों और खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी वार्डों के नर्सिंग स्टाफ से भी मरीजों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों के सारे रिकॉड्र्स वार्ड में नर्सिंग स्टेशन में ही रखे जाएं। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी और होने वाले सर्जरी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को यहां उपलब्ध हर सुविधा का लाभ मिले यह मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

दीवारों में मिला सीपेज, कहा ये ठीक नहीं, तुरंत ठीक कराएं

कलेक्टर श्रीमती साहू ने निरीक्षण के दौरान कुछ दीवारों में सीपेज मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस जारी करते हुए तत्काल इसे ठीक करवाने के निर्देश दिए। कई वार्डों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं होने पर भी असंतोष व्यक्त किया और नियमित रूप से सफाई करवाने के निर्देश दिए। बाथरूम की सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बिल्डिंग हैंडओवर को लेकर भी बात की और सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत और नगर निगम आयुक्त को दिए।

कीमोथेरेपी की भी मिले सुविधा, अस्पताल प्रबंधन को इसके लिए मैनपावर की व्यवस्था के निर्देश

कैंसर से पीडि़त एक 6 वर्षीय बच्ची भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रानू साहू जब उक्त वार्ड में पहुंची तो उनके परिजनों ने चर्चा के दौरान बताया कि बच्ची को किडनी का कैंसर हुआ था। जिसका उपचार एम्स रायपुर में हो गया है। जिसके पश्चात अब उसकी कीमोथेरेपी करवाने यहां लाएं हैं। किंतु यहां कीमोथेरेपी के लिए ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ और मैनपावर नहीं होने से समस्या होती है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीन मेडिकल कॉलेज को आवश्यक व्यवस्था करने हेतु पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्य स्तर पर चर्चा कर जरूरी व्यवस्थाएं करवाने की बात भी कही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.