Media24Media.com: राज्यपाल ने किया महिलाओं का सम्मान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राज्यपाल ने किया महिलाओं का सम्मान. Show all posts
Showing posts with label राज्यपाल ने किया महिलाओं का सम्मान. Show all posts

राज्यपाल ने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही महिलाओं को किया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

राज्यपाल अनुसुइया उइके दुर्ग जिले के भिलाई स्थित रुंगटा कॉलेज परिसर में आयोजित अतुल्य शक्ति सम्मान समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के आंकड़ों को देखें तो पाएंगे कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हुई हैं और उन्होंने अधिकाधिक संख्या में अपना स्थान सार्वजनिक क्षेत्र में बनाया है। पहले एक या दो राज्यों की गवर्नर ही महिलाएं होती थी। जबकि बीते कुछ सालों में 29 राज्यों में से 8 राज्यों में महिला गवर्नर बनीं। इससे पता चलता है कि महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुई हैं। 

राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी रही हैं। बस्तर की एक बेटी तो एवरेस्ट पर फतह करने में भी सफल हुई है। उसकी शिखर सफलता बताती है कि महिलाएं किसी मोर्चे में पीछे नहीं। राजभवन के अपने अनुभव साझा करते हुए राज्यपाल ने बताया कि बीते दिनों एक दिव्यांग कलाकार उनसे मिलने आई। वो 65 साल की हैं और कई सालों से व्हीलचेयर में है। इसके बावजूद उनके हौसले में कोई कमी नहीं है। मैंने उनके चित्र देखें इतनी खूबसूरत चित्र उन्होंने बनाए हैं। इससे मुझे लगा कि प्रतिभा और कौशल से हम हर बड़ी कठिनाई को पार कर सकते हैं। 

राज्यपाल उइके ने कहा कि हमारे श्लोकों में 'शक्ति रूपेण संस्थिता' का जिक्र आया है। नारी को शक्ति कहा गया है तो नारी अपने आप में शक्ति ही है। बस हमें यह करना है कि अपनी शक्तियों को पहचानना है। आप अपनी शक्तियों को पहचानिए। आप सार्वजनिक जीवन में हर संभव मुकाम हासिल कर पाएंगी। इसके साथ ही आप अपने साथ की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करिए। उन्हें मंजिल को प्राप्त करने में मदद कीजिए। महिलाओं के पास अपार शक्ति है। बस एक प्रेरणा और प्रोत्साहन की जरूरत है। यह प्रोत्साहन उन्हें परिवार से मिलेगा, समाज से मिलेगा तो उन्हें कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। 

राज्यपाल ने किया महिलाओं को सम्मान

राज्यपाल ने सार्वजनिक जीवन में काम कर रही महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत से अपना मुकाम बनाया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जिसमें महिलाएं अपना हुनर नहीं दिखा सकती हो। इस मौके पर राज्यपाल ने विविध क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मुझे कभी नहीं लगा कि महिला को सशक्त करने की जरूरत है। महिला हमेशा से सशक्त रही है। बस उसे याद दिलाने की जरूरत है। इस दौरान भिलाई महापौर नीरज पाल, मुकेश चंद्राकर, संतोष रुंगटा, आई पी मिश्रा, गुंजन्स आयोजन की संचालिका गुंजन चंदेल समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.