Media24Media.com: राज्यपाल रमेन डेका

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राज्यपाल रमेन डेका. Show all posts
Showing posts with label राज्यपाल रमेन डेका. Show all posts

राज्यपाल रमेन डेका कोे ब्रम्हकुमारी बहनों ने भाई दूज का टीका लगाया

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और भाई दूज का टीका लगाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। बहनों ने राज्यपाल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।


इस अवसर पर जापान एवं फिलिपींस में संचालित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रम्हाकुमारी सुश्री रजनी दीदी, इंदौर केंद्र की संचालिका सुश्री हेमलता, रायपुर केंद्र की संचालिका सुश्री सविता बहन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का हेलीपैड पर जोरदार स्वागत किया गया। राज्यपाल  डेका और मुख्यमंत्री  साय दो अलग अलग हेलीकॉप्टर से पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि हेलीपैड पहुंचे। अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।


हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक,  अमर अग्रवाल,  सुशांत शुक्ला, अटल विवि कुलपति एडीएन बाजपेई,आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनीश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 राज्यपाल  रमेन डेका  सवेरे 11.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद दोपहर 12.00 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 3.00 बजे पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे रतनपुर पहंुचेंगे और महामाया देवी का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद शाम 4.05 बजे हेलीपैड से पुलिस परेड मैदान रायपुर के लिए रवाना होंगे।

दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं : राज्यपाल डेका

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज यहां ‘दिव्य कला शक्ति‘ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे दिव्यांगजनों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, रायपुर के सांसद  बृजमोहन अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं पूरे देश से आये दिव्यांग उद्यमी एवं कलाकार उपस्थित थे।  


राज्यपाल  डेका ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं बल्कि राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति का पात्र नहीं समझना चाहिए। उनके प्रति समाज के नजरिये में बदलाव आना चाहिए। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ के तहत समावेशी रूप से दिव्यांगजनों सहित सभी को शामिल किया गया है। दिव्यांगों को यह ऐहसास दिलाना होगा कि वे भी समाज के लिए महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके विकास के लिए सार्वजनिक स्थानों में सुलभ बुनियादी ढ़ांचा, सुगम्य परिवहन के साधनों की उपलब्धता, टेक्नोलॉजी तक आसान पहुंच बनाने की ओर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चों के पाठ्यक्रम में भी ऐसी कहानियां आदि शामिल करना चाहिए, जिससे उनमे दिव्यांगजनों के प्रति करूणा की भावना जागृत हो, किन्तु उनसे वे सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करें।

राज्यपाल  डेका ने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने और उन्हें सशक्त करने ‘‘दिव्यकला मेला और दिव्य कला शक्ति‘‘ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजनों से दिव्यांगजनों को यह महसूस होता है कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उनको प्रोत्साहन दे रहा है।

राज्यपाल  डेका ने कहा कि भारत सरकार सहित छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी दिव्यांगजनांे का जीवन-यापन सरल बनाने के लिए अनेक योजनाएं, संचालित की जा रही हैंं। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के साथ विभाग द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर देने, व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, आवास आबंटन में प्राथमिकता देने और उनके परिवारों को विशेष सहायता देने से दिव्यांगजन भी समाज और राष्ट्र की प्रगति में बराबरी से योगदान दे सकेंगे।


इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों में अलग तरह की विशेषताएं होती है और वे अनेक क्षेत्रों में बखूबी अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री  विरेंद्र कुमार द्वारा रायपुर में दिव्यांग पार्क बनाये जाने की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर में 17 से 22 अगस्त तक 16 राज्यों से आये हुए दिव्यांग शिल्पकार एवं उद्यमियों द्वारा अपने शिल्प की मार्केटिंग की जा रही है, जिसे छत्तीसगढ़ के लोगों ने अत्यंत सराहा है।


‘एक पेड़ मां के नाम’ पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लगाया कचनार का पौधा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने दुर्ग प्रवास के दौरान आज तितुरडीह स्थित कृष्ण कुंज में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कचनार के पौधे का रोपण किया।


विधायक  गजेन्द्र यादव ने भी जामुन का पौधा लगाया। इस अवसर पर दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।



हर-घर तिरंगा अभियान में सभी उत्साह से भाग लें: राज्यपाल डेका

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका ने सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं। 


माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके आव्हान पर यह अभियान आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया था। राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान, देश भक्ति और एकता की भावना को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाएगा। इस महाअभियान से न केवल तिरंगे के प्रति हमारा व्यक्तिगत जुड़ाव मजबूत होगा बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना भी सुदृढ़ होगी।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.