Media24Media.com: राज्य स्तरीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राज्य स्तरीय. Show all posts
Showing posts with label राज्य स्तरीय. Show all posts

छत्तीसगढ़ में अब तक 634.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 634.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 17 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1082.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 306.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 579.6 मिमी, बलरामपुर में 576.6 मिमी, जशपुर में 515.2 मिमी, कोरिया में 620.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 632.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 738.6 मिमी, बलौदाबाजार में 636.2 मिमी, गरियाबंद में 593.3 मिमी, महासमुंद में 700.9 मिमी, धमतरी में 627.3 मिमी, बिलासपुर में 634.9 मिमी,

मुंगेली में 823.3 मिमी, रायगढ़ में 699.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 551.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 514.1 मिमी, सक्ती में 524.3 मिमी, कोरबा में 637.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 601.0 मिमी, दुर्ग में 503.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 493.6 मिमी, राजनांदगांव में 685.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 791.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 654.1 मिमी, बालोद में 687.2 मिमी, बेमेतरा में   491.2 मिमी, बस्तर में 679.4 मिमी, कोण्डागांव में 488.9 मिमी, कांकेर में 564.5 मिमी, नारायणपुर में 577.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 772.4 मिमी और सुकमा में 939.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।


छत्तीसगढ़ में अब तक 520.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 520.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 02 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1035.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 222.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 401.3 मिमी, बलरामपुर में 432.2 मिमी, जशपुर में 392.5 मिमी, कोरिया में 457.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 474.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 619.8 मिमी, बलौदाबाजार में 492.0 मिमी, गरियाबंद में 546.0 मिमी, महासमुंद में 562.7 मिमी, धमतरी में 579.8 मिमी, बिलासपुर में 491.2 मिमी, मुंगेली में 609.0 मिमी, रायगढ़ में 512.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 447.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 379.9 मिमी, सक्ती में 396.6 मिमी, कोरबा में 458.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 402.9 मिमी, दुर्ग में 427.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 393.5 मिमी, राजनांदगांव में 635.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 711.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 527.0 मिमी, बालोद में 632.0 मिमी, बेमेतरा में   376.6 मिमी, बस्तर में 597.4 मिमी, कोण्डागांव में 426.0 मिमी, कांकेर में 499.8 मिमी, नारायणपुर में 489.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 689.0 मिमी और सुकमा में 845.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव : बुजुर्ग परसराम ने दिखाया अपना दमखम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राउत नाचा की प्रतियोगिता में रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम देवरी निवासी 75 वर्षीय दरसराम यादव ने राऊत नाचा में अपना दमखम दिखाया। उन्होंने अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। राउत नाचा की प्रतियोगिता में उनका उत्साह देखते ही बनता था।

उनकी कला को देखकर दर्शक और युवा वर्ग आश्चर्य चकित हुए। यादव ने बताया कि वे 10 वर्ष की आयु से लगातार नृत्य कर रहे हैं। गांव में भी उनके साथ 5-6 हमउम्र साथी अभी भी डांस करते हैं। उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा साईंस कॉलेज मैदान में 28 से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संभाग से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

शास्त्रीय गायन-वादन का मनमोहक प्रदर्शन : तीन तबला का एक साथ प्रयोग कर दिखाया कला का जौहर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न संभागों से आए युवाओं ने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन-वादन का मनमोहक प्रदर्शन किया। बिलासपुर संभाग के सक्ती से आए प्रतिभागी कमलेश चौहान ने तीन तबलो का एक साथ प्रयोग कर कला का अनूठा जौहर प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक दीर्घा संगीत प्रेमियों तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

गौरतलब है कि रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के पहले दिन ऑडिटोरियम के संकल्प और सिद्धी हॉल में आयोजित हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में युवाओं की आकर्षक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। बलौदाबाजार जिले से आए 40 उम्र आयु वर्ग के प्रतिभागी अश्वनी वर्मा ने पायलिया झनकार मोरी.... जैसे पंक्तियां गाकर संगीतजनों को संगीतमय रसों से सराबोर कर दिया। वहीं बस्तर की गायत्री ठाकुर ने मां शारदा भवानी और महिसासुर मर्दिनी की स्तुति गाकर सभा को मंत्र-मुग्ध कर दिया। दुर्ग के राम बक्साल ने तबला वादन की शानदार प्रस्तुति दी।

उन्होंने एक ताल बजाकर लोगों का दिल जीत लिया। इसी प्रकार प्रदेश के सभी संगागों के 15 से 40 आयु वर्ग और 40 से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता के लिए डॉ. लखेश्वर वर्मा, डॉ. दिवाकर कश्यप और डॉ. रोहन नायडू ने जजमेंट किया। इसी प्रकार तबलावादन प्रतियोगिता के लिए विद्यानाथ सिंह, अरूण कुमार सोनी और कुमार पंडित ने जजमेंट किया।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव: छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का होगा आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में संस्कृति विभाग द्वारा 28 जनवरी से 30 जनवरी तक 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन भी होगा। 

पहले दिन 28 जनवरी को शासकीय नार्गाजुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में दोपहर 1.00 बजे से 6.00 बजे तक छत्तीसगढ़ लोक साहित्य के उन्नयन में युवाओं की भूमिका और छत्तीसगढ़ के आंचलिक साहित्य में युवाओं की भूमिका, दूसरे दिन 29 जनवरी को 11.00 बजे से 6.00 बजे छत्तीसगढ़ साहित्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अंतिम दिन 30 जनवरी को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक कहानी रचनापाठ तथा कविता पाठ विषय पर लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

राज्यस्तरीय बाल बैडमिंटन में महासमुंद की टीम दिखाएगी भिलाई में जौहर "सोहम हॉस्पिटल" प्रदत्त गेम्स किट से बढ़ा आत्मविश्वास

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। राज्य स्तरीय सीनियर बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु जिले से पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया। भिलाई में 28-30 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता हेतु महासमुंद जिले से महिला वर्ग में प्रिया सोनी,लक्ष्मी चंद्राकर, रूखमणी ,दामिनी, टीना ,टिकेश्वरी,प्रीति ,वर्षा ,प्रियंका, नर्मदा कन्नोजे, कोच सेवन दास मानिकपुरी और महासमुंद कार्पोर्शन हेतु आशा वर्मा ,हर्षिता साहू, मनिंदर कौर,दीपशिखा साहू, तान्या साहू, पूर्णिमा साहू, अंबिका दीवान, रंजू पुरैना, हिना चक्रधारी, कोच अंकित जैन। 



पुरुष वर्ग में महासमुंद जिला से लोकेश साहू, अविनाश कुशवाहा, प्रभात सेठ, गजेंद्र यादव, भूषण साहू, युवराज धनकर, पूर्वांश ,शुभम सुदर्शन दुबे,कोच सेवन दास मानिकपुरी और महासमुंद कार्पोर्शन से विनय भारद्वाज, कमल नारायण वर्मा, राज साहू, मुरली सिंह राजपुरोहित, निलेश पांडेय, राहुल कुर्रे, रमन ठाकुर, मेहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर मुकेश, जुगेश, कान्हा, ओम,मिथलेश, पंकज कलार का चयन हुआ है।



खेल को प्रोत्साहित करते हुए सभी खिलाड़ियों को डॉ युगल चंद्राकर सोहम हॉस्पिटल, तन्मय लूनिया बालाजी एजेंसी द्वारा कीट प्रदान किया गया। सभी खिलाड़ियों के चयन पर स्थानीय पार्षद मुन्ना देवार, महेंद्र जैन पार्षद, बादल मक्कड़, देवेंद्र चंद्राकर उप सरपंच बेमचा, मनोज धृतलहरे जिला खेल अधिकारी, राजेश शर्मा पीजी कॉलेज, नरेश चंद्राकर, राकेश थवाईत, मोबीन कुरैशी, तारिणी चंद्राकर, सुधीर चंद्राकर, रविंदर गुरुदत्ता, मुकेश पेंदरिया ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.