Media24Media.com: राजिम कुंभ कल्प 2024

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजिम कुंभ कल्प 2024. Show all posts
Showing posts with label राजिम कुंभ कल्प 2024. Show all posts

राजिम कुंभ कल्प 2024 : तीसरे दिन रंग सरोवर द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोक गीत संगीत से लोग हुए मंत्रमुग्ध

No comments Document Thumbnail

 गरियाबंद : भोजली गीत देवी गंगा देवी गंगा लहर तुरंगा.. जसगीत रणबन रणबन हो.. सुआ गीत तरीहरी नाना हाय रि मोर सुवना.. सहित राउत नाचा, पंथी, ददरिया एवं भरथरी आदि लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति ने राजिम कुंभ मेला के तीसरे दिन मुख्य मंच में धूम मचा दी। मुख्य मंच में भरथरी गायिका श्रीमती रेखा जलक्षत्री, सृजन लोककला मंच तिहार के विजय चन्द्राकर की टीम, रंग-तरंग लोककला मंच सुश्री तारा साहू, स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर से आये थर्ड जेंडर द्वारा 21 मिनट फिल्मी गीतों की नॉन स्टाप प्रस्तुति देखकर लोग खुशनुमा माहौल में झूम उठे। वहीं इंडियन रोलर बैंड ने मंच में एक नया आभा दिखाने का प्रयास किया।


मंच का मुख्य आकर्षण भूपेंद्र साहू कृत रंग सरोवर की प्रस्तुति रही। टीम द्वारा छत्तीसगढ़ की तीज त्यौहारों में गए जाने वाले लोकगीत और पारम्परिक संगीत की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। साथ ही पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वाद्य यंत्रों और उनकी धुन सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रंगसरोवर द्वारा प्रेम श्रृंगार से परिपूर्ण गीत फूल झरे हँसी मोती झरे.. की मंच में लोक कलाकारों द्वारा फिल्मांकन ने दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। साथ ही भावपूर्ण प्रस्तुति देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

इसी प्रकार सृजन लोककला मंच तिहार के विजय चन्द्राकर की टीम ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति से परिपूर्ण मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गाने के साथ म्यूजिक धुन बहुत ही आनंदित किया। सांसो की माला से सुमिरौ मै सिया राम..... ने राममय माहौल बना दिया। रंग-तरंग लोककला मंच सुश्री तारा साहू और उनकी टीम द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। देवा म देव ते.... ओम नमः शिवाय.... जैसे गीतों ने भक्तिमय माहौल बना दिया। माता कर्मा की वन्दना... तोर-मोर किरिया की बेहतरीन प्रस्तुति दी। मुख्य मंच के कार्यक्रम को देखने रात्रि तक दर्शकों की खचाखच भीड़ रही। कलाकारों का सम्मान नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, रमेश पहाड़िया, एसपी भोजराम पटेल, छाया राही, पूर्णिमा चन्द्राकर, साधना सरोज, धनमती साहू आदि ने गुलदस्ता भेंटकर किया।

राजिम कुंभ कल्प 2024 : मुख्यमंत्री साय की पहल से लौटी राजिम कुंभ कल्प की भव्यता

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 7 जनवरी 2024 को राजिम भक्तिन माता जयंती के अवसर पर कहा था कि राजिम कुंभ की भव्यता पुनः लौटेगी। देश भर से साधु संत इसमें शामिल होने आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल से राजिम कुंभ की वैभवता पुनः लौट आई है।


संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की निगरानी में राजिम कुंभ कल्प-2024 इस बार भगवान श्रीराम को समर्पित करते हुए पूरे कुंभ की संरचना श्रीराम की थीम पर आधारित किया गया है। कुंभ मेला परिसर में जगह-जगह भगवान श्रीराम और उनके आराध्य भगवान सदाशिव की प्रतिमाएं रंगोली और कट-आउट जगह-जगह नजर आने से पूरा राजिम राममय नजर आ रहा है। यहां पर आने वाले स्थानीय लोक मंच के कलाकार सहित राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की गायिकी में भी राम रस बरसता हुआ नजर आ रहा है।

भगवान श्री राजीव लोचन जो स्वयं भगवान विष्णु के अवतार है, तो प्रभु श्री राम भी विष्णु के अवतार है और यहां पर श्रीराम की थीम पर आयोजित कुंभ में जगह-जगह विराजे राम को देखकर ऐसा लगता है मानो छत्तीसगढ़ की इस पावन धरा में स्थित लोमश ऋषि आश्रम में मानो पुनः राम पधारे हो और संगम के तट पर राम का राम से मिलन हो रहा है। इस अनुपम छटा का साक्षात्कार जब शाम को लेजर लाइट और साउंड के माध्यम से होता है तब उपस्थित जन समुदाय भक्ति के उस रोमांच से भाव विभूत हो जाता है जिसका वर्णन करना जन-साधारण के लिए असंभव है इस रोमांच को सिर्फ महसूस किया जा सकता है।


झांकी के माध्यम से प्रभु श्री राम के आदर्शाे और उनके छत्तीसगढ़ वनवास अवधि को जानने और देखने का मिल रहा अवसर -

राजिम कुंभ मेला स्थल में प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और उनके छत्तीसगढ़ वनवास अवधि पर आधारित जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया जा रहा है। जोकि मेला में पहुंचने वाले समस्त श्रद्धालुओं को अपनी ओर सहर्ष आकर्षित कर रहा है। लोग धार्मिक सद्भाव और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शाे को अनुभव कर इस झांकी का आनंद उठा रहे हैं।

मुख्य मंच पर हो रही प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुति, आज मुख्यमंच पर गोपा सान्याल की टीम और उर्वसी साहू लोक कलामंच की प्रस्तुति होगी-  

मेला में मुख्यमंच पर राष्ट्रीय एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भी झूमने को मजबूर हो रहे हैं। 24 फरवरी से शुरू हुए राजिम कुंभ के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंच पर छत्तीसगढ़ के फिल्म स्टार राजेश अवस्थी की शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक भी नाचने थिरकने लगे। मुख्य मंच पर कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति लोकधारा के संचालक राजेश साहू करडरका कुम्हारी ने गणेश वंदना के साथ शुरूआत की। कुमार पण्डित ने शास्त्रीय गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति अमर श्रीवास की टीम द्वारा छतीसगढ की परंपरा को जीवंत दिखाने का बखूबी प्रयास किया। आज मुख्यमंच पर गोपा सान्याल की टीम और उर्वसी साहू लोक कलामंच की प्रस्तुति होगी। अन्य कार्यक्रमों में भावना टांक रायपुर द्वारा गायन, रोशन कुमार साहू नंदनी द्वारा हमर छत्तीसढ़ लोकमंच की प्रस्तुति होगी।

राजिम कुंभ मेला में हजारों लोगों को मिल रहा निःशुल्क भोजन 

राजिम कुंभ मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियाँ न हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। राजिम मेला पहुंचने के लिए रायपुर, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद चारों जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से बसों की सुविधा रखी गई है। वहीं मेला में आए सभी श्रद्धालुओं के मूलभूत सुविधाएं जैसे भोजन, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था रखी गई है।

राजिम कुंभ में लोकमंच के कलाकारों ने दर्शकों की वाहवाही लूटी -

मुख्य मंच में क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और दर्शकों की वाहवाही लूटी। इसी तारतम्य में शांति साहू और उनके सहयोगी कलाकारों ने भजन गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। गायिका ऐश्वर्या साहू द्वारा गाया भजन वीर हनुमाना को श्रोताओ ने काफी पसंद किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.