Media24Media.com: राजवाड़े

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजवाड़े. Show all posts
Showing posts with label राजवाड़े. Show all posts

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक : मंत्री राजवाड़े

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर जिले के ऑडिटोरियम में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। श्रीमती राजवाड़े ने  इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कर्तृत्व को नारी शक्ति की प्रेरणा बताया।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और हमेशा अपनी प्रजा की भलाई के लिए समर्पित रहीं। उन्होंने जल संकट से निपटने के लिए तालाब खुदवाए, निर्धनों की सहायता की और शासन को सेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने शत्रुओं का डटकर सामना किया और अपने शासन में न्याय, धर्म और जनसेवा को सर्वाेपरि रखा।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने यह भी कहा कि रानी अहिल्याबाई ने स्त्रियों को समाज में निर्णय लेने का अधिकार दिया और विधवाओं एवं वंचित वर्ग की महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि स्त्री केवल सहनशीलता की प्रतीक नहीं, बल्कि नेतृत्व, चेतना और परिवर्तन की वाहक भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी रानी अहिल्याबाई की प्रेरणा से समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने यह भलीभांति समझा था कि समाज की प्रगति महिलाओं की भागीदारी और शिक्षा के बिना संभव नहीं है।

इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें जय दुर्गा स्वसहायता समूह को डोर टू डोर कचरा संग्रहण और स्वच्छ भारत मिशन में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  में अपने योगदान के लिए श्रीमती माधुरी भंडारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। श्रीमती राजवाड़े ने भटगांव स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित त्रिशताब्दी समारोह में भी भाग लिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिले के गणमान्य नागरिकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणि पैंकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नयन सिदार, श्रीमती कुसुम सिंह, भीमसेन अग्रवाल,रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से मंत्री राजवाड़े ने की सौजन्य मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा  देवी से छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में  सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि  डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े से उन्होंने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के और बच्चों के लिए संचालित किए जा रहें कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, भविष्य की योजनाओं और रणनीतियों पर सार्थक चर्चा भी की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय से महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण एवं पोषण अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

श्रीमती राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास हेतु लगातार कार्य हो रहे हैं। जिससे राज्य हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मंत्री राजवाड़े ने तीन दिवसीय विशेष योगाभ्यास शिविर का किया उद्घाटन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। योग के बराबर कोई शक्ति नहीं है। योग के माध्यम से हम जीवन की सभी कमियों को दूर कर सकते हैं। योग के द्वारा शरीर, मन, बुद्धि, विचार, व्यवहार व जीवन सबको अपने नियंत्रण में लाया जा सकता है। उक्त बातें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को 65वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा में तीन दिवसीय योग शिविर उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में योग से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है।

प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सकता है। शारीरिक रोग सरल तरीके से दूर किए जा सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी साहस एवं निष्ठा से अपना कर्तव्य निभा रहे जवानों की प्रशंसा की। विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पर डटे रहने वाले जवानों को छत्तीसगढ़ महतारी की ओर से अभिनंदन किया तथा सी. आर.पी.एफ. कैम्प में योगाभ्यास शिविर के आयोजन को सराहना की।

गौरतलब है कि 65 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय तुलसी बाराडेरा, रायपुर एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में 23, 24 और 25 अक्टूबर को वाहिनी के जवानों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विशेष योगाभ्यास शिविर में जवानों को छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग प्रशिक्षकों के द्वारा आसन, प्रणायाम, ध्यान एवं योग के माध्यम से मानसिक तनाव दुर करने तथा शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष योग प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम कमांडेण्ड, 65 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एम. एल. पाण्डेय, सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग उपस्थित रहे। मंच पर गौरव कुमार देवांगन, सहा. लेखाधिकारी, रविकांत कुम्भकार, परिवीक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं मुख्य योग प्रशिक्षक छबिराम साहू, श्रीमती ज्योति साहू भी उपस्थित रहें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.