Media24Media.com: राजनीतिक पार्टियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजनीतिक पार्टियों. Show all posts
Showing posts with label राजनीतिक पार्टियों. Show all posts

छत्तीसगढ़ पर पीएम मोदी की नजर, चुनाव से पहले फिर आएंगे , इन जिलों में करेगें सभा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी गलियारे गरमाया हुआ है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टी सक्रिय हो गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व का बैक टू बैक दौरा जारी है।


इसी दरम्यान बीजेपी के पहले चरण मतदान के लिए बस्तर संभाग को साधने की तैयारी में है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं मे जोश भरेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील भी करेंगे।

उन्होनें कहा कि इस सभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौण्डीलोहारा, धमतरी, बालोद, व गुण्डरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। बता दें कि इसी कड़ी में 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। 2 नवंबर को कांकेर और 4 नवंबर को दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले भी पीएम मोदी की 3 से 4 सभाएं संभावित हैं।

CG NEWS : अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले समेत कई हस्तियां भाजपा में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस और 15 सालों तक सत्ता में रह चुकी भाजपा दोनों ही पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं अब राजनीतिक पार्टियों में नेताओं के दल बदलने और नए सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।


पद्मश्री अनुज शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। इसके साथ ही पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम,ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राधेश्याम बारले, समेत सैकड़ों लोग आज भाजपा में शामिल हो गए है। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित साहू समेत बीजेपी के कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि अनुज शर्मा का नाम छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के कई प्रांतों में एक सफल एक्टर रूप में मशहूर है। अनुज के आलावा राधेश्याम बारले और पूर्व IAS आरपीएस त्यागी के भाजपा प्रवेश से पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ा फायदा हो सकता है। क़यास ये भी लगाए जा रहे है कि पार्टी इन तीनों लोगों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है। ऐसी भी सूचना है कि पद्मश्री अनुज शर्मा को आने वाले विधानसभा चुनाव में बलौदाबाजार सीट से उतर सकते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.